Breaking
Fri. Dec 12th, 2025

देश

नगर पंचायत पीपीगंज में चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने प्रति दिन के भाँति आज नगर में चलाया विभिन्न वार्डो में झाड़ू

हिन्द अभिमान टाइम्स गोरखपुर /RPP NEWS

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर।

पीपीगंज गोरखपुर। आज दिनांक 19 सितंबर को नगर पंचायत पीपीगंज के विभिन्न वार्डों में नगर पंचायत पीपीगंज के चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने स्वयं सफाई कार्य को निरीक्षण किया और वहीं वार्ड नंबर 19 में स्वच्छता ही सेवा 2024 के अभियान के तहत झाड़ू लगा कर सभी नागरिकों को स्वच्छता अभियान के तहत एक सन्देश दिया है। वहीं इस मौके पर नगर पंचायत पीपीगंज के तमाम संभ्रांत व्यक्ति उपस्थिती थे।

उमेश प्रताप शाही हुएं सहकारी समिति पीपीगंज के निर्विरोध दूसरी बार निर्वाचित अध्यक्ष

हिन्द अभिमान टाइम्स गोरखपुर/RPP NEWS

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर

पीपीगंज गोरखपुर। आज नगर पंचायत पीपीगंज में सहकारी समिति का चुनाव हुआ जिसमें निर्विरोध उमेश प्रताप शाही को दूसरी बार चुना गया वहीं उपाध्यक्ष सावित्री देवी को चुना गया है। चुनाव अधिकारी आंजनेय मिश्रा ने आज चुनाव संपन्न कराने के लिए पूर्व में घोषणा की थी जिसके क्रम में आज चुनाव अधिकारी आंजनेय मिश्रा व संघ के सचिव शैलेन्द्र तिवारी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। सहकारी समिति पीपीगंज के कार्यालय पर सुबह आठ बजे से
अधिशासी अधिकारी आंजनेय मिश्रा की देखरेख में संघ के जिसमे निदेशक मण्डल के लिए विस्वामित्र मद्धेशिया, हरिश्चंद्र सिंह बरहटा, डॉ जलालूद्दीन, प्रमोद यादव प्रधान, जय प्रकाश मल्ल, यह सभी लोग निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को क्षेत्र के पूर्व चेयरमैन कुंवर बहादुर शाही, जनक शाही, अमित सिंह मोनू, कैलाश छापडिया, सुभाष छापडिया, हरीश चन्द गुप्ता,भगवती मद्धेशिया, श्रवण मद्धेशिया, कपूर चंद अग्रहरी, परशुराम निषाद,हरिराम अग्रहरि, शिव शंकर जायसवाल, ब्यूरो चीफ आकाश मध्देशिया शिव मेडिकल स्टोर, गणेश साइकिल स्टोर, सुरेश अग्रहरि बाबा होजरी, विजय अग्रहरी, सहित तमाम लोगों ने उत्साहवर्धक बधाइयां दी है। वहीं सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश प्रताप शाही ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सहकारी समिति का जो भी विकास रुका हुआ है वह नयी कार्यकारिणी निरंतर सुधार करने का कार्य करेगी।

काठमांडू से कोल्हापुर मशाल लेकर निकले महाराष्ट्र के नौजवानों का पीपीगंज में स्वागत

हिन्द अभिमान टाइम्स गोरखपुर/आर पी पी न्यूज़

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर।

पीपीगंज गोरखपुर। आज नगर पंचायत पीपीगंज में व्यापार मंडल के अध्यक्ष केसी वर्मा व महामंत्री जय प्रकाश उर्फ गंजू वर्मा ने काठमांडू से महाराष्ट्र के कोल्हापुर तक ऐतिहासिक मशाल लेकर निकले लोगों का पीपीगंज नगर में व्यापार मंडल के तरफ से स्वागत करते हुए जलपान भोजन करा कर उन्हें मशाल यात्रा के लिए आगे भेजा इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष केसी वर्मा, महामंत्री गन्जू वर्मा, शिव शंकर वर्मा, अजय वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

पितरों को पिंड दान कर मोक्ष प्राप्ति के लिए गांव में भ्रमण कर बिहार के गया जिले के लिए हुए प्रस्थान


महाराजगंज। 16 दिनों के अंदर हिंदू पुराणों के अनुसार मान्यता है कि भाद्रपद पूर्णिमा समाप्त होने के पहले पितरों के अच्छे फल प्राप्ति के लिए जिन लोगों के मृत्यु हो जाती है जो पृथ्वी लोक में वास करते हैं उसे दौरान उनका श्राद्ध और पिंडदान करके शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए गया में जाकर पिंडदान किया जाता है कि उनको आसानी से मुक्ति मिल सके गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो पितरों को तर्पण कर पिंडदान किया जाता है पुणे स्वर्ग लोक में आसानी से स्वर्ग जाने का रास्ता मिल जाता है आज ग्राम सभा आगया के रमाकांत मौर्य ने भी अपने पितरों को मोक्छ प्राप्ति के लिए पुरे गाँव मे घूम सभी पितरो अहावन कर को गाजे बाजे के साथ ग्रामसभा के रंगीलाल उमेश चंद शिवरतन शत्रुजीत प्रेम जयगोपाल शिवगोपाल दीपक चंद सतीश चौधरी अरविन्द साहनी श्यामचरन अन्य लोगो ने पुरे गाँव मे घूम कर उनको गया के लिए किये गए प्रस्थान।

भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी,अपराध निरोधक संगठन की प्रांतीय बैठक जनपद में संपन्न

महराजगंज। भ्रष्टाचार निरोधक संगठन की प्रान्तीय बैठक बुधवार को एक मैरिज हाल में संपन्न हुई। महराजगंज के जिलाध्यक्ष पं. रत्नेश पांडेय ने प्रांतीय बैठक में आए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण लोगों को सरकारी योजना व अधिकारों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। हमारा दायित्व है कि हम लोगों को इस तरह जागरूक करें कि वह अपने अधिकारों की लड़ाई स्वयं लड़ें। 
बैठक में आए समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव नागेन्द्र तिवारी, पूर्वांचल अध्यक्ष जितेंद्र दत्त पांडेय, जनरल सेक्रेटरी पीएस गौरी, राष्ट्रीय  प्रोफेसर आरएन सिंह, उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम का स्वागत स्थानीय पदाधिकारियों ने बैच लगाकर व बुके देकर किया। राट्रीय अध्यक्ष ने संबोधन में कहा कि हमें लोगों में अधिकार के प्रति जागरूक रहने का भाव जगाना होगा तभी हमारी मुहिम सार्थक होगी और लोग लाभान्वित होंगे। बैजनाथ यादव, अशफाक खान, महेंद्र दुबे, टीबी सिंह, बृजैश यादव, नूतन दुबे, दिनेश शुक्ला, मिथिलेश पांडेय, प्रदीप शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
महराजगंज से उपस्थित लोग 

ओमप्रकाश पांडेय ज़िला संयोजक 
ब्रजेश गुप्ता ज़िला कोषाध्यक्ष 
बिशाल पांडेय ब्लांक उपाध्यक्ष 
मधुकर उपाध्याय
बैजनाथ यादव  ज़िला अध्यक्ष गोरखपुर

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने छात्राओं को दी जानकारी

हरपुर चौक, महराजगंज। आज इस्लामियां गर्ल्स इण्टर कॉलेज में बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो कार्यक्रम के तहत महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी जिसमे महिला कांस्टेबल अंजली मिश्रा ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व महिला सुरक्षा के बारे में विस्तृत में बच्चियों को विस्तार से बताया साथ ही धारा 363, 366, आईपीसी व पॉक्सो एक्ट के तहत बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान से संबंधित विशेष जानकारी दी तथा डायल 1091 एवम 100 अन्य हेल्प लाइन नंबर के बारे में जानकारी प्रदान की,डायल 1091 में अगर कोई महिला रात 10 बजे से प्रातः 6 बजे के बीच कही अनजान जगह अकेली पड़ जाती है तो पुलिस उस को तत्काल फ्री सेवा उपलब्ध करा के उसको गंतव्य स्थान पर पहुचायेगी । साथ में महिला उपनिरीक्षक साक्षी सिंह, सोनी वर्मा,आरक्षी राकेश यादव, ने बच्चियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य अफलाक अहमद खान, वरिष्ठ शिक्षक एपी पांडेय, रामअचल, राज कुमार, आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

मकान को अवैध तरीके से मस्जिद बनाने का आरोप, ग्रामीणों ने किया मुख्यमंत्री से शिकायत

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहवल पोस्ट पिपरपाती जनपद महराजगंज के ग्रामीणों ने गांव के बीचो-बीच में अवैध तरीके से मस्जिद का निर्माण करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत किया है. तथा एसडीएम को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों ने अपनी शिकायती पत्र में लिखा है कि गांव के बीचो-बीच में एक समुदाय द्वारा नया घर बनाने के आड़ में अवैध तरीके से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर ग्राम सभा के सैकड़ो लोगों ने हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री और सदर एसडीएम से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। कुछ ग्रामीणों से पूछे जाने पर बताया गया है कि पहले उस स्थान पर मस्जिद नहीं था. वहाँ पर एक नया घर बनाया गया. उसके बाद से उस मकान को मस्जिद का रूप दिया जा रहा है. आवासीय मकान को मस्जिद में तब्दील करने और उसमें नवाज अदा करने पर अगल बगल के अलग समुदाय के लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर दो पक्षों में विवाद की समस्या बनी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्यामदेउरवां से पूछे जाने पर बताया कि ऐसी कोई जानकारी हमारे संज्ञान में नहीं है. अगर होता है तो जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
मस्जिद निर्माण के लिए हैं ये तीन अनिवार्य शर्त
एक-जिस जगह पर मस्जिद बननी है, उस जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए.
दो-मस्जिद निर्माण में रुचि दिखाने वाला कोई भी व्यक्ति, संस्था, ट्रस्ट सबसे पहले जमीन वक्फ में दर्ज करा दें. अल्लाह को देने की घोषणा कर दे.
तीन-उस मस्जिद निर्माण को लेकर कमेटी बने. इसी कमेटी का कोई पदाधिकारी ईद, बकरीद या किसी भी सार्वजनिक जलसे में ऐलान करे कि अमुक व्यक्ति, संस्था ने मस्जिद के लिए जमीन दान की है. फिर यही कमेटी चन्दा की अपील करेगी.
धार्मिक निर्माण को लेकर क्या हैंं नियम?
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आशीष पांडे कहते हैं, देश के ज्यादातर राज्यों में इस बारे में एक जैसे नियम है. पब्लिक प्रॉपर्टी में धार्मिक निर्माण कराते हैं तो इसके लिए परमिशन लेनी होगी. अगर प्राइवेट प्रॉपर्टी में भी मंदिर, मस्जिद या दरगाह बनवानी है तो इसके लिए भी ज्यादातर मामलों में डीएम की अनुमति लेनी होगी.डीएम परमिशन देते वक्त कई बातों का ध्यान रखते हैं. जैसे- ऐसा होने से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की स्थिति तो नहीं बनेगी, शांति तो नहीं भंग होगी और इसे बनाने का मकसद क्या है. ऐसी कई बातों को ध्यान रखकर वो परमिशन देते हैं।
अगर निर्माण के लिए परमिशन नहीं ली गई है तो स्थानीय प्रशासन उसके आधार पर कार्रवाई करेगा।

धूमधाम से हुआ विश्वकर्मा पूजा

भिटाली,महराजगंज। जय मां दुर्गा ट्रेडर्स सेमरा राजा में उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह व उनकी पत्नी गुंजन सिंह ने आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। अखंड हरिकीर्तन के आयोजन हेतु पंडित मुन्ना दुबे के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चन कर मंगल कामना की।विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें पांच हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।छेदी सिंह, डा.सूरज सिंह, विनय चौधरी, सुनील, ओमप्रकाश प्रजापति , विनोद आदि मौजूद रहे।

जश्ने ईद मिलाद उन नबी पर निकला जुलूस

महाराजगंज। आज का दिन इस्लाम धर्म के लिए बहुत खास है। आज 16 सितंबर को 12 रबी उल अव्वल के दिन ईद मिलाद उन नबी मनाया जा रहा है। इस्लाम धर्म के मान्यता के अनुसार आज ही के दिन पैगंबर व सबसे बड़े नबी मुहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन लोग हुजूर सल्ललाहु अलैही व सल्लम को याद करते हैं।

इस्लाम धर्म के अनुसार मोहम्मद साहब के बताए मार्ग पर लोगों को चलना चाहिए यह गरीबों जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रोत्साहित करता है। इस दौरान जुलूस निकाला जाता है तथा लोगों द्वारा विशेष रूप से जश्न मनाए जाते हैं। आज भिटौली व परतावल सहित पूरे जनपद में जुलूस निकाला गया जमुनिया, बरियारपुर, लक्ष्मीपुर देउरावा, मोहम्मदपुर, गोपाला, सियरही भार, लक्ष्मीपुर जरलहिया, हरपुर तिवारी, धरमपुर, छपिया, जद्दू पिपरा, बैजौली, बैरिया आदि गांवों में जुलूस निकाला गया। इनमें कुछ गांवों के जुलूस परतावल चौक पर पहुंचे। जगह जगह पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद थी।

सीएम बोले: लव जिहाद, ईव टीजिंग होने पर सिपाही से सीओ तक होंगे जवाबदेह

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि लव जिहाद, ईव टीजिंग और चेन स्नेचिंग की घटना होने पर बीट सिपाही से लेकर डिप्टी एसपी (सीओ) तक की जवाबदेही तय की जाएगी। रविवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था, त्योहार, विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान चेताया कि शासन स्तर पर रोजाना हर जिले की समीक्षा हो रही है। हर अधिकारी की गतिविधि की भी सीधी निगरानी हो रही है। जन शिकायतों के निस्तारण में देरी और मिथ्या रिपोर्ट लगाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

योगी ने कहा कि बीते वर्षों में प्रदेश में सभी त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं। आगे बारावफात, अनंत चतुदर्शी के बाद पितृ पक्ष है। वहीं 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र, विजयादशमी है। यह समय संवेदनशील है, लिहाजा सतर्क एवं सावधान रहना होगा। इस दौरान शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने वालों से कठोरता से निपटें। दूसरे संप्रदाय के लोगों को उत्तेजित करने का कुत्सित प्रयास करने वालों पर नजर रखें। पिछले अनुभवों को ध्यान में रखकर सुरक्षा इंतजाम करें। कहीं भी सड़क किनारे बाइक, कार, टैक्सी की पार्किंग न हो। स्ट्रीट वेंडरों का व्यवस्थापन कराएं। अवैध टैक्सी स्टैंडों पर कार्रवाई जारी रहे। इस दौरान शासन स्तर के अधिकारियों के साथ सभी मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर, डीएम, एसपी और जिलों में फील्ड में तैनात अधिकारी मौजूद रहे।