Breaking
Fri. Sep 4th, 2026

2026

धर्मेंद्र कुमार सिंह ने संभाली पनियरा थाने की कमान

पनियरा (महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से किये गए स्थानांतरण में साइबर सेल से धर्मेंद्र कुमार सिंह को पनियरा थाने की कमान सौंपी है।

इसके अनुपालन में उन्होंने अपना कार्यभार पनियरा थाने पर आकर ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिस आशा व विश्वास के साथ पनियरा थाने की बागडोर सौंपी है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

वही पर पनियरा के थानाध्यक्ष रहे संजय कुमार सिंह को साइबर सेल भेजा गया है।

महबूब अली उप संपादक आर पी पी न्यूज & हिन्द अभिमान टाइम्स

जगरोशन पब्लिक स्कूल में बच्चो द्वारा मनाया गया श्री कृष्ण जन्मास्टमी


भटहट- भटहट क्षेत्र के जंगल हरपुर स्थित जगरोशन पब्लिक स्कूल में आज श्री कृष्ण जन्मास्टमी के पूर्व संध्या पर बच्चो द्वारा श्री कृष्ण जन्मास्टमी धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर बच्चो द्वारा रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे “सुदामा तथा श्री कृष्ण का मिलन का नाटक प्रमुख रहा “ साथ ही श्री कृष्ण जन्मास्टमी का प्रमुख आकर्षण दही हांड़ी का था जिसमे छात्रों ने मिलकर दही हांड़ी को तोडा l छात्राओ ने डांडिया प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र छात्राये उपस्थित रहे l
कार्यक्रम में मुखतौर पर आयुष, अमन , ज्वाला और अनुष्का ने भाग लिया l
कार्यक्रम को तैयार करने में मुख्य भूमिका शिक्षिका सोनिया विश्वकर्मा , हर्षिता की रही इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्धक हैदर अली खान एवं श्रीमती रहना खान ने विद्यालय परिवार की तरफ से सभी बच्चो और शिक्षक शिक्षिकाओं को श्री कृष्ण जन्मास्टमी की शुभ कामनाए दीl

फसल बचाने के लिए ग्रामीणों ने चंदा लगाकर किया ड्रेन की सफाई

भिटौली, महराजगंज। विकासखंड परतावल के अंतर्गत ग्राम सभा धर्मपुर बड़ा टोला पर 120 एकड़ फसल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर ड्रेन की सफाई कराई खेत की लहलहाती फसल किसान की रीढ़ की हड्डी होती है किसान अपनी खेत में फसल को देखकर वह प्रसन्न हो जाता है इस समय खेत में बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है तो धान की फसल कैसे कटेगी जब फसल धान की कटेगी नहीं तो हमारीजीविका कैसे चलेगा फिर हम गेहूं की बुवाई कैसे करेंगे इस अवसर पर ग्रामवासी छेदी चौधरी भीम बारी बेचू चौधरी योगेंद्र चौधरी शेषनाथ चौधरी रामाश्रय यादव राजेश्वर यादव वली मोहम्मदजमीद अली सफीउद्दीन राम दवन चौधरी सुदर्शन चौधरी मोहित अली प्रभु चौधरी उमेश चौधरी साजिद अली सुग्रीव चौधरी आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

भिटौली, महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, प्रयाग नगर भैंसा की कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं ने भिटौली थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इसके बदले पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को उपहार स्वरूप रुपये दिए और उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिसकर्मियों को भाई मानकर राखी बांधना उनके प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया।वहीं, विद्यालय परिसर में भी रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, असिस्टेंट डायरेक्टर महफूज, प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी वाइस प्रिंसिपल कामलिया सरकार प्राथमिक अनुभाग की प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा पांडे सहित सभी शिक्षकों को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का संदेश दिया।कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद्र पटेल, महेंद्र उपाध्याय, श्रवण विश्वकर्मा, गंगेश वर्मा, उषा सिंह, सीमा पांडे, नेहा पटेल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

वाहन खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

भिटौली, महराजगंज। वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। बलुआ गांव निवासी पुष्पा यादव ने भिटौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के मुताबिक, वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद के बाद पड़ोसी पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और उनके ससुर जय श्री यादव के साथ मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची पुष्पा यादव के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान उनकी मारुति कार की हेडलाइट भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।

पीड़िता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार राय ने प्रार्थना पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीण सचिवालय चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

चोरी का कंप्यूटर सेट, इनवर्टर, बैटरी समेत सामान बरामद; चारों आरोपी न्यायालय भेजे गए

भिटौली, महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के बांसपार नूतन ग्राम पंचायत सचिवालय में हुई चोरी का पुलिस ने महज दो दिन में खुलासा करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सचिवालय से चोरी किए गए कंप्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार 20/21 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने ग्राम सचिवालय का ताला तोड़कर पंचायत सहायक कक्ष को निशाना बनाया था। चोर इनवर्टर, बैटरी, यूपीएस, सीपीयू, मॉनीटर, की-बोर्ड, माउस, प्रिंटर, फिंगर प्रिंट मशीन, लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर फरार हो गए थे। सुबह सचिवालय खुलने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद ग्राम प्रधान शेषमणि गौतम ने भिटौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस के मुताबिक, मामले में कार्रवाई करते हुए 22 अगस्त को चार वांछित आरोपियों को नौनिया टोला चौराहे से जमुनिया जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर धर्मपुर गंगराई नहर रोड के पास झाड़ियों से सचिवालय से चोरी किए गए दो बैटरी, एक इनवर्टर, सीपीयू, मॉनीटर और की-बोर्ड बरामद किए गए।

इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य चोरी के मामले से संबंधित पीली धातु की एक जोड़ी कान की झुमकी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भिटौली, श्यामदेउरवा और पनियरा थानों में चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अब पुलिस बरामदगी के आधार पर चोरी में शामिल अन्य लोगों और शेष सामान के संबंध में भी जांच आगे बढ़ा रही है।

ग्राम सचिवालय में ताला तोड़कर चोरी कंप्यूटर सेट सहित लाखों का सामान गायब

भिटौली, महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसपार नूतन में चोरों ने ग्राम सचिवालय को निशाना बनाया। बीती रात अज्ञात चोरों ने सचिवालय का ताला तोड़कर पंचायत सहायक कक्ष से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
ग्राम प्रधान शेषमणि गौतम ने इस संबंध में थानाध्यक्ष भिटौली को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रधान शेषमणि गौतम के अनुसार चोर सचिवालय से इन्वर्टर, डबल बैटरी, यूपीएस,मॉनिटर, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस, प्रिंटर, फिंगर प्रिंट मशीन, वाई-फाई नेट फाइबर, लैपटॉप, बोर्ड मॉड्यूलर और अन्य तकनीकी सामान चोरी कर ले गए हैं।
घटना की जानकारी सुबह सचिवालय खुलने पर हुई। मामले में थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम प्रधान ने प्रशासन से जल्द चोरी का खुलासा कर सामान बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण देश भक्ति के रंग में रंगा माहौल

भिटौली, महराजगंज। धरमपुर चौक स्थित गीता अस्पताल परिसर में आजादी के पावन पर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष की उपस्थिति में 15अगस्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इसी अवसर पर 4 साल पूर्व से लगातार क्षेत्र में सेवा दे रही हॉस्पिटल संचालक डॉ गीता ने भी देश की अखंडता को और मजबूत होने के साथ 15अगस्त जो आज हम मना रहे है बहुत गौरवशाली है जो मुश्किल देश को आजादी मिली जो आज हम लोग एक साथ इस अवसर पर इकठ्ठा हुए है उपस्थित गणमान्य धीरज तिवारी डॉ मुनीर मोहमद हारून राजेश यादव सुदाम प्रसाद विवेक पांडे अरुण कुमार जायसवाल अन्य लोग मौजूद रहे सबने मिलकर मिठाई बांट कर एक दूसरे हाथ मिलाया खुशी खुशी देश की प्रगति और क्षेत्र के विकास के लिए अन्य मुद्दों पर जोर दिया गया।

दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भिटौली, महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रयाग नगर भैंसा के परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों पर अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षिका जैस्मिन द्वारा प्रस्तुत ‘मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू’ गीत की भी खूब सराहना हुई।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ठाकुर रौनियार एवं विश्वामित्र पटेल सहित विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल, शिक्षक-शिक्षिकाएं,अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

जगरोशन पब्लिक स्कूल मे धूम धाम से मनाया गया 80 वा स्वतंत्रता दिवस


भटहट – भटहट क्षेत्र के जंगल हरपुर मे स्थित जगरोशन पब्लिक स्कूल मे आज 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि डाक्टर लक्ष्मी अग्निहोत्री , विशिष्ट अतिथि डाक्टर रमाकांत द्विवेदी आयुर्वेद चिकित्सक महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचलन विद्यालय के शिक्षक आ के मिश्रा एवं छात्रा आरुशि के किया ध्वजारोहण के बाद छात्र छात्राओ के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया छोटे छोटे बच्चो के द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम ने सभी अभिभावकों और लोगो का मन मोह लिया कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सि पि पाण्डेय और प्रबन्धक हैदर अली खान ने सभी अभिभावकों ,छात्र छात्राओ शिक्षको को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाये दी और कार्यक्रम की समापन किया
इस मौके पर अभिभावकों की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे