Breaking
Fri. Sep 4th, 2026

महराजगंज

फसल बचाने के लिए ग्रामीणों ने चंदा लगाकर किया ड्रेन की सफाई

भिटौली, महराजगंज। विकासखंड परतावल के अंतर्गत ग्राम सभा धर्मपुर बड़ा टोला पर 120 एकड़ फसल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर ड्रेन की सफाई कराई खेत की लहलहाती फसल किसान की रीढ़ की हड्डी होती है किसान अपनी खेत में फसल को देखकर वह प्रसन्न हो जाता है इस समय खेत में बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है तो धान की फसल कैसे कटेगी जब फसल धान की कटेगी नहीं तो हमारीजीविका कैसे चलेगा फिर हम गेहूं की बुवाई कैसे करेंगे इस अवसर पर ग्रामवासी छेदी चौधरी भीम बारी बेचू चौधरी योगेंद्र चौधरी शेषनाथ चौधरी रामाश्रय यादव राजेश्वर यादव वली मोहम्मदजमीद अली सफीउद्दीन राम दवन चौधरी सुदर्शन चौधरी मोहित अली प्रभु चौधरी उमेश चौधरी साजिद अली सुग्रीव चौधरी आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

भिटौली, महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, प्रयाग नगर भैंसा की कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं ने भिटौली थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इसके बदले पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को उपहार स्वरूप रुपये दिए और उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिसकर्मियों को भाई मानकर राखी बांधना उनके प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया।वहीं, विद्यालय परिसर में भी रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, असिस्टेंट डायरेक्टर महफूज, प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी वाइस प्रिंसिपल कामलिया सरकार प्राथमिक अनुभाग की प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा पांडे सहित सभी शिक्षकों को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का संदेश दिया।कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद्र पटेल, महेंद्र उपाध्याय, श्रवण विश्वकर्मा, गंगेश वर्मा, उषा सिंह, सीमा पांडे, नेहा पटेल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

वाहन खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

भिटौली, महराजगंज। वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। बलुआ गांव निवासी पुष्पा यादव ने भिटौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के मुताबिक, वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद के बाद पड़ोसी पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और उनके ससुर जय श्री यादव के साथ मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची पुष्पा यादव के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान उनकी मारुति कार की हेडलाइट भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।

पीड़िता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार राय ने प्रार्थना पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीण सचिवालय चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

चोरी का कंप्यूटर सेट, इनवर्टर, बैटरी समेत सामान बरामद; चारों आरोपी न्यायालय भेजे गए

भिटौली, महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के बांसपार नूतन ग्राम पंचायत सचिवालय में हुई चोरी का पुलिस ने महज दो दिन में खुलासा करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सचिवालय से चोरी किए गए कंप्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार 20/21 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने ग्राम सचिवालय का ताला तोड़कर पंचायत सहायक कक्ष को निशाना बनाया था। चोर इनवर्टर, बैटरी, यूपीएस, सीपीयू, मॉनीटर, की-बोर्ड, माउस, प्रिंटर, फिंगर प्रिंट मशीन, लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर फरार हो गए थे। सुबह सचिवालय खुलने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद ग्राम प्रधान शेषमणि गौतम ने भिटौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस के मुताबिक, मामले में कार्रवाई करते हुए 22 अगस्त को चार वांछित आरोपियों को नौनिया टोला चौराहे से जमुनिया जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर धर्मपुर गंगराई नहर रोड के पास झाड़ियों से सचिवालय से चोरी किए गए दो बैटरी, एक इनवर्टर, सीपीयू, मॉनीटर और की-बोर्ड बरामद किए गए।

इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य चोरी के मामले से संबंधित पीली धातु की एक जोड़ी कान की झुमकी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भिटौली, श्यामदेउरवा और पनियरा थानों में चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अब पुलिस बरामदगी के आधार पर चोरी में शामिल अन्य लोगों और शेष सामान के संबंध में भी जांच आगे बढ़ा रही है।

ग्राम सचिवालय में ताला तोड़कर चोरी कंप्यूटर सेट सहित लाखों का सामान गायब

भिटौली, महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसपार नूतन में चोरों ने ग्राम सचिवालय को निशाना बनाया। बीती रात अज्ञात चोरों ने सचिवालय का ताला तोड़कर पंचायत सहायक कक्ष से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
ग्राम प्रधान शेषमणि गौतम ने इस संबंध में थानाध्यक्ष भिटौली को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रधान शेषमणि गौतम के अनुसार चोर सचिवालय से इन्वर्टर, डबल बैटरी, यूपीएस,मॉनिटर, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस, प्रिंटर, फिंगर प्रिंट मशीन, वाई-फाई नेट फाइबर, लैपटॉप, बोर्ड मॉड्यूलर और अन्य तकनीकी सामान चोरी कर ले गए हैं।
घटना की जानकारी सुबह सचिवालय खुलने पर हुई। मामले में थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम प्रधान ने प्रशासन से जल्द चोरी का खुलासा कर सामान बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण देश भक्ति के रंग में रंगा माहौल

भिटौली, महराजगंज। धरमपुर चौक स्थित गीता अस्पताल परिसर में आजादी के पावन पर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष की उपस्थिति में 15अगस्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इसी अवसर पर 4 साल पूर्व से लगातार क्षेत्र में सेवा दे रही हॉस्पिटल संचालक डॉ गीता ने भी देश की अखंडता को और मजबूत होने के साथ 15अगस्त जो आज हम मना रहे है बहुत गौरवशाली है जो मुश्किल देश को आजादी मिली जो आज हम लोग एक साथ इस अवसर पर इकठ्ठा हुए है उपस्थित गणमान्य धीरज तिवारी डॉ मुनीर मोहमद हारून राजेश यादव सुदाम प्रसाद विवेक पांडे अरुण कुमार जायसवाल अन्य लोग मौजूद रहे सबने मिलकर मिठाई बांट कर एक दूसरे हाथ मिलाया खुशी खुशी देश की प्रगति और क्षेत्र के विकास के लिए अन्य मुद्दों पर जोर दिया गया।

दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भिटौली, महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रयाग नगर भैंसा के परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों पर अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षिका जैस्मिन द्वारा प्रस्तुत ‘मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू’ गीत की भी खूब सराहना हुई।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ठाकुर रौनियार एवं विश्वामित्र पटेल सहित विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल, शिक्षक-शिक्षिकाएं,अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

लाल पैथ लैब का भिटौली में शुभारंभ, सदर विधायक ने किया उद्घाटन


भिटौली, महराजगंज। उपनगर भिटौली में शनिवार को लाल पैथ लैब के नए सेंटर का उद्घाटन सदर विधायक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक पैथोलॉजी जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और छोटी-छोटी जांच के लिए शहर का रुख नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि समय पर और सटीक जांच से बीमारियों का शीघ्र पता लगाना संभव होता है, जिससे मरीजों का बेहतर उपचार हो सकता है। लैब संचालकों से उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। लैब संचालक चंदन मद्धेशिया ने कहा कि आज 105 मरीजों का खून की जांच किया गया है।
उद्घाटन समारोह में सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, घुघली ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल, मानवेंद्र प्रताप सिंह, ठाकुर रौनियार, बैजनाथ गुप्ता, ऋषिराज उर्फ़ टीटू राय, शैलेन्द्र मद्धेशिया, बलराम शाही, अजय पटेल, सुनील मणि त्रिपाठी, टापर बाबा उर्फ़ राजेंद्र दुबे क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

सिसवा मुंशी चौराहे पर जलभराव से राहगीर परेशान, लोगों में आक्रोश

सिसवा मुंशी, महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के व्यस्ततम सिसवा मुंशी चौराहे पर बरसात के पानी की निकासी न होने से स्थिति बदतर हो गई है। बरसात के मौसम में हालात और खराब हो गया है बारिश के बाद पूरा चौराहा कीचड़ और गंदे पानी से लबालब हो गया है। यह चौराहा कई गांवों को जोड़ता है और यहां हफ्ते में दो दिन साप्ताहिक बाजार भी लगता है। हजारों की संख्या में लोग सामान खरीदने आते हैं। लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोगों को कीचड़ में होकर गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए भी पैर संभालकर चलना पड़ता है। जरा सी चूक और गिरकर कीचड़ से सन जाना तय है। बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।चौराहे के निवासी राजकुमार पाल, उमा चौधरी, सर्वेश और बदरे आलम ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने मांग की है कि चौराहे की सड़क को ऊंचा किया जाए और पानी निकासी के लिए पक्की नाली बनवाई जाए, ताकि बरसात में लोगों को राहत मिल सके। फिलहाल कीचड़ के कारण दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है और हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।

थानाध्यक्ष के अमर्यादित व्यवहार पर भड़के पत्रकार, एसपी को सौंपा ज्ञापन

एलआईयू इंस्पेक्टर के कथित अमर्यादित व्यवहार पर भड़के पत्रकार, एसपी कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना
क्रासर: पत्रकार उत्पीड़न प्रकरण में एसपी को सौंपा ज्ञापन

—, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन; एलआईयू इंस्पेक्टर के व्यवहार पर जताया कड़ा विरोध

महराजगंज। पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में सोमवार को जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के बैनर तले जिले भर के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नौतनवा को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। लेकिन इसी दौरान एसपी कार्यालय परिसर में मौजूद एलआईयू इंस्पेक्टर के अमर्यादित एवं असंवेदनशील व्यवहार से माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

पत्रकारों का आरोप है कि एलआईयू इंस्पेक्टर ने ऐसा व्यवहार किया जिससे पत्रकारों की गरिमा आहत हुई और उनमें भारी रोष व्याप्त हो गया। इसके विरोध में जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य तत्काल एसपी कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर के लिए कार्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से वार्ता कर उनकी आपत्तियों को गंभीरता से सुना। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पत्रकारों ने अपना सांकेतिक धरना समाप्त किया। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों के सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि एलआईयू इंस्पेक्टर के अमर्यादित व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो जनपद के सभी पत्रकार एकजुट होकर व्यापक आंदोलन, धरना-प्रदर्शन तथा लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संरक्षक सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि उच्च अधिकारियों का निर्देश रहता है कि पुलिस जनता से जुड़कर कार्य करें लेकिन पुलिस का रवैया जनपद में ठीक नहीं हैं। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारगण सुनील कुमार श्रीवास्तव,अनिल वर्मा, जयप्रकाश सिंह, शैलेश पांडेय, महामंत्री विनय कुमार नायक, जितेंद्र बहादुर शाही, डॉ सतीश पांडेय, बीडी यादव, वेद उपाध्याय, अर्जुन मौर्य,अजय पटेल ,अभिषेक त्रिपाठी, दिनेश रौनियार, उपेन्द्र ,आशीष, आशुतोष मिश्रा, प्रदुमन, राकेश, प्रजापति, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।