Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

BureauChiefMrj

जगरोशन पब्लिक स्कूल को मिला अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2026


प्रदेश और क्षेत्र का किया नाम रोशन – जगरोशन पब्लिक स्कूल
गोरखपुर – भटहट – भटहट क्षेत्र के जंगल हरपुर स्थित जगरोशन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद हैदर अली खान को 2 फरवरी को दुबई के होटल रैडिसन में बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया .यह कार्क्रम 31 जनवरी से 3 फरवरी तक 3 रात-4 दिन के बिजनेस टूर में विजेताओं को नेटवर्किंग, इंटरैक्शन और सम्मान समारोह का मौका मिला ।
व्यापार को बढ़ावा देने की पहल के तहत अमर उजाला व्यापार जगत की नामचीन हस्तियों को अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 से सम्मानित करेगा। इसका आयोजन 2 फरवरी को दुबई, यूएई में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से होटल रैडिसन, डेरा क्रीक दुबई में होगा। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश-विदेश से चुने गए प्रतिष्ठित उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को उनके अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया
इस अवसर पर आयोजित होने वाला बिजनेस टूर 3 रात और 4 दिन का होगा, जो 31 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान अवार्ड विजेताओं को नेटवर्किंग, बिजनेस इंटरैक्शन और सम्मान समारोह का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार टाइटल स्पॉन्सर के रूप में जुड़ी है, जबकि ओमेक्स ‘पावर्ड बाय’ पार्टनर है। वहीं, ‘द प्रॉपर्टी क्लिनिक’ इस कार्यक्रम में भरोसेमंद प्रॉपर्टी पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।
अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स का उद्देश्य ऐसे व्यवसायियों और संस्थानों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और भरोसे का उदाहरण पेश किया है। यह आयोजन न सिर्फ भारतीय उद्यमिता को वैश्विक मंच प्रदान करेगा, बल्कि दुबई जैसे अंतरराष्ट्रीय शहर में भारत की कारोबारी क्षमता को भी मजबूती से सामने लाएगा।अमर उजाला का यह प्रयास व्यापार और उद्योग जगत में उत्कृष्टता को पहचान देने की दिशा में एक और सशक्त कदम माना जा रहा है।

इन्हें मिला सम्मान
डॉ. जितेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. कमल कांत उपमन्यु, रौनक उपमन्यु, रामहरी, हर्षित अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, चंचल गुहैरमैन, डॉ. रुचि रावत, जिमी सिंह, मयंक कुमार, प्रणव गुप्ता, सागर सेठी, ठाकुर सुनील सिंह, राजीव चौधरी, मोहित त्यागी, डॉ. अंकुर लठ्ठर, ज्ञानेश कुमार दीक्षित, डॉ. ममता कुमार, मोहम्मद हैदर अली, विमलेश मौर्य, डॉ. अशोक कुमार शर्मा, शुभम शर्मा, सोबमीर कोड़ान, लक्ष्मण पी. कुशवाहा, नुक्षत्रा गुप्ता, डॉ. मीना पंठरी, श्रीमती उमा अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, डॉ. सौरभ शर्मा, नीना जैन, श्री दीपेंद्र सिंह चौहान, इंजीनियर रणधीर सिंह, उदय राज सिंह, अंजनी कुमार पांडेय, डॉ. शेषधार पांडेय, डॉ. सैयद नाज़िम अली।

जागरोशन पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गर्व के साथ मना गया

गोरखपुर – भटहट क्षेत्र के जंगल हरपुर में जागरोशन पब्लिक स्कूल में आज 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि श्री कमला पति त्रिपाठी बर्तमान सांसद प्रितिनिधि के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया , ध्वजा रोहण के बाद विद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ,

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को जागरोशन पब्लिक स्कूल परिसर में देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके उपरांत विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि श्री कमला पति त्रिपाठी वर्तमान सांसद प्रितिनिधि ने तिरंगा फहराया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक श्री हैदर अली खान, प्रधानाचार्य श्री सी पी पाण्डेय , मोहित वर्मा ,अजय सिंह ,आलोक श्रीवास्तव ,मनोज कुमार, कुमारी हर्षिता , मंजुला कुमारी मृणालनी ,जयहिंद यादव ,अभय यादव, आई टी हेड महबूब अली व् समस्त विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाए सहित उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने ध्वज को सलामी दी।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा वातावरण
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक हैदर अली खान ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों, एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सी पी पाण्डेय , मोहित वर्मा ,अजय सिंह ,आलोक श्रीवास्तव ,मनोज कुमार, कुमारी हर्षिता , मंजुला कुमारी मृणालनी ,जयहिंद यादव ,अभय यादव, आई टी हेड महबूब अली ,सबनम खातून सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रधानाचार्य व युवक से सड़क पर हुई मारपीट ,पुलिस की सक्रियता से कंट्रोल हुआ मैटर


पनियरा ।नगर पंचायत पनियरा में स्वतन्त्रा दिवस के दिन झण्डारोहण से पूर्व राहसुगुरु धाम के पास स्थित एक इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य व युवक से सड़क पर हुई मारपीट का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । मामले की सूचना पर पनियरा पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर हो रही मारपीट को शांत कराते हुए मामले को कंट्रोल किया और बाइक सवार युवक को पुलिस अपने साथ थाने लेती गई ।
घटना के सम्बंध में चौराहों पर जो चर्चाएं हो रही है उसके अनुसार पनियरा – रजौड़ा मार्ग पर राहसुगुरु धाम के पास स्थित एक इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के ओर मुड़ने वाले मार्ग पर अपने कुछ सहयोगी के साथ मे खड़े थे कि इसी समय नगर पंचायत पनियरा निवासी दो युवक एक मोटरसाइकिल से पनियरा – धन्ग़रहवा के लिंक मार्ग पर अपनी बाइक लेकर मुड़ने लगा तभी उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उसे उधर जाने से रोक दिया । शायद वह भूल गए कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में सरकारी मार्ग को कोई बंद नही कर सकता । युवक भी अपनी जिद्द पर अड़ा था इसी बीच प्रधानाचार्य ने अपना आपा खो दिया और अपने सहयोगी लोगो के साथ मिल कर उसे मारने लगे । बताया गया कि मारपीट जब कुछ देर तक चलती रही तो इसी बीच मामले की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुँच गई अन्यथा वहां एक बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी । चर्चाओं के अनुसार उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है ।
चर्चा तो यह भी हो रही है कि सरकारी मार्ग पर स्कूटी से जा रहे युवक को जबरन क्यो रोका गया ? क्या बाइक सवार युवक को रोकना सही था ? युवक यदि गलत ही था तो पुलिस को बुला कर मामले को पुलिस को हैंडओवर करना चाहिए था ना कि स्वयं उसे सजा देना चाहिए था ।
सबकी नजर अगली कार्यवाही पर टिकी हुई है । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।
सीसी टीवी की कर ली जाए जांच खुल जाएगी पोल
उक्त मारपीट के प्रकरण में उक्त विद्यालय पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगा होगा यदि उक्त सीसीटीवी कैमरे की जांच करा ली जाए तो पृरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी कि गलत कौन था ? चौराहों , कस्बों में तरह – तरह की चल रही चर्चाएं स्वतः शांत हो जाएगी ।

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में मदरसे के बैनर तले निकला जुलूस

आर पी पी न्यूज – हरपुर तिवारी,महाराजगंज। आज मदरसा गौसिया अहलेसुन्नत अनवारूलउलूम बरवा उर्फ सियारहीभार के बैनर तले मौलाना अब्दुल कलाम मिस्बाही के नेतृत्व में विकास खण्ड परतावल क्षेत्र के अंतर्गत हरपुर तिवारी चौक पर कश्मीर के पहलगाम मे देश के निर्दोष सैलानियों और नागरिकों की आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या के विरोध में जुलूस के रूप में हाथ में तरह तरह के नारे से लिखी तख्तियां लेकर और नारेबाजी में पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद नारे लगाते हुए ग्राम सभा सियारहीभार से हरपुर चौक तक पैदल मार्च किया और आतंकबादी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकी हमले में मृत लोगों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
इस जुलूस में मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे , शिक्षक और ग्राम सभा के तमाम लोग शामिल रहे। साथ ही यह भी केंद्र सरकार से मांग किया कि अब भारत में इस तरह की दूसरी घटना न होने पाए, इसके लिए सरकार कोई भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें जो देश की जनता को सुरक्षा का भरोसा मिले। इस अवसर पर जमील अहमद, शमीम अहमद, जमशेद अली, हाफिज ममनून, मौलाना गुलाम मोहिउद्दीन,इरफान अली, शफीकुल्लाह आदि लोग उपस्थित रहे।

ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने जे0के0 इलेक्ट्रॉनिक का किया उद्घाटन

क्षेत्र के विकास के लिए व्यापार का बढ़ना जरूरी -वेद प्रकाश शुक्ला

पनियरा:- महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला रविवार को मगरहिया बाजार में जी0के0 नामक इलेक्ट्रॉनिक दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने दुकान संचालक जाहिद खान को बधाई दी। साथ ही कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए व्यापार का बढ़ना जरूरी है। जब तक ब्यापार नहीं बढ़ेगा, किसी भी क्षेत्र का विकास सम्भव नहीं है। हमारी सरकार भी ब्यापार को बढ़ावा देने के लिये कई योजनाएं चला रही है। मौके पर संचालक जाहिद खान,इमामुद्दीन खान, शाहबान अंसारी,फरीदुद्दीन खान,मौलाना अल्ताफ, ओबैदुर रहमान, सोहबत खान, राम आशीष यादव, समीद खान,महबूब अन्सारी,उसमान खान,आदि उपस्थित थे।

महिला ने खुद को लगाई आग- वजह पारिवारिक कलह बताया जा रहा

पहली पत्नी भी घर परिवार से तंग आ कर खुद को आग लगा ली थी

पनियरा, महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा अडबडहा टोला करियारी निवासीनी एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर शनिवार सुबह करीब सात बजे अपने ऊपर डिजल छिड़क कर आग लगा ली जिससे गम्भीर रूप से जल गयी। प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम सभा अड़बड़हवा के टोला करियारी की रहने वाली अनिता देवी पत्नी रामभवन उम्र लगभग 29 वर्ष शनिवार सुबह घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया और ये लड़ाई इतनी बढ़ गई कि अनिता देवी अपने घर के बाहर आकर खुद पर डीजल डालकर आग लगा दीं। जिससे बुरी तरह झुलस गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने पहुंच कर बड़ी

मुश्किल से आग से जल रही महिला के शरीर से आग बुझाया और आनद-फानन में एम्बुलेंस से उस महिला को पनियरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां इलाज चल रहा है। अनिता रामभवन निषाद की दुसरी पत्नी है जिससे एक बेटा व एक बेटी है रामभवन की पहली पत्नी घर परिवार से तंग आ कर खुद को आग लगा ली थी जिससे उसकी मौत हो गई थी उससे भी दो बच्चे हैं। एक बेटी व एक बेटा अनिता फिर हाल मौत और जिन्दगी से लड़ रही है इस सम्बन्ध में मुजुरी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार यादव ने बताया कि अनिता ने अपने जेठ व जेठानी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। इस मामले में जांच पड़ताल कराया जा रहा है।

सास और दामाद की लव स्टोरी: सास राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी

अलीगढ़-अलीगढ़ में होने वाले दामाद राहुल संग गई महिला बुधवार को वापस तो आ गई, लेकिन वह राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। बृहस्पतिवार को मडराक थाने में उसके दो बेटों में छोटा सात वर्षीय बेटा मां से लिपटकर रोने लगा। फिर भी मां नहीं पिघली। वह अपनी जिद पर अडिग रही। घर वालों से भी कह दिया कि अब उन लोगों से उसका कोई नाता नहीं है। मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी गांव मछरिया निवासी राहुल से तय की थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी। इससे पहले उनकी पत्नी सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों 6 अप्रैल को घर से निकल गए। परिवार वालों का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है। बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है। हम कोई संबंध नहीं रखेंगे। बस हमारा पैसा वापस करा दिया जाए। 
 

छेड़छाड़ में वांछित आरोपी गिरफ्तार

घुघली। घुघली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट “एन बी डब्लू” के तहत एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया।

आरोपी प्रमोद पुत्र रुदल, निवासी ग्राम पंचायत बारीगांव “ब्राह्मण टोला” पर धारा 452, 354, और 504 IPC के तहत छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट, और गाली-गलौज के आरोप हैं। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

मन्नान विद्यालय पर पुलिस ने किया मिशन शक्ति का कार्यक्रम


पनियरा ।मिशन शक्ति अभियान के तहत पनियरा पुलिस ने शुक्रवार को पनियरा इण्टरमीडिएट कालेज मन्नान खां विद्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर छात्र / छात्राओं को मिशन शक्ति के बाबत विधिवत जानकारी दी ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाने के उप निरीक्षक जय प्रकाश ने सबसे पहले यातायात के नियमो का सही ढंग से पालन करने का तरीका समखते हुए कहा कि विद्यालय आते – जाते समय जरा सी चूक कर देने से बड़ा हादसा हो जाता है इस कारण स्वयं की सुरक्षा करना खुद ही सुनिश्चित करें । सड़क को पार करना हो या सड़क पर चलना हो तो हमेशा सावधानी बरतें ऐसा करने से आप खुद तो सुरक्षित रहेंगे ही साथ ही आपके कारण दूसरे को असुविधा नही होगी ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप निरीक्षक प्रिया गौतम ने कहा महिलाओं के सुरक्षा को लेकर तमाम हेल्पलाइन है जिस पर आप सब किसी भी तरह की समस्या से अवगत करा सकती हैं । लेकिन बहुत से बच्चे या महिलाएं संकोच वस शिकायत करना उचित नही समझती हैं ऐसा कत्तई नही करना चाहिए । विद्यालय आते – जाते समय या आपके गांव में कोई आपके साथ छेड़खानी जैसी हरकत करे अथवा आपके साथ किसी भी तरह का दुर्ब्यवहार करे तो आपको तत्काल सक्रीय होकर महिला हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहिए । पुलिस आपकी पहचान को गोपनीय रखते हुए आपके द्वारा की गई शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करती है और करेगी भी । इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक / युवा भाजपा नेता आफाक आलम उर्फ सैफ खां , प्रधानाचार्य आफताब आलम खां शिक्षक राजेन्द्र सिंह , रामनयन सिंह , देवीदीन प्रजापति , सुनील गुप्ता , शिवनरायन वर्मा , राजेश भारती , मो सैफ , तबरेज खां , जलालुद्दीन , अब्दुल्ला , अमित जायसवाल , श्रीमती पूनम सिंह , नुरचश्मी , माया वर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।

एफआरसीटी पनियरा ब्लॉक के अध्यक्ष बने रंजीत चौधरी और अनिल वर्मा बने महामंत्री

पनियरा,महाराजगंज। फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) महाराजगंज द्वारा पनियरा ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया है। रंजीत चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष, अनिल वर्मा को महामंत्री, महेन्द्र पासवान को कोषाध्यक्ष, डॉ दुर्गेश यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश यादव को मीडिया प्रभारी बना गया है।
जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम प्रदेश स्तर की टीम है जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से समस्त विभागों के सरकारी व संविदा कर्मचारी, प्राइवेट नौकरी करने वाले समस्त कर्मचारी, शिक्षक, क्लर्क चपरासी, नर्स, डॉक्टर इंजीनियर, मीडियाकर्मी, एडवोकेट, व्यवसाई, किसान, गृहिणी, छात्र को एफआरसीटी के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराकर सदस्य बनाया जा रहा है। महामंत्री सुनील वर्मा ने बताया एफआरसीटी से जुड़े किसी सदस्य के निधन होने पर टीम के सभी सदस्य निर्धारित धनराशि 20 रुपए या 50 रुपए सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के बैंक खाते में आर्थिक सहयोग भेजकर आर्थिक सहयोग भेजकर परिवार को 50 लाख रुपए तक का आर्थिक मदद करने का लक्ष्य बनाया है। कोषाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना मेंघायल सदस्य के इलाज में 5 से 10 लाख रुपए तक का आर्थिक मदद कराने की भी योजना लाया जाएगा।वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि पारदर्शिता बनाये रखने हेतु सारी व्यवस्था ऑनलाइन है।