Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

BureauChiefMrj

किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का किया गया आयोजन

परतावाल,महाराजगंज। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल जनपद महराजगंज के स्वास्थ्य टीम के द्वारा *किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन स्थानीय राम अवध सिंह इंटर कॉलेज परतावल में आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य श्री मदन गोपाल पांडे जी के द्वारा किया गया जिसमें 207 किशोरियों एवं169 किशोरों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम के दौरान , किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने किशोर किशोरियों को संबोधित करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य पांच बिंदुओं पर काम किया जाता है जिसमें पोषण मानसिक स्वास्थ्य योन एवं प्रजनन स्वास्थ्य मादक द्रव्यों का सेवन एवं चोट और हिंसा इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा किया गया कार्यक्रम के दौरान बच्चों का बीएमआई टेस्ट एवं हीमोग्लोबिन की जांच किया गया जिसमें 23 किशोरीयों तथा 15 किशोरो मे आयरन का लेवल कम पाया गया आरबीएसके टीम के डॉक्टर घनश्याम गुप्ता ने बताया कि सभी किशोर और किशोरियों कोअपने प्रतिदिन के भोजन में कम से कम चार कलर के भोज्य पदार्थ होने चाहिए जिससे किशोर किशोरी पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर एन मिश्रा जी एवं डॉक्टर एमपी सिंह ने साफ सफाई पर विशेष जोर देते हुए बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके एवं खानपान पर ध्यान देने की बात कही वही कार्यक्रम में सैनिटरी नैपकिंस एवं आयरन की गोली का वितरण किया तथा विफ़्स कार्यक्रम एवं किशोरी सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की स्वास्थ्य टीम के द्वारा एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार कुमारी अंकित गुप्ता कक्षा 10 ,द्वितीय पुरस्कार रोशनी सिंह कक्षा 12,तथा तृतीय पुरस्कार कुमारी अनन्या पटेल कक्षा 10,को दिया गया वहीं प्रिया प्रजापति कक्षा 12, शबाना खातून कक्षा 10,सचिन गुप्ता कक्षा 10,कुमारी अर्पिता सिंह कक्षा 10,अहतेशाम खान कक्षा 10, सौरभ मिश्रा कक्षा 9 तथा अंबुज पटेल कक्षा 10 को सांत्वना पुरस्कार से प्रस्कृत किया गया अध्यापक श्री बृजमोहन गुप्ता श्री चिंता हरण मिश्रा कंचन लता दुबे रानू मिश्रा तथा अन्य छात्राएं उपस्थित रहे

परतावल: देशी सरकारी शराब की दुकान के पास नहर मे युवक के गिरे होने की आशंका, तलाश मे जुटे परिजन

महराजगंज/परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल मे स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के बगल से निकली बड़ी नहर मे एक युवक के गिरे होने की आशंका मे परिजन तलाश कर रहें हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह नामक युवक उम्र (40) ग्राम सभा अमवा उर्फ़ बसडीला को मंगलवार रात्रि को नहर की पटरी पर शराब पीते हुए देखा गया था. देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन तलाश मे जुट गए. परतावल चौक मे स्थित देशी शराब के दुकान के बगल से निकली बड़ी नहर की पटरी पर युवक की बाइक मिली. अगल-बगल के व्यक्तियों द्वारा बताया गया की युवक को रात मे वहीं पर शराब पीते देखा गया था तभी से यह बाइक खड़ी है. गायब युवक रणजीत के परिजनों ने परतावल पुलिस चौकी पर तहरीर देखकर युवक की तलाश की मांग की है। नहर के अगल बगल लोगों की बड़ी संख्या मे भीड़ जुटी है. और लोगों के जुबान पर तरह तरह की चर्चा बनी हुईं है.खबर लिखें जाने तक प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।

लखनऊ: संदिग्ध हालात में व्यापारी की मौत, डॉक्टर समेत 12 पर अगवा कर हत्या करने का केस

लखनऊ। बाजारखाला निवासी एक किराना व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके पिता ने डॉक्टर समेत 12 लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस कई आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

बाजारखाला के न्यू तिलक नगर निवासी मनोज कुमार गुप्ता के 24 वर्षीय बेटे आयुष किराना की दुकान चलाते थे। एक महीने पहले वह दिल्ली गए थे। बुधवार को ही लौटे थे। बृहस्पतिवार को वह लापता हो गए थे। शुक्रवार सुबह परिजनों को पुलिस की तरफ से कॉल पहुंची कि बलरामपुर अस्पताल में आयुष भर्ती कराए गए थे, वहां उनकी मौत हो गई।

अस्पताल में भर्ती कराया और भाग गए
आरोप है कि आरोपियों ने आयुष को मारा। बेजान हालत में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराकर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8:40 बजे आयुष को भर्ती कराया गया था। एक घंटे बाद 9:45 बजे उसकी मौत हो गई थी।

दावा : चौकी में दी थी सूचना
आयुष के परिचित अधिवक्ता का दावा है कि बृहस्पतिवार रात को जानकारी हुई थी कि आरोपी आयुष को अगवा कर ले गए हैं। पहले सरोजनीनगर इलाके में रखा, फिर शास्त्रीनगर में कहीं पर ले गए थे। इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी गई थी। उधर, आयुष की बहन सुहानी ने बताया कि भाई की बाइक और कार भी गायब है। अंदेशा है कि आरोपियों ने ही लूट ली है।

दावा : चौकी में दी थी सूचना
आयुष के परिचित अधिवक्ता का दावा है कि बृहस्पतिवार रात को जानकारी हुई थी कि आरोपी आयुष को अगवा कर ले गए हैं। पहले सरोजनीनगर इलाके में रखा, फिर शास्त्रीनगर में कहीं पर ले गए थे। इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी गई थी। उधर, आयुष की बहन सुहानी ने बताया कि भाई की बाइक और कार भी गायब है। अंदेशा है कि आरोपियों ने ही लूट ली है।

लाखों का था कर्ज, जहर देकर मारने का आरोप
परिजनों ने बताया कि जिन आरोपियों पर केस दर्ज कराया है, उनसे आयुष ने पंद्रह लाख रुपये लेकर शेयर में लगाए थे। शेयर में काफी घाटा हुआ था। ये सभी रकम लौटाने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि जहर देकर मार दिया गया।

महराजगंज में ओडीएफ प्लस मॉडल की समीक्षा: 3 ग्राम पंचायत अधिकारी और 9 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी

महराजगंज। जिला पंचायत राज अधिकारी ने शनिवार को ओडीएफ प्लस मॉडल के लिए चयनित ग्राम पंचायतों की वित्तीय और भौतिक समीक्षा की। समीक्षा में 6 ग्राम पंचायतों में भौतिक और वित्तीय प्रगति नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।

ग्राम पंचायत हरपुर तिवारी, चौपरिया, परसा खुर्द, बलुआ अहिरौली, लक्ष्मीपुर जरलहिया, और बरवा उर्फ सियारहीभार में वित्तीय और भौतिक प्रगति नहीं होने पर ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है।

इन ग्राम पंचायतों में जारी की गई क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष कोई प्रगति नहीं हुई, जिस पर ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

नोटिस प्राप्त करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधानों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा। सही जवाब नहीं मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नौतनवा में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई, राजस्व लेखपाल 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

नौतनवा तहसील में तैनात एक राजस्व लेखपाल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक मिष्ठान की दुकान में की गई, जहां लेखपाल अनिल कुमार भूमि पैमाइश करने के एवज में घूस ले रहे थे।

पीड़ित आशीष गिरी ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

लेखपाल अनिल कुमार को गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित ने किया, जिसमें निरीक्षक शिव मनोहर यादव भी शामिल थे। आरोपी लेखपाल को कोल्हुई थाने ले जाया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निचलौल ब्लॉक में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई, 6 ग्राम पंचायतों में नए सहायक नियुक्त

महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के 9 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें से 7 ग्राम पंचायतों से आवेदन प्राप्त हुए थे। दो ग्राम पंचायतों रामनगर और पिपराकाजी में कोई आवेदन नहीं मिला, क्योंकि वहां जनजाति का पद आरक्षित था।

भर्ती प्रक्रिया के तहत, 6 ग्राम पंचायतों में नए पंचायत सहायक नियुक्त किए गए हैं:

लोहरौली में भर्ती प्रक्रिया अभी लंबित है। सहायक खंड विकास अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत नए पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है।

  • बंदी विशुनपुरा में रविकांत विश्वकर्मा
  • बूढ़ाडीह खुर्द में अखिलेश कुमार चौधरी
  • भगवानपुर में हरिप्रिया गुप्ता
  • कटखोर में शीला प्रजापति
  • भेड़ीहारी में निधि सिंह
  • कुंवारीसती में शत्रुघ्न सिंह

परतावल मे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई रैली

परतावल/महराजगंज। बुधवार को सुबह हाथों में तिरंगा लिए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत परतावल में पैदल मार्च किया। इस मार्च के दौरान नगर के लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और अपने तिरंगे को लेकर भावना जगाने के लिए युवाओं ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। ब्लॉक परिसर से परतावल बाजार, कस्बा व मुख्य मार्गों से तिरंगा पैदल यात्रा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान बीडीओ श्वेता मिश्रा, एपीओ दीलिप कुमार गौतम, एडीओ समाज कल्याण श्याम सुंदर तिवारी, संजय जायसवाल, ग्राम प्रधान विवेक पटेल, लालजी चौधरी, पंकजेश, हकीम खान, आदि लोग मौजूद रहे।

विभाजन विभीषिका स्मृति की मौन पद यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी, प्रदर्शनी भी देखी

लखनऊ। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस बुधवार को मनाया गया। इसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा’ निकली। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर पदयात्रा लोकभवन तक पहुंची।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथ में तख्ती लेकर चल रहे थे। इसमें त्रासदी का दंश झेलने वालों की पीड़ा बयां थी। लोकभवन में पहुंचने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाजन विभीषिका की त्रासदी पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, बलवीर सिंह औलख,  विधायक योगेश शुक्ल, ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा, अनूप गुप्ता, उमेश द्विवेदी, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद रहे।

महराजगंज: एआरटीओ और रजिस्ट्री कार्यालय से हिरासत में लिए गए चार संदिग्ध, पूछताछ जारी

महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा के आदेश पर बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग विभागों में प्रशासन की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी में एआरटीओ और रजिस्ट्री कार्यालय परिसर से चार संदिग्धों को पकड़ कर पुलिस पूछताछ में लगी हुई है।

प्राप्त समाचार के अनुसार आज दोपहर में अपर एसडीएम शैलेंद्र गौतम एआरटीओ कार्यालय और सदर एसडीएम रमेश कुमार रजिस्ट्री कार्यालय अलग-अलग टीमों के साथ अचानक पहुंच गए। उनके पहुंचते ही चार संदिग्ध धरे गए जिनमे से एक को चौकी पर बैठा कर पूछताछ किया जा गया।

इसके बाद शैलेंद्र गौतम एआरटीओ कार्यालय पहुंचे वहां पर तीन संदिग्धों को गलत तरीके से काम कराने के नाम पर 2500 रुपए के साथ दबोच लिए। इनमे से एक गोरखपुर का निवासी बताया जा रहा है। इन चारो को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें शाम को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिला प्रशासन के इस छापेमारी से पूरे जनपद में हड़कंप मचा हुआ है।

महराजगंज जनपद अंर्तगत परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

महराजगंज। नगर पंचायत परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का मंगलवार को मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह औचक निरीक्षण करने पहुंच गए सीएमओ ने सर्वप्रथम दवाखाना का निरीक्षण किया वहां तैनात फार्मासिस्ट से दवाओं के उपलब्धता के बारे में जानकारी लिया दवा काउंटर पर दवा लेने आए मरीजों से दवाओं की वितरण के बारे में पूछा इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अंदर साफ सफाई की व्यवस्था पर ध्यान देते हुए टीकाकरण का वार्ड ओपीडी डिलीवरी रूम उपस्थिति रजिस्टर ई टी जी वार्ड आयुष्मान वार्ड इमरजेंसी वार्ड व रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया अधीक्षक डॉक्टर राजेश द्विवेदी डॉ.अनिल जायसवाल डॉ.एमपी सिंह डॉ. शशिभूषण डॉ. शालिनी सिंह सनीउल्लाह चीफ फार्मासिस्ट शशिविंद मिश्रा संजीव सिंह प्रभुनाथ किशोर प्रसाद इम्तियाज आदि लोग मौजूद रहे।