Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

April 27, 2025

मेधावियों ने लहराया परचम

हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में क्रमशः रुखसार खातून एवं दिवाकर तिवारी ने विद्यालय टॉप किया


भिटौली महाराजगंज। विकासखंड घुघली के पंडितपुर गोड़धोवां में स्थित श्री बीपी त्रिपाठी इंटरमीडिएट कॉलेज के मेधावियों ने परचम लहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। जिसमें इस विद्यालय के होनहार रुखसार खातून, अंशिका पटेल, अर्चना निषाद सहीम अंसारी तथा हसीना खातून ने हाई स्कूल की परीक्षा में सम्मानजनक स्कोर प्राप्त कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में इंटरमीडिएट की परीक्षा में दिवाकर तिवारी, शांभवी तिवारी,नेहा कनौजिया, निक्की, अनुराधा तथा प्रिया गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मानजनक अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक चंद्रमौली त्रिपाठी ने सभी मेधावियों को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनकर उनका स्वागत किया तथा इन मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह शिक्षण संस्थान निरंतर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आने वाले समय में यह विद्यालय निरंतर अपने प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री कृष्ण गोपाल उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य रामप्रीत पासवान, शिक्षक कृष्ण कुमार, सोनू पासवान और रामसूरत यादव, पूनम पटेल, हुस्न आरा खातून, हरिन खातून, संजना, रविकेश आदि लोग मौजूद रहे।

जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया मान

जखीरा, घुघली विकास खंड के श्रीमती कौशल्या देवी इंटर कॉलेज जखीरा महाराजगंज की कक्षा 10 की छात्रा अनुपमा सिंह ने 96.67% अंक पाकर प्रदेश में आठवां स्थान तथा जिले में पहला स्थान प्राप्त करके विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है। कक्षा 10 के छात्र अनूप गुप्ता ने 94.83% अंक पाकर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त करके विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है। कक्षा 10 की छात्रा हर्षिता पाण्डेय ने 94.17% अंक पाकर जिले में नौवां स्थान प्राप्त करके विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है पूरा विद्यालय परिवार उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। इन सभी होनहार छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना विद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह ने की ।

डीएम व एसपी ने समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं


भिटौली, महाराजगंज। शनिवार को भिटौली थाने पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने भिटौली थाने पर लोगों की समस्याएं सुनी। कुल 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों में समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र,कानूनगो विजय तिवारी,लेखपाल अशोक कुमार,रंजन श्रीवास्तव,महिमा पांडेय,शीला चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।