Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

February 14, 2026

पुलवामा शहीद दिवस पर जगरोशन पब्लिक स्कूल, जंगल हरपुर, भटहट, गोरखपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया गया आयोजन

14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों द्वारा भारतीय सैनिकों पर आतंकवादी हमला किया गया था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। यह दिन भारत के लिए और भारतीय सेना के लिए एक काला दिवस के रूप में जाना जाता है। आज के दिन शहीद हुए भारतीय वीर सैनिकों के श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए जागरोशन पब्लिक स्कूल, जंगल हरपुर, भटहट, गोरखपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सी पी पांडे, कोऑर्डिनेटर, विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।