Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

नकली ब्रांडेड सामान का भंडाफोड़ हजारों रुपये का माल जब्त

भिटौली बाजार में नकली ब्रांडेड सामान का भंडाफोड़ हजारों रुपये का माल जब्त
उषा, हैवेल्स व प्रेस्टिज के नाम पर बिक रहा था नकली सामान, पुलिस ने की छापेमारी
भिटौली महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के भिटौली बाजार में नकली ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबार का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली आयरन प्रेस व तार बरामद किया है।जानकारी के अनुसार, सेक्टर-34 चंडीगढ़ निवासी मनीष गुप्ता जो एक प्राइवेट कंपनी में फील्ड मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं इनको गुप्त सूचना मिली थी कि भिटौली बाजार में उषा, हैवेल्स और प्रेस्टिज जैसी नामी कंपनियों के नाम पर नकली सामान की बिक्री की जा रही है।सूचना के आधार पर उन्होंने थाना भिटौली में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उपनिरीक्षक दिनेश कुशवाहा व कांस्टेबल चंदन कुमार बिंद के साथ पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मकान मालिक महेंद्र साहनी निवासी पचरुखिया टोला थाना भिटौली के घर से भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद हुआ। जांच के दौरान बरामद सामग्री नकली पाई गई।बरामद सामान में उषा कम्पनी के नकली आयरन प्रेस, प्रेस्टिज कम्पनी के आयरन प्रेस व हैवेल्स कंपनी के नाम पर कई बंडल तार शामिल हैं।पूछताछ के दौरान आरोपी सामान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बताया कि कंपनी के अधिकृत अधिकारी मनीष गुप्ता की तहरीर पर महेंद्र साहनी पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *