Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

Noor Mohmmad

बहन के घर से लौट रहे दो भाइयों पर जानलेवा हमला, एक की मृत्यु दूसरा गंभीर रूप से घायल

भिटौली, महाराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द में चार पहिया वाहन को साइड लेने के चक्कर में दो पक्ष में विवाद हो गया मामला इतना बढ़ गया कि धारदार हथियारों से हमला कर इरफान आलम को लहू लुहान कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इफ्तिखार और इरफान आलम पुत्र स्वर्गीय अलीम खान थाना भिटौली निवासी बरगदही रात करीब 9:00 बजे अपनी बहन के घर दावत में गए थे वहा से वापस लौटते समय मजनू के घर के सामने रास्ते में आमने-सामने चार पहिया वाहन आ गई जिसको साइट लेने के चक्कर में कहा सुनी हो गई उसके बाद विवाद बढ़ गया जिसमे सिराज पुत्र साजिद अली, नवाज शरीफ पुत्र साजिद, कमाल अख्तर पुत्र साजिद, साजिद पुत्र रसीद, हारीश पुत्र रसीद, अमजद पुत्र रसीद, वारिश पुत्र रसीद, सोयब अख्तर पुत्र वारिश द्वारा धारदार हथियार से चाकू द्वारा इरफान खान और इफ्तेखार खान पर जानलेवा हमला करते हुए लहू लुहान कर दिए जिसको परिजनों ने गोरखपुर के एक हॉस्पिटल में ले गए जहां डाक्टरों ने इरफान खान मृत घोषित कर दिया। भिटौली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि तहरीर मिली है गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

निर्माणाधीन सचिवालय को प्रशासन की मौजूदगी में तोड़ा गया

भिटौली, महराजगंज। विकासखंड घुघुली के ग्राम पंचायत बरगदही में आज निर्माणाधीन सचिवालय को प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरगदही में विगत कुछ माह पूर्व पुराने पंचायत भवन को तोड़कर नया पंचायत भवन के निर्माण का प्रस्ताव था। पुराने पंचायत भवन के जगह पर ही नया पंचायत भवन बनाया जा रहा था। गांव के कुछ ग्रामीण नया पंचायत भवन को लेकर विरोध जताए थे । ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह पर नया पंचायत भवन बनाया जा रहा है वह जगह होलिका दहन एवं पुतली पीटने का स्थान है । इसी को लेकर गांव के कुछ लोग मुकदमा दर्ज कराए थे। जिसका मुकदमा सदर तहसीलदार महाराजगंज के न्यायालय में धारा 26 के तहत चल रहा था। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि निर्माणाधीन सचिवालय का स्थान होलिका दहन एवं पुतली पीटने का स्थान है जिसके कारण न्यायालय के आदेश से निर्माणाधीन सचिवालय को तुड़वाया जा रहा है।

ग्राम प्रधान इरफान खान ने बताया कि पुराने व जर्जर पंचायत भवन को विगत चार-पांच माह पहले तुड़वाया गया था और उसी स्थान पर नया पंचायत भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जिसका बजट आने पर पंचायत भवन का काम शुरू कराया गया था। काम की शुरुआत में गांव के ही कुछ ग्रामीण निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। इसके संबंध में जिलाधिकारी महाराजगंज को एक प्रार्थना पत्र देकर समस्या से अवगत कराया गया था। डीएम के निर्देश पर मौके पर राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश की और यह निर्धारित किया गया कि 5 डिसमिल जमीन में पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा तथा तीन डिसमिल जमीन होलिका दहन एवं अन्य कार्य में उपयोग किया जाएगा। जमीन का चिन्हीकरण होने एवं अधिकारियों के निर्देश पर ही मैं पंचायत भवन का काम शुरू कराया ।भवन लगभग पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था। केवल उस पर छत लगवाना ही बाकी था लेकिन बगैर मुझे नोटिस दिए प्रशासन ने उक्त निर्माणाधीन सचिवालय की बिल्डिंग को गिरवा दिया। इस अवसर पर कानूनगो विजय तिवारी, हल्का लेखपाल अंजनी, थानाध्यक्ष भिटौली मय फोर्स मौजूद रहे।

आठ सितंबर को होगा नेशनल टीवीएस एजेंसी का भव्य उद्घाटन

मुजुरी, महाराजगंज। जनपद के उपनगर मुजूरी में आठ सितंबर को होगा नेशनल टीवीएस एजेंसी का भव्य उद्घाटन समारोह। आठ सितंबर रविवार को दिन में बारह बजे नेशनल टीवीएस एजेंसी का भव्य उद्घाटन पनियरा विधायक के गरिमामयी उपस्थिति में होना सुनिश्चित हुआ है।

आठ सितंबर को होगा नेशनल टीवीएस एजेंसी का भव्य उद्घाटन

मुजुरी, महाराजगंज। जनपद के उपनगर मुजूरी में आठ सितंबर को होगा नेशनल टीवीएस एजेंसी का भव्य उद्घाटन समारोह। आठ सितंबर रविवार को दिन में बारह बजे नेशनल टीवीएस एजेंसी का उद्घाटन पनियरा विधायक के गरिमामयी उपस्थिति में होना सुनिश्चित हुआ है।

पुलिस ने व्यापारियों संग बैठक कर बताए सुरक्षा के तरीके, थानाध्यक्ष ने कहा अपने प्रतिष्ठानों पर अवश्य लगवाएं कमरे


भिटौली, महराजगंज। भिटौली थाना में हुई पुलिस और व्यापारियों की एक अहम बैठक। थाना भिटौली में हुई बैठक में पुलिस ने भिटौली, धरमपुर, छपिया, सिसवा मुंशी और शिकारपुर के व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।
सोमवार को भिटौली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक हुई। थाना प्रभारी भिटौली ने कहा कि भिटौली और धरमपुर के अधिकांश व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। अपनी दुकानों की सुरक्षा की दृष्टि से सभी आभूषण व्यापारी व ग्राहक सेवा केंद्र की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाने चाहिए। जिससे भविष्य में किसी भी परिस्थिति में कोई अप्रिय घटना घटित हो तो पुलिस कैमरे की मदद लेकर अपराधियों की आसानी से पहचान कर सके। वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर रोड पर दुकानों के सामने वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए कोई भी व्यापारी अपनी दुकान के सामने अपने वाहन खड़ा न करे और अतिक्रमण से बचे। जिससे अन्य लोगों को परेशानी ना हो सके।
इस दौरान चौकी प्रभारी भिटौली चन्द्रपाल यादव,चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी अखिलेश यादव,एस आई लवकुश कुमार सिंह,कृष्णा यादव,परमहंस गौंड,विद्यासागर,संजीव श्रीवास्तव,दुकानदार असलम सिद्दीकी, बिरन शर्मा,कृष्णा यादव,संजय सोनी,चन्दन सोनी,अमरनाथ वर्मा,दिलीप वर्मा,रोहित वर्मा,दयानंद वर्मा,अशोक वर्मा,गणेश वर्मा,राजन वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

निर्माणाधीन सचिवालय पर बुलडोजर चलने की सूचना पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

भिटौली, महराजगंज। विकासखंड घुघुली के ग्राम पंचायत बरगदही में प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन सचिवालय को तोड़ने की सूचना पर मौके पर ग्रामीण एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि पुराना सचिवालय पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। अप्रैल माह में पुराना पंचायत भवन तोड़कर नया पंचायत भवन का प्रस्ताव पास कराया गया था। पंचायत भवन के बगल में ही बहुत पहले से होलिका दहन किया जाता रहा है। कुछ ग्रामीणों की मांग पर सचिवालय एवं होलिका दहन के स्थान को अप्रैल माह में ही पैमाइश कराकर चिन्हित कर दिया गया था। चिन्हित जगह पर ही सचिवालय का निर्माण किया जा रहा था। सचिवालय पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। केवल छत लगाना बाकी है। ऐसे में प्रशासन द्वारा अचानक सचिवालय को तोड़कर गिराने की सूचना पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए एवं मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। आला अधिकारियों की सूचना पर हल्का लेखपाल, सेक्रेटरी तथा पुलिस फोर्स मौजूद रही। अचानक प्रशासन ने निर्माणाधीन सचिवालय को तोड़े जाने का निर्णय वापस ले लिया । प्रदर्शनकारियों में अदालत हुसैन, मोहम्मद नौशाद, समसुल वरा, मुंशी राज , रियाज आलम , प्रमोद गौतम, विश्वनाथ गौतम रामबचन, तथा मनोज सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। बरगदही में अचानक निर्माणाधीन सचिवालय को तोड़े जाने की सूचना पर ग्राम प्रधान इरफान खान की तबीयत खराब हो गई । उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रधान प्रतिनिधि इमरान खान ने बताया कि अचानक निर्माणाधीन सचिवालय को तोड़े जाने की सूचना पर ग्राम प्रधान इरफान खान की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने बताया कि बिना भुगतान के निर्माणाधीन सचिवालय को तोड़े जाने की सूचना मिली। सचिवालय के निर्माण में अब तक लगभग 10 लाख से ऊपर की लागत लग चुका है। ऐसे में बिना भुगतान के सचिवालय को तोड़े जाने की सूचना पर ग्राम प्रधान की तबीयत खराब हो गई।

अभद्र टिप्पणी के खिलाफ लोगों ने सौंपा ज्ञापन

महाराजगंज। दिनांक 24 अगस्त को गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महाराजगंज को सौंपा। बताते चलें कि पैगंबर ए इस्लाम की शान में महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर तालुका स्थित पांचवाले गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान रामगिरि महाराज नामक व्यक्ति द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की इसके बाद पूरे देश एवं विश्व के मुसलमानों में गहरी आक्रोश व्यक्त हो गया लोगों द्वारा लगातार उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग किया जाने लगा लेकिन महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दो जनपदों में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी उक्त व्यक्ति को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

महाराष्ट्र पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं करने से लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं ऐसे में भारत में शरारती तत्व जो कि भारत के शांति के दुश्मन है जिसमें से यह व्यक्ति भी एक है जो की सामाजिक सौहार्द को तोड़ना चाहता है और भारत के विकास में शांति और अराजकता का रोड़ा डालना चाहता है। इन भारत विरोधी व्यक्तियों को परास्त करने हेतु किसी भी धर्म विशेष के विरुद्ध ऐसी टिप्पणी करने वाले करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अति आवश्यक है। मौजूद लोगों ने महाराष्ट्र सरकार को रामगिरि महाराज को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश देने का अनुरोध किया है ताकि लोगों का गुस्सा शांत हो और दोषी व्यक्ति को उसके घृणित कृत्य की सजा मिले और भविष्य में कोई ऐसा करने की हिम्मत ना कर सके। ज्ञापन देने वाले मोहम्मद एजाज हुसैन अमजदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध आरोपित को फांसी की सजा की मांग


बेटियों की सुरक्षा होनी चाहिए अपराधी जेल में होना चाहिए

भिटौली, महराजगंज। कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डाक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर देश भर में विरोध हो रहा है। रविवार की शाम तुलसीपुर के युवाओं ने तुलसीपुर चौराहे से धर्मपुर चौराहे तक कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने दुष्कर्म के आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। कैंडल मार्च में सभी युवाओं ने हाथ में कैंडल लेकर प्रदर्शन किया। सुरज शुक्ला ने कहा कि ऐसा घिनौना कृत्य करने वाले को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। रमेश कन्नौजिया ने कहा कि जो लोगों को जिंदगी देने की काम कर रहे हैं, उनके साथ ऐसा कृत्य घिनौना अपराध है। अबरार खां ने आरोपित के फांसी की सजा की मांग की।
युवा हाथों मे महिलाओं की सुरक्षा होनी चाहिए,अपराधी सीधे जेल में होना चाहिए, अपराधियों को फांसी दो लिखी तख्तियां लिए थे।सूरज शुक्ला, आनंद शुक्ल, संतोष शुक्ल, केदार शर्मा,अबरार खां,सहगल खां, प्रिंस उपाध्याय, रंजीत प्रजापति, रामनाथ प्रजापति, वकील प्रजापति,डा.अख्तर,डा.मेहताब, विवेक यादव,मनोहर यादव, मोनू यादव,अरशे आलम, सज्जन प्रजापति, डा.मेहताब,देवांश शुक्ल,पवन यादव,सत्यम शुक्ल, रोहित जायसवाल, आफताब अहमद,खुशबुददीन, मौलाना नौशाद,विवेक यादव,रामहरि यादव, प्रियांशु शर्मा,इस्माइल,आयत शेख, आदि युवा मौजूद रहे।

श्रीनारायण दीक्षित यूपी वालीबाल संघ के उपाध्यक्ष बनाए गए

भिटौली, महराजगंज। 1990बैच के एनआईएस व जिला वालीबाल संघ के सचिव एवं नागेश्वरी देवी डीएलएड महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित के प्रबंधक श्रीनारायण दीक्षित को यूपी वालीबाल संघ का उपाध्यक्ष चुना गया है।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ के सभागार में यूपी वालीबाल संघ की साधारण सभा की बैठक उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संघ कार्यकारणी के चुनाव में ब्रजेश पाठक को पुनः अध्यक्ष एवं कानपुर के सुनील तिवारी को यूपी संघ का महासचिव एवं सिद्धार्थ नगर के मोहम्मद इब्राहिम को कोषाध्यक्ष और श्रीनारायण दीक्षित को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया।बैठक में 55जिला इकाईयों के पदाधिकारियों सहित खेल छात्रावास तथा विभागीय इकाईयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।तथा यूपी ओलंपिक संघ के महासचिव डा.आनंदेश्वर पांडेय तथा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार शेट्टी तथा वीएफआई के पर्यवेक्षक हरि सिंह चौहान की देखरेख में सम्पन्न हुआ। श्रीनारायण दीक्षित को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्काउट गाइड के हेड क्वार्टर कमिश्नर हरिश्चंद्र श्रीवास्तव,डा.नित्यानंद मिश्र, ई दिनेश प्रसाद दीक्षित,रवि दीक्षित आकाश दीक्षित, सत्यजीत त्रिपाठी, अरुण प्रजापति सहित सभी खेल संघों ने खुशी व्यक्त किया।

आरक्षण बंटवारे को लेकर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति संगठनों का संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में माननीय उच्चतम न्यायालय के दिनांक 1 अगस्त को एससी, एसटी आरक्षण में बंटवारे का आदेश निरस्त करने व पूर्ववत व्यवस्था बनाए रखने हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। दिए ज्ञापन में संवैधानिक व्यवस्था में प्रतिस्थापित कानून में संशोधन का अधिकार राज्यों में निहित नहीं है। 1 अगस्त को दविंदर सिंह पंजाब राज्य में पारित अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की सूची में राज्य सरकारों को अप वर्गीकरण करने व क्रीमीलेयर लागू करने का अधिकार प्रदान किया गया है यदि क्रीमी लेयर की श्रेणी में कोई व्यक्ति आ गया है तो उसका चयन नहीं होगा यदि क्रीमीलेयर नहीं है तथा कृषि न्यूनतम रहता नहीं रखता है 3 वर्ष के पश्चात उक्त पद को अनारक्षित करके धीरे-धीरे आरक्षण समाप्त करने के परिलक्षित हो जाएगी। आज भी दलितों आदिवासियों के साथ उत्पीड़न दुर्व्यवहार, बलात्कार और हत्याओं की घटनाएं आए दिन हो रही हैं अपराधियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाती है लगभग 90% मामलों में विभाजित कर दिया जाता है आज भी जो लोग थोड़ा पद और स्थान पर हैं अथवा वंचित हैं सबके साथ जातिगत भेदभाव विद्यमान है जो कि ऐसा ही अनुसूचित जाति के साथ होता है अतः महामहिम राष्ट्रपति महोदय व प्रधानमंत्री माननीय प्रधानमंत्री से ज्यादा अनुरोध करते हैं कि संसद में इस आशय का संशोधन प्रस्ताव पारित किया जाए कि भविष्य में अनुसूचित जाति जनजाति की संविधान प्रदत्त अनुसूची में किसी प्रकार का भाव को वर्गीकरण या क्रीमी लेयर लागू न हो तथा उसे कानून को संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल कर दिया जाए कि भविष्य में किसी प्रकार का भ्रम में विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो। इस अवसर पर संरक्षक शिवमंगल गौतम, जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र प्रसाद, सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रवण पटेल जिला महासचिव जय हिंद भारती सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।