Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

Noor Mohmmad

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड बनाने साइबर फ्राड करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफास

महाराजगंज। पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में तथा नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना / अपर पुलिस अधीक्षक  जनपद महराजगंज श्री आतिश सिंह के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे साइबर फ्राड/ फर्जी दस्तावेज बनाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए क्षेत्राध्कारी फरेन्दा श्री अनिरुद्ध कुमार व साइबर थाना निरीक्षक सजनू यादव के अगुवायी मे दिनांक 13/08/2024को फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निर्वाचन कार्ड बनाने/ साइबर फ्राड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश-

अपराध करने का तरीका-
फर्जी वेबसाईट के माध्यम से फर्जी फर्जी आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र, निर्वाचन कार्ड, राहुल पुत्र अज्ञात निवासी भीटी थाना हंडिया जनपद प्रय़ागराज के आईडी के रबर का क्लोन तथा 18 कापी आयरिकस का फोटो लेकर बनाकर साइबर, ऑनलाइन फ्रॉड आदि फर्जी कार्यों मे लिप्त पाये जाने के अपराध मे साइबर थाना पर मु0अ0सं0 14/2024 धारा 319(2),318(4),336(3), 338, 61(2),340(2) BNS, 66 (D) IT ACT, आधार अधिनियम 2016 की धारा- 35 अभियोग पंजीकृत किया गया। कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए जेल भेजा जा रहा है ।

बरामदगी-
08 अदद लैपटाप ,02 अदद प्रिन्टर ,07 अदद प्लास्टिक के बायोमेट्रिक क्लोन, 02 अदद आइरिस डिवाइस, 01 अदद माउस, 01 अदद WEBCAM, 01 अदद सीपीयू, 04 अदद मोबाइल, 01 अदद लैमिनेशन मशीन , 02 बोयोमेट्रिक मशीन, 04 अदद सिम कार्ड, 71 अदद आधार कार्ड, 50 अदद टोकन , 176 अदद निर्वाचन कार्ड, 224अदद जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की रशीद 1839 अदद , 04 अदद सिम व 4210.00 रुपये नगद , 2 अदद एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड – 01 अदद पैनकार्ड, 01 अदद आँख का आइरिश

अभियुक्त का का विवरण-
1-संजय कुमार वर्मा पुत्र रामनिवास वर्मा नि0 ग्राम बहोर पुर थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज ।
2-शिव कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम अगया थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज ।
3-विवेक पुत्र अवधराज मौर्या निवासी जंगलबडहरा थाना पनियरा जनपद महराजगंज।
बरामद करने वाली टीम-
1.निरीक्षक सजनू यादव साइबर थाना जनपद महराजगंज
2.उ0 निरीक्षक अमित यादव साइबर थाना जनपद महराजगंज
3.क0आ0 ग्रेड-ए प्रफुल्ल कुमार यादव
4.हे0का0सतेन्द्र मल्ल साइबर थाना जनपद महराजगंज
5.हे0का0 विजय कुमार गौड़ साइबर थाना जनपद महराजगंज
6.हे0का0 कृष्ण कुमार सिंह साइबर थाना जनपद महराजगंज

  1. का0 पियूषनाथ तिवारी साइबर थाना जनपद महराजगंज
  2. का0 विशाल प्रजापति साइबर थाना जनपद महराजगंज
    9.म0हे0का0 चन्द्रप्रभा वर्मा साइबर थाना जनपद महराजगंज
    10.म0का0गुन्जन यादव साइबर थाना जनपद महराजगंज

एटीएम चोर पर मुकदमा दर्ज भेजा गया जेल


भिटौली,महाराजगंज। रविवार को भिटौली थाना क्षेत्र के धरमपुर चौराहे पर स्थित एसबीआई एटीएम मशीन में कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले शख्स अर्जुन निषाद‌ 28 वर्ष निवासी चिलबिलवा थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
भिटौली थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी महबूब अपनी बहन के एटीएम से पैसा निकालने धर्मपुर चौराहे पर स्थित एसबीआई के एटीएम पर गया था। यहां पर पहले से घात लगाए दो शख्स एटीएम के अंदर खड़े थे। जब युवक एटीएम से पैसा निकाल रहा था कि उन दोनों ने अपनी बातों में झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलने की कोशिश कर रहे थे। संदेह होने पर युवक शोर मचाने लगा तो एटीएम चोर भागने की कोशिश करने लगा तभी ग्रामीणों की मदद से एक शख्स को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं दूसरा बाइक से फरार हो गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि एक अभियुक्त अर्जुन निषाद को संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया गया तथा दूसरे की तलाश जारी है।

एटीएम चोर पर मुकदमा दर्ज भेजा गया जेल


भिटौली,महाराजगंज। रविवार को भिटौली थाना क्षेत्र के धरमपुर चौराहे पर स्थित एसबीआई एटीएम मशीन में कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले शख्स अर्जुन निषाद‌ 28 वर्ष निवासी चिलबिलवा थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
भिटौली थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी महबूब अपनी बहन के एटीएम से पैसा निकालने धर्मपुर चौराहे पर स्थित एसबीआई के एटीएम पर गया था। यहां पर पहले से घात लगाए दो शख्स एटीएम के अंदर खड़े थे। जब युवक एटीएम से पैसा निकाल रहा था कि उन दोनों ने अपनी बातों में झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलने की कोशिश कर रहे थे। संदेह होने पर युवक शोर मचाने लगा एटीएम चोर भागने की कोशिश करने लगा तभी ग्रामीणों की मदद से एक शख्स को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं दूसरा बाइक से फरार हो गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि एक अभियुक्त अर्जुन निषाद को संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया गया तथा दूसरे की तलाश जारी है।

विदेश भेजने के नाम पर पचहत्तर हजार की ठगी

भिटौली, महाराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के भिटौली उपनगर निवासी उस्मान ने स्थानीय थाना क्षेत्र के ही तरकुलवा तिवारी निवासी करीम एवं समीम जो पिता पुत्र हैं। इनके ऊपर विदेश भेजने के नाम पर पासपोर्ट एवं पचहत्तर हजार रुपए ठगी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि उक्त दोनों लोग हम प्रार्थी को विदेश भेजने के लिए आज से तीन माह पूर्व पासपोर्ट एवं पचहत्तर हजार रुपए लिया था लेकिन आज तक उक्त एजेंट न तो मुझे विदेश भेजा और न ही मेरा रुपया एवं पासपोर्ट वापस किया । थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य आने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आरके सनशाइन एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया गया

महाराजगंज। नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा 12वीं तक के प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग एक में कक्षा 1 से 5 तक, वर्ग 2 में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक तथा वर्ग 3 में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
वर्ग एक में कक्षा 4 की उजमा को प्रथम एवं कक्षा 2 के अर्णव को द्वितीय, वर्ग 2 में कक्षा 8 के इस्लाम अली को प्रथम एवं कक्षा 6 के सौरभ को द्वितीय तथा वर्ग 3 में कक्षा 10 की राधिका को प्रथम एवं कक्षा 10 के ही अनिकेत को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले एवं विजयी प्रतियोगियों को विद्यालय के प्रबंधक जी द्वारा मेडल देकर पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि शतरंज के खेल से बौद्धिक एवं मानसिक दोनों तरह का विकास होता है।साथ ही इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में अनुशासन एवं सम्मान की भावना भी जागृत होती है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

बाइक मार्च निकाल सुरक्षा का दिलाया एहसास


भिटौली,महराजगंज। मुहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत रविवार को सायंकाल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के उद्देश्य से भिटौली थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस कर्मियों ने बाइक मार्च निकाला । बाइक रैली स्थानीय थाने से शुरू होकर धर्मपुर चौक होते हुए पचरुखिया तिवारी, गनेशपुर, तुलसीपुर, बलुआ, सिसवा मुंशी होते हुए अन्य और प्रमुख कर्बला स्थलों पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मार्च का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित महसूस कराना एवं शांति व सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखना है। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पानी के बहाव से मिट्टी की हो रही कटान से आहत होकर दबंग व्यक्ति के विरुद्ध उपजिलाधिकारी से की शिकायत

सदर तहसील क्षेत्र के महदेवा निवासी इरफान आलम ने पप्पू उर्फ नबी अहमद, शकील अहमद व सरफराज पुत्रगण नईम तथा जलालुद्दीन पुत्र इद्रीश ग्राम जद्दू पिपरा थाना भिटौली के विरुद्ध उपजिलाधिकारी से शिकायत की व प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में इरफान ने आरोप लगाया है कि मैं अपने जमीन पर कुछ निर्माण कार्य करवा रहा था इस दौरान उक्त लोगों ने आकर निर्माण कार्य रोक दिया और उक्त आराजी में नाला खोदना चाहते हैं जबकि प्रार्थी के आराजी में कोई नाला नहीं है जो नाला पहले से सीधे बहता है उसे मोड़कर मेरे आराजी के तरफ कर दिया गया है अब जब बरसात शुरू हो चुका तो पानी का बहाव सीधे न होकर मेरे आराजी के तरफ हो रहा है जिससे मेरे जमीन का कटान बड़ी तेजी से हो रहा है यदि जल्द पानी का बहाव पूर्व की भांति नहीं हुआ तो वहां मौजूद झोपड़ी पानी में बह सकता है मिट्टी की कटान से आहत होकर प्रार्थी ने शासन प्रशासन से जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं जद्दू पिपरा के ग्रामीण शेखर यादव, जबीउल्लाह, अली अहमद, अशफाक, जीग्गन, खैरुल्लाह, मजहर, वसीम, इस्तेखार, नबियास, रुस्तम वलीउल्लाह, आफताब आलम ने भी
पानी के सीधे बहाव के लिए आवाज उठाई है उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से पानी सीधे बहता आ रहा है।

टूटी पुल की रेलिंग दुर्घटना को‌ दे रही दावत

भिटौली महाराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे से लक्ष्मीपुर देउरवां जाने वाली मार्ग पर नहर पर बना पुल की रेलिंग दोनों छोर पर टूट गया है। पुल की रेलिंग टूटे हुए 3 वर्ष से अधिक हो गए लेकिन अभी तक इसका पुनर्निर्माण नहीं हुआ।रेलिंग टूटने से राहगीरों को नहर में गिरने का खतरा बना रहता है। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो गए हैं। यह पुल धरमपुर, पचरुखिया, बांसपर नूतन, पिपर पांती तिवारी, बरियारपुर, लक्ष्मीपुर देउरवां ,मिठौरा जंगल, कामता बजुर्ग, जनकपुर आदि लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है । पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं। क्षेत्र के संजय मणि त्रिपाठी, अंकित मणि ,नरेंद्र कुमार, विनोद सिंह, विनोद कुमार, शेषमणि गौतम, सुग्रीव प्रसाद जायसवाल आदि लोगों ने शीघ्र ही टूटी पुल की रेलिंग को प्रशासन से बनवाने की मांग की।

एक दीनी जलसे का हुआ आयोजन

भिटौली, महराजगंज। परतावल क्षेत्र के ग्रामसभा बरियारपुर में एकदिनी जलसा का आयोजन किया गया। इस एकदिनी जलसे में दूर दूर से आए हुए उलेमा शिरकत किए बिहार से आए हुए हजरत मौलाना अब्दुल्लाह सालीम चतुर्वेदी, हजरत मौलाना मुफ्ती मुहम्मद साजिद, खुरीनगर हजरत कारी सुहेल अहमद साहब जामिया मौजूद रहे। उलेमाओं ने शिक्षा पर प्रकाश डाला कहा कि दीनी तालीम जरूरी है हुजूर सल्ललाहु अलैहि वसल्लम के बताए रास्ते पर चलना चाहिए, गुनाहों से बचना चाहिए, गरीबों की मदद करनी चाहिए जैसी तमाम अच्छी बातों पर रोशनी डाली भाईचारे से जीवन यापन करना चाहिए, हमें इन बातो का ख्याल रखना चाहिए कि हमारी वजह से किसी के आंसू न निकले इस्लाम धर्म शांति का पैगाम देता है और देश में अमन चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इस दौरान क्षेत्रीय व दूर दराज से लोग पहुंचे। कमिटी के मौलना एकरार साहब, मौलाना समशाद साहब, डॉ मेराजुद्दीन अंसारी, अकरम सिद्दीकी, जहीरुद्दीन सिद्दीकी, ऐनुद्दीन सिद्दीकी, कामरान सिद्दीकी, इमरान अंसारी, सद्दाम सुलेमानी, कादिर, उमर, सोनू, नजरुद्दीन सहित आदि लोग मौजूद रहे।

आगया डंपिंग ग्राउंड से कचरा हटाने को लामबंद हुए ग्रामीण, कचरा हटेगा तभी ओट पड़ेगा

महाराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के आगया में महाराजगंज नगर पालिका परिषद का कचरा आगया में गोरखपुर महराजगंज मुख्य मार्ग के बगल में ही गिरा दिया जा रहा है आने जाने वाले राहगीर यहां से गुजरते समय दुर्गंधयुक्त सांस लेने को मजबूर रहते हैं। यहां नगर पालिका का कचरा जब से रखा जाने लगा तभी से ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। आज स्थिति यह है कि कूड़ा कचरा ज्यादा हो जाने से ग्रामीण काफी विषम परिस्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं ज्यादा कचरा इकट्ठा हो जाने से कीटाणु, विषाणु, मक्खियां पैदा हो रहे हैं जिससे अगल-बगल के ग्रामीणों को रहने में अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बैनर के माध्यम से चुनाव मतदान का विरोध प्रदर्शन किया कचरा डंपिंग हटेगा तभी वोट डलेगा, कचरा डंपिंग नहीं हटाओगे तो ओट नहीं पाओगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि कचरा रखने से इसके दुर्गंध से जीवन यापन बहुत कठिन हो गया है बीमारियां भी हमें घेर रही हैं यदि कचरा डंपिंग यहां से नही हटेगा तो हम ओट का बहिष्कार करेंगे। रंगीलाल साहनी, सूर्यनारायण चौधरी, दिनेश चौधरी, शिवरतन साहनी, उमेश, अरविंद, अभय पांडे, विवेक पांडे, बलराम मौर्य, शत्रुजीत मौर्य, सोनू पांडे आदि ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन नगर पालिका परिषद का कूड़ा कचरा डंपिंग यहां से हटाने की प्रशासन की मांग की।