Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

Noor Mohmmad

आरके सनशाइन एकेडमी में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

नूर मोहम्मद

महाराजगंज। आरके सनशाइन एकेडमी आजाद नगर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।
नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी, महराजगंज में रंगारंग कार्यक्रम के बीच वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महराजगंज कृष्ण गोपाल जयसवाल तथा विशिष्ट आतिथि के रूप में चीफ ब्यूरो दैनिक जागरण विश्व दीपक त्रिपाठी विद्यालय के संरक्षक रामप्रीत गुप्ता सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों के विद्यालय आगमन पर विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता तथा विद्यालय के बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा बैंड पार्टी द्वारा सम्मानपूर्वक उन्हें क्रीड़ा स्थान पर लाया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर श्री विवेक कुमार गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात स्पोर्ट्स कैप्टन को मशाल जलाकर प्रदान करने के पश्चात पहले दिन के खेल का आरंभ किया गया। विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत भी किया गया। सभी बच्चे स्काउट ताली बजाकर अतिथियों का स्वागत कर रहे थे।
पहले दिन के खेल में जूनियर वर्ग के 50 मीटर रेस बालक वर्ग में ब्लू हाउस के अशोक को प्रथम, रेड हाउस के आयुब को द्वितीय तथा येलो हाउस के ऋतिक को तृतीय स्थान, 50 मीटर रेस बालिका वर्ग में रेड हाउस के अर्पिता को प्रथम, ग्रीन हाउस की अंशिका को द्वितीय तथा येलो हाउस की सुप्रिया को तृतीय स्थान, यूकेजी से कक्षा 2 के 50 मीटर रेस के बालक वर्ग में येलो हाउस के अहमद जया को प्रथम, रेड हाउस के अनस को द्वितीय तथा ब्लू हाउस के अंशुमान को तृतीय स्थान, 50 मीटर रेस बालिका वर्ग में रेड हाउस के खुशी, ग्रीन हाउस की सुनैना तथा ब्लू हाउस की श्रेया को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा प्ले वे से कक्षा एलकेजी तक के 50 मीटर रेस के बालक वर्ग में ब्लू हाउस के अशोक को प्रथम, येलो हाउस के ऋतिक को द्वितीय तथा रेड हाउस के शुभम को तृतीय स्थान, कक्षा प्ले वे कक्षा एलकेजी के 50 मी बालिका वर्ग रेस में येलो हाउस की अनया को प्रथम, ब्लू हाउस की अरिष्फा को द्वितीय तथा रेड हाउस को रोशनी को तृतीय स्थान, कक्षा यूकेजी से कक्षा 2 तक के 50 मीटर रेस के बालक वर्ग में ग्रीनहाउस के आयुष अग्रहरि को प्रथम, रेड हाउस के मोहम्मद अनस को द्वितीय तथा ब्लू हाउस के शिवांश को तृतीय स्थान, इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में ब्लू हाउस की रुकमणी को प्रथम, रेड हाउस की खुशी को द्वितीय तथा ग्रीन हाउस की सान्या को तृतीय स्थान, टॉफी रेस में बालक वर्ग में रेड हाउस के आलोक को विजेता तथा टाफी रेस बालिका वर्ग में येलो हाउस की खुशबू को विजेता, शतरंज प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के जूनियर में ब्लू हाउस की सृष्टि को प्रथम, येलो हाउस की गरिमा को द्वितीय तथा ग्रीनहाउस की अनन्या को तृतीय स्थान, शतरंज प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के सीनियर कैटेगरी में ब्लू हाउस की अंशिका को प्रथम, ग्रीन हाउस की दीपाली को द्वितीय तथा रेड हाउस की सुहानी शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शतरंज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस की सृष्टि को प्रथम, येलो हाउस की गरिमा को द्वितीय तथा ग्रीन हाउस की अनन्या को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा तीन से कक्षा 5 तक बालक वर्ग के 100 मीटर रेस में ग्रीन हाउस के प्रीतम को प्रथम, येलो हाउस के अरबाज़ को द्वितीय तथा ब्लू हाउस के अरणों को तृतीय स्थान, इसी वर्ग के प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में येलो हाउस की अंशिका को प्रथम, ग्रीन हाउस की आरुषि को द्वितीय तथा ब्लू हाउस की आरुषि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के सैक रेस के बालक वर्ग में रेड हाउस के सौरव को प्रथम, येलो हाउस के अंश को द्वितीय तथा ग्रीन हाउस के साहब को तृतीय स्थान, सैक रेस बालिका वर्ग के प्रतियोगिता में येलो हाउस की अंशिका को प्रथम, रेड हाउस की नैंसी गुप्ता को द्वितीय तथा ग्रीन हाउस की नैंसी मद्धेशिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग के हाई जंप प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में येलो हाउस की समीक्षा को प्रथम, ब्लू हाउस की जहां आरा को द्वितीय तथा रेड हाउस की नैंसी को तृतीय स्थान, सीनियर वर्ग के लॉन्ग जंप प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस की अंशिका पटेल को प्रथम, येलो हाउस की नैंसी को द्वितीय तथा रेड हाउस की चांदनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ
खो-खो प्रतियोगिता सीनियर वर्ग के बालक वर्ग में ब्लू हाउस तथा येलो हाउस अपने-अपने लीग मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिए हैं तथा कबड्डी प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में येलो हाउस तथा ब्लू हाउस अपने-अपने लीग में जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिए हैं।
खबर लिखे जाने हाई जंप जूनियर वर्ग तथा लॉन्ग जंप जूनियर वर्ग तथा कक्षा 6 से कक्षा 8 तक का 100 मीटर रेस तथा कक्षा 9 से 12 तक का 100 मीटर रेस का खेल प्रतियोगिता अभी जारी था।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि कृष्णगोपाल जायसवाल ने विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं प्रबंध तंत्र के प्रति आभार प्रकट करते हुए बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया तथा उन्हें और उत्साहपूर्वक खेल में भाग लेने को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि ब्यूरो चीफ दैनिक जागरण श्री विश्व दीपक त्रिपाठी ने भी अपने संबोधन में सभी बच्चों को खेल में अपनी अपनी रुचि बढ़ाकर अपने समाज, क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

उसकाई कप कराटे में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

गोल्ड व सिल्वर जीतकर हुए सम्मानित

दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज ने महाराजगंज का किया प्रतिनिधित्व
भिटौली, महाराजगंज। ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 के तहत बनारस में आयोजित थर्ड उसकाई कप में महाराजगंज जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, भैंसा के होनहार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल द्वारा प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान कर सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टीम कोच एवं ब्लैक बेल्ट राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि 6 व 7 दिसंबर को आयोजित इस चैंपियनशिप में विद्यालय के कुल 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में आराधना चौधरी,उद्देश्य मिश्र और सुफियान शेख ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया, जबकि सतीश चौधरी, आदित्यनाथ, आनंद कुमार, सत्यम चौधरी, अंशिका मद्धेशिया, प्रीति निषाद, हरिकेश चौधरी एवं अंश प्रजापति ने सिल्वर मेडल जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपार प्रतिभाएं मौजूद हैं, आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देकर निखारने की।इस मौके पर विद्यालय परिवार के रमेश चंद पटेल, मनमीत पटेल, महेंद्र उपाध्याय, राहुल साहनी, राहुल जायसवाल, सीमा पांडे, उषा सिंह, नेहा पटेल, नेहा मद्धेशिया, विमलेश पांडे, सरवन विश्वकर्मा, गंगेश वर्मा सहित अध्यक्ष उपेंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह व परमानंद विश्वकर्मा उपस्थित रहे और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

थर्ड उसकाई कप कराटे में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

गोल्ड व सिल्वर जीतकर हुए सम्मानित

दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज ने महाराजगंज का किया प्रतिनिधित्व
भिटौली, महाराजगंज। ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 के तहत बनारस में आयोजित थर्ड उसकाई कप में महाराजगंज जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, भैंसा के होनहार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल द्वारा प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान कर सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टीम कोच एवं ब्लैक बेल्ट राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि 6 व 7 दिसंबर को आयोजित इस चैंपियनशिप में विद्यालय के कुल 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में आराधना चौधरी,उद्देश्य मिश्र और सुफियान शेख ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया, जबकि सतीश चौधरी, आदित्यनाथ, आनंद कुमार, सत्यम चौधरी, अंशिका मद्धेशिया, प्रीति निषाद, हरिकेश चौधरी एवं अंश प्रजापति ने सिल्वर मेडल जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपार प्रतिभाएं मौजूद हैं, आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देकर निखारने की।इस मौके पर विद्यालय परिवार के रमेश चंद पटेल, मनमीत पटेल, महेंद्र उपाध्याय, राहुल साहनी, राहुल जायसवाल, सीमा पांडे, उषा सिंह, नेहा पटेल, नेहा मद्धेशिया, विमलेश पांडे, सरवन विश्वकर्मा, गंगेश वर्मा सहित अध्यक्ष उपेंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह व परमानंद विश्वकर्मा उपस्थित रहे और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

पुरैना, महाराजगंज। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), पुरैना खंडी में आठ दिसंबर को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्थान के निदेशक राजेश कुमार ने प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र सौंपे और उन्हें प्रशिक्षण की बारीकियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस कौशल से स्वयं का व्यवसाय शुरू कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह, शशिकांत दीक्षित और संस्थान का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की हुई बैठक

महाराजगंज। आज क्षेत्र पंचायत की बैठक सदर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सोनी कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें खण्ड विकास अधिकारी एवं विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्र पंचायत के पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई गयी, साथ ही साथ वित्तीय वर्ष में कराये गये कार्यों को सदन के समक्ष रखा गया जिसकी पुष्टी उपस्थित सदस्यों द्वारा की गयी तथा आगामी वित्तीय वर्ष विभिन्न योजनान्तर्गत 20 करोड़ का बजट प्रस्ताव पास किया गया तथा सदस्यों से अपने से सम्बन्धित क्षेत्र के विकास कार्य हेतु प्रस्ताव लिया गया। इन कार्यो के कराये जाने से क्षेत्र का समुचित विकास हो सकेगा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा ने सभी सदस्यगण को संबोधित करते हुए कहा आप सभी अपने अपने क्षेत्र में निरंतर विकास को महत्व देते हुए कार्य करें और सरकार की सारी योजनाओं को धरातल पर अनिवार्य रूप से लागू कराए। अगर किसी भी ग्रामप्रधान या क्षेत्र पंचायत सदस्य को अपने कार्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो वह अपने से ऊपर के अधिकारी से संपर्क कर तुरंत उसका निदान कराए और विकास की गति को ज्यादा से ज्यादा हो तेज करें । उपस्थित प्रतिनिधि ने सभी
सदस्यों को उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामना भी दी ।
प्रमुख प्रतिनिधि ई0 विवेक कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में सभी सदस्यगण द्वारा दिए गए सुझावों पर एक बार पुनः चर्चा करते हुए उनके निराकरण के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने ग्राम सभाओं में स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी सदस्यगण अपने अपने ग्राम सभाओं में स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए विशेष कार्य करें। प्रमुख प्रतिनिधि ने सभी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा किए गए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्हें जो भी कार्य छूट गए हैं उन्हें प्रयास कर तुरंत कराने का सुझाव भी दिया।
बैठक के उपरांत माननीया ब्लाक प्रमुख श्रीमती सोनी कश्यप एवं उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी जिला पंचायत सदस्यों ग्राम एवं कक्षेत्र तथा ब्लाक के सभी कर्मचारियों का माल्यार्पण कर एवं उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

सिसवा मुंशी चौराहे पर जल निकासी न होने से सड़क पर जमा कीचड़

सिसवा मुंशी,महाराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के सिसवा मुंशी चौराहे पर बरसात के पानी की उचित निकासी न होने से चौराहा कीचड़ और पानी से शराबोर हो गया है। बताते चलें कि यह एक व्यस्त चौराहा है जहां कई गांव के लोग अपनी जरूरत की सामान खरीदने के लिए आते हैं। यहां दो दिन साप्ताहिक बाजार भी लगता है बावजूद इसके यहां पर कोई भी उचित सुविधा नहीं है अगर चौराहे पर आप एक छोर से दूसरे छोर के तरफ जा रहे हैं यदि आप पूरी तरह संभल कर नहीं चले तो कहीं ना कहीं आप गिर कर जाएंगे और कीचड़ से सरा बोर हो जाएंगे। किसी भी पार्टी प्रतिनिधि की भी नजर इस कीचड़युक्त सड़कों पर नहीं जा रही है। चौराहे के राजकुमार पाल, उमा चौधरी, सर्वेश, बदरे आलम आदि लोगों ने चौराहे के सड़क को ऊंचा करने और नाली की व्यवस्था करने की मांग की है।

कराटे टीम इंटर स्कूल चैंपियनशिप के लिए बनारस रवाना

भिटौली, महाराजगंज। दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयाग नगर, भैंसा की कराटे टीम रविवार को सन वैली पब्लिक स्कूल, वाराणसी सिटी में आयोजित होने वाली इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुई।टीम में बालक व बालिका वर्ग के प्रतिभागी अंशिका, सृष्टि, अराधना, दिव्या, प्रीति, अल्का, अनुष्का, मो. सुफियान, सतीश, अविनाश, आदित्यनाथ, बादल और उद्देश्य मिश्र शामिल हैं। टीम का नेतृत्व ब्लैक बेल्ट कोच राजेन्द्र विश्वकर्मा तथा टीम मैनेजर मंजू कन्नौजिया कर रहे हैं।रवाना करते समय कमेटी अध्यक्ष व विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा, विंध्यवासिनी सिंह, धर्मवीर और राधे मद्धेशिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने के लिए पूरी टीम तैयार है।

युवक की नहर में डूबने की आशंका, तलाश में एनडीआरएफ


नहर में तलाश करती एन डी आर एफ की टीम

भिटौली, महाराजगंज। भिटौली के नारायणी नहर मे कल सुबह एक व्यक्ति के डूबने की आशंका जताई गई। सूचना के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के खैंचा निवासी राजेश 50 अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ आज सुबह कप्तानगंज अपने रिश्तेदारी से महराजगंज के लिए निकला। जैसे ही वह भिटौली के समीप पहुंचा उसे शौच का एहसास हुआ। वह भिटौली नहर की पटरी की तरफ शौच के लिए निकला। राजेश अपनी पत्नी से कहा तुम आगे धीरे धीरे चलो मैं शौच से निपटकर आ रहा हूं। शौच क्रिया से निपटने के बाद जैसे ही वह पानी के लिए नहर में उतरा उसका पैर फिसल गया औऱ नहर में डूब गया। यद्यपि नहर में डूबने की पुष्टि पुलिस प्रसाशन नहीं कर रही। पुलिस प्रशासन नहर में डूबने की आशंका जता रही। घटना के समय पत्नी कुछ दूर निकल गई थी। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार शौच के बाद पानी के लिए नहर में उतरा व्यक्ति नहर में गिरकर डूब गया। उसी आधार पर पुलिस प्रशासन उक्त व्यक्ति के डूबने की आशंका जताते हुए नहर में उसकी तलाश कर रही है। मौके पर पहुंची पी ए सी की एन डी आर एफ टीम भी डूबे व्यक्ति की तलाश में जुट गई। नहर में डूबा व्यक्ति पनियरा ब्लॉक में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। उसकी पत्नी गायत्री देवी भी सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। नहर में डूबे राजेश के तीन लड़के है। तीनो शादीशुदा हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया की उक्त सफाईकर्मी की डूबने की आशंका में उसकी तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन सफाईकर्मी की तलाश में जुटी हुई है।

जलकल विभाग की बड़ी लापरवाही, सड़क बदहाल ग्रामीणों में भारी आक्रोश

भिटौली,महराजगंज। विकास खण्ड परतावल के ग्राम पंचायत डेरवा में 100 मीटर सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जलकल विभाग द्वारा पाइप डालने के बाद सड़क की हालत और भी खराब हो गई है, जिससे 2 फीट गहरा कीचड़ जमा हो गया है। इस कारण स्कूल वाहन और पैदल स्कूल जाने वाले बच्चे आए दिन गिरकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है और प्रशासन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए जलकल विभाग द्वारा पाइप डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। जगदीश पाण्डेय, अजमत अली, नूर जमा,विजय कन्नौजिया,राम विजय गौंड,शंभूशरण पटेल, नौशाद खान,नूर आलम,अंसार अली आदि ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

नहरों में पानी की कमी, उगी झाड़ियां किसानों का बुरा हाल

भिटौली, महाराजगंज। महाराजगंज के भिटौली क्षेत्र में नहरों में पानी की कमी के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगया नगर से निकली माइनर नहर सोहरौना राजा से होकर बाँसपार नूतन, पिपर पांती तिवारी के माइनर नहर में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे खेतों में फसल सूख रहे हैं।

किसानों की समस्या

हर वर्ष जब फसलों में सिंचाई का समय आता है, तो पिपर पांती तिवारी, बाँसपार नूतन बरियारपुर के गांवों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। नहरों में उगी झाड़ियां देख लगता ही नहीं कि ये नहरें हैं। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा कुछ दूरी पर नहरों की साफ-सफाई कर खानापूर्ति की जाती है, लेकिन टेल तक झाड़ियों की सफाई नहीं की जाती है, जो इन गांवों के किसानों के साथ अन्याय है।

किसानों की मांग

झलफढ़ सहानी, सीकरी यादव, प्रहलाद, रामनगीना यादव, इस कुमार, सोनू, कौलेशर, स्वामीनाथ, राम नरेश यादव, मिठाई यादव, रवि, रामअधार, लल्लन प्रसाद, नरेंद्र कुमार, श्रीकांत अत्ताउल्लाह, राकेश गुप्ता, शेषमुनि सहित तमाम किसानों ने नहर में उगी झाड़ियों की सफाई कराने और पानी पहुंचाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बांसपार नूतन तक सफाई हुई थी, लेकिन पीपर पाती तिवारी, बरियारपुर तक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अभी बजट नहीं है, बजट आते ही सफाई कराई जाएगी।