Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

Noor Mohmmad

राष्ट्रीय रक्षा व नौसेना अकादमी परीक्षा उत्तीर्ण कर सपना ने भरा सपनों में रंग

भिटौली, महाराजगंज। लोकसेवा आयोग (यूपीएससी)द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(एनडीए) और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए)के जरिए सेना,नौसेना व वायु सेना में सैन्य अधिकारी बनने व अपना करियर संवारने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश हेतु वर्ष में दो बार आयोजित होने वाली एनडीए की बीते 13 अप्रैल 2025 की प्रवेश परीक्षा को परतावल विकास खंड के अहिरौली गांव निवासी व दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा की वर्ष-2023-24 की इंटर टॉपर छात्रा सपना गुप्ता ने प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण होकर अपना व अपनी संस्था तथा जिले का मान बढ़ाया है और अपने सपनों में गहरा रंग भरा है। सपना के स्वजनों पिता रामअशीष गुप्ता,माता ज्ञानमती देवी,भाई अर्जुन व आनन्द तथा बहन सौम्या,रंजना व साधना सहित संस्था के सभी शिक्षणेत्तर कर्मियों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है ।

राष्ट्रीय रक्षा व नौसेना अकादमी परीक्षा उत्तीर्ण कर सपना ने भरा सपनों में रंग

भिटौली, महाराजगंज। संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी)द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(एनडीए) और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए)के जरिए सेना,नौसेना व वायु सेना में सैन्य अधिकारी बनने व अपना करियर संवारने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश हेतु वर्ष में दो बार आयोजित होने वाली एनडीए की बीते 13 अप्रैल 2025 की प्रवेश परीक्षा को परतावल विकास खंड के अहिरौली गांव निवासी व दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा की वर्ष-2023-24 की इंटर टॉपर छात्रा सपना गुप्ता ने प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण होकर अपना व अपनी संस्था तथा जिले का मान बढ़ाया है और अपने सपनों में गहरा रंग भरा है। सपना के स्वजनों पिता रामअशीष गुप्ता,माता ज्ञानमती देवी,भाई अर्जुन व आनन्द तथा बहन सौम्या,रंजना व साधना सहित संस्था के सभी शिक्षणेत्तर कर्मियों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है ।

गंभीर संक्रमणों से बचाव हेतु टीडी वैक्सीन से प्रतिरक्षित हुए बच्चे

फोटोकैप्शन – बच्चों का टीकाकरण करते स्वास्थ्य कर्मी

भिटौली, महाराजगंज। यौवन व वयस्कता के बीच की 10 से 19 आयु वर्ग के किशोर व किशोरियों को गम्भीर संक्रमणों से बचाव हेतु दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा में सोमवार से दो दिवसीय विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिन कक्षा पांच के 30 एवं कक्षा 10 के 43 किशोर व किशोरियों को टीडी वैक्सीन के टीके लगाए गए और उन्हें बीमारियों के संक्रमण से प्रतिरक्षित किया गया ।इसके पूर्व विद्यालय के विज्ञान भवन में टीकाकरण सत्र का शुभारंभ करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद परतावल की बीएचडब्ल्यू रागिनी मिश्रा ने कहा कि टेटनस डिप्थीरिया (टीडी)वैक्सीन एक ऐसा बूस्टर शॉट है जो टेटनस व डिप्थीरिया दो बीमारियों से बचाता है।आमतौर पर बचपन में लोगों के शुरुआती टीकाकरण के बाद निरंतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए बूस्टर शॉट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है । एएनएम रेखा देवी ने कहा कि कट या घाव के द्वारा शरीर में प्रवेश करने वाले क्लोस्ट्रीडियम टेटानी नामक वैक्टीरिया से पैदा होने टेटनस से बचाव हेतु टेटनस का टीका तथा गलघोंटू अर्थात सांस लेने में कठिनाई से बचाव हेतु डिप्थीरिया का टीका लगाया जाता है। टीडी का टीका लगने से मांसपेशियों के दर्दनाक ऐंठन व जकड़न से मुक्ति मिलेगी और हृदयाघात या पक्षाघात होने का खतरा टलेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय आशा कार्यकत्री शशिप्रभा तिवारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षणेत्तर कर्मियों ने टीकाकरण में सहयोग किया ।

मेधावियों ने लहराया परचम

हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में क्रमशः रुखसार खातून एवं दिवाकर तिवारी ने विद्यालय टॉप किया


भिटौली महाराजगंज। विकासखंड घुघली के पंडितपुर गोड़धोवां में स्थित श्री बीपी त्रिपाठी इंटरमीडिएट कॉलेज के मेधावियों ने परचम लहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। जिसमें इस विद्यालय के होनहार रुखसार खातून, अंशिका पटेल, अर्चना निषाद सहीम अंसारी तथा हसीना खातून ने हाई स्कूल की परीक्षा में सम्मानजनक स्कोर प्राप्त कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में इंटरमीडिएट की परीक्षा में दिवाकर तिवारी, शांभवी तिवारी,नेहा कनौजिया, निक्की, अनुराधा तथा प्रिया गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मानजनक अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक चंद्रमौली त्रिपाठी ने सभी मेधावियों को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनकर उनका स्वागत किया तथा इन मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह शिक्षण संस्थान निरंतर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आने वाले समय में यह विद्यालय निरंतर अपने प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री कृष्ण गोपाल उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य रामप्रीत पासवान, शिक्षक कृष्ण कुमार, सोनू पासवान और रामसूरत यादव, पूनम पटेल, हुस्न आरा खातून, हरिन खातून, संजना, रविकेश आदि लोग मौजूद रहे।

जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया मान

जखीरा, घुघली विकास खंड के श्रीमती कौशल्या देवी इंटर कॉलेज जखीरा महाराजगंज की कक्षा 10 की छात्रा अनुपमा सिंह ने 96.67% अंक पाकर प्रदेश में आठवां स्थान तथा जिले में पहला स्थान प्राप्त करके विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है। कक्षा 10 के छात्र अनूप गुप्ता ने 94.83% अंक पाकर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त करके विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है। कक्षा 10 की छात्रा हर्षिता पाण्डेय ने 94.17% अंक पाकर जिले में नौवां स्थान प्राप्त करके विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है पूरा विद्यालय परिवार उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। इन सभी होनहार छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना विद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह ने की ।

डीएम व एसपी ने समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं


भिटौली, महाराजगंज। शनिवार को भिटौली थाने पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने भिटौली थाने पर लोगों की समस्याएं सुनी। कुल 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों में समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र,कानूनगो विजय तिवारी,लेखपाल अशोक कुमार,रंजन श्रीवास्तव,महिमा पांडेय,शीला चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज ने फिर लहराया परचम


कैचवर्ड- यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम

मेधावी – कैफ सिद्दीकी, गुंजा यादव,प्रज्ञा दुबे,विकास यादव,मोहम्मद तौसीफ
हाई स्कूल मेधावी ————–
कैफ अंसारी, अंकित कान्दू,ऋतिका शर्मा,अरशद आलम

भिटौली, महाराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे घोषित किए गए यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में दुर्गावती देवी ने बीते वर्षों की तरह एक बार फिर अपना परचम लहराया है। यहां का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत सफल रहा तथा सभी परीक्षार्थी शानदार सफलता अर्जित कर प्रथम श्रेणी में अच्छे अंक बटोरे हैं।हाईस्कूल में जहां इस संस्था के छात्र कैफ अंसारी ने 600के पूर्णांक में 545 अंक हासिल कर 90.8 प्रतिशत अंक के साथ संस्था टॉपर रहे वहीं अंकित कान्दू ने 86.3 प्रतिशत,ऋतिका शर्मा ने 86 प्रतिशत तथा अरशद आलम ने 85.6प्रतिशत अंक पाकर झंडा बुलंद किया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में कैफ सिद्दीकी ने 500 के पूर्णांक में 419 अंक के साथ 83.8प्रतिशत अंक पाकर संस्था में अव्वल रहे।इसी प्रकार गुंजा यादव 79 प्रतिशत,मोहम्मद तौसीफ 78.6 प्रतिशत ,प्रज्ञा दुबे 77.8 प्रतिशत तथा विकास यादव 77.4 प्रतिशत अंक पाकर सफल रहे। संस्था के संस्थापक उपेंद्र मिश्र,संरक्षक राजेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल, उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी ,शैक्षणिक प्रभारी मनमीत पटेल एवं कार्यालय अधीक्षक रमेशचंद्र पटेल सहित सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों ने मेधावियों के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।

पहलगाम आतंकी घटना में दिवंगत आत्माओं के लिए श्रंद्धाजलि अर्पित की गयी


महाराजगंज। दिनांक-24/04/2025 आरके सनशाइन एकेडमी आजाद नगर महराजगंज में पहलगाम आतंकी घटना में दिवंगत आत्माओं के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नगर स्थित आर के सनशाइन एकेडमी महराजगंज में पहलगाम आतंकी घटना में दिवंगत आत्माओं के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया एवं कैंडल जलाकर उन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह बहुत ही कष्टप्रद एवं दुखद घटना है जिसकी निंदा देश के सभी क्षेत्रों में हो रही है। यहां सभी बच्चे एवं शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह प्रार्थना भी किए कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें। विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि यह आतंकी घटना बहुत ही दुखद एवं कष्टप्रद है मैं भी उन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं एवं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस दुख की घड़ी में परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र और छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

जेईई मेन प्रवेश परीक्षा मे प्रतिक ने शानदार सफलता किया हासिल

भिटौली, महाराजगंज। भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ एजुकेशन द्वारा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के जरिए कराए गए जेईई मेन 2025 की प्रवेश परीक्षा में परतावल ब्लॉक के धर्मपुर गांव निवासी प्रतीक शर्मा ने 92.8 परसेंटाइल अंक अर्जित कर शानदार उपलब्धि हासिल की है और क्षेत्र में इतिहास रच दिया है।गौरतलब है की डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एजुकेशन द्वारा संदर्भित बीई/ बीटेक कोर्स हेतु आयोजित इस परीक्षा में प्रतीक शर्मा ने ऑल इंडिया लेवल पर 106584 वां रैंक तथा ओबीसी एनसीएल ग्रुप में 34321वां रैंक हासिल की है। शुरू से मेधावी रहे प्रतीक शर्मा की कक्षा छठवी से इन्टर तक की शिक्षा दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा में हुई है उनकी उपलब्धि पर पिता सुनील शर्मा, माता शीला देवी, बड़े भाई लविश शर्मा, बड़ी बहन खुशबू शर्मा ,दादा राम प्यारे ठाकुर, दादी शांति देवी और क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज की पढ़ाई की प्रशंसा किया है।

विश्व पृथ्वी दिवस पर वन क्षेत्राधिकारी ने सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

महाराजगंज। आज दिनांक 22 अप्रैल को टेढी घाट स्थित एक स्कूल स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तरी चौक के क्षेत्रीय वन अधिकारी आरपी सिंह ने उपस्थित लोगों से पृथ्वी के संरक्षण का आवाहन किया उन्होंने पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने की अपील उपस्थित सम्मानित ग्रामीण अध्यापक अध्यापिकाओ तथा छात्र-छात्राओं से किया। इसके अतिरिक्त 8 अप्रैल 2025 से 8 मई 2025 तक चलाए जा रहे वन एवं वन्य जीव सुरक्षा अभियान के क्रम में भी लोगों को जागरूक किया तथा यह अपील किया कि सभी लोग वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में अपना योगदान सुनिश्चित करें इसके लिए सर्वप्रथम वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार से वन अग्नि की दुर्घटना न होने दें यदि कोई दुर्घटना होती है तो समय से वन विभाग को सूचित करते हुए अग्नि को बुझाने में सहयोग प्रदान करें जंगल से भटक कर आने वाले वन्य जीवों से छेड़छाड़ ना करें और ना ही उन्हें कोई क्षति पहुंचाएं वन्य जीवों के आबादी में आने की दशा में उन्हें जंगल वापस जाने के लिए सुरक्षित गलियारा दें जिससे वे अपने प्राकृतिक वास में सुरक्षित वापस जा सके। इस दौरान तमाम वनकर्मी मौजूद रहे।