Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

Noor Mohmmad

तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव आज से शुरू

भिटौली, महाराजगंज। शिवजपत सिंह शिक्षण संस्थान का 68वां वार्षिकोत्सव समारोह आज 30नवंबर दिन शनिवार को खेल कूद प्रतियोगिता से शुरु होगा। जिसके मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी और जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा होंगे।एक दिसंबर को दिन में खेलकूद व रात्रि में छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व दो दिसंबर को सूर्यनारायण सिंह प्रतिमा का अनवारण होगा जिसके मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री यशवंत सिंह व अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल,एमएलसी विक्रांत सिंह रिशू होंगे ।दो दिसंबर की रात्रि आठ बजे भोजपुरी गायिका शिल्पी राज व गायक विजय चौहान का कार्यक्रम होगा।यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने दी।

चल रहा माइनर नहर के सिल्ट की सफाई

महराजगंज। इस समय माइनर नहरों की सफाई सिंचाई विभाग द्वारा किया जा रहा है बल्लो गांव के बगल से निकलने वाली बड़ी नहर से लिंक माइनर नहर के सिल्ट की सफाई की जा रही है। अवर अभियंता ने बताया कि दरौली माइनर व शिकारपुर माइनर नहर के सिल्ट सफाई कराई जा रही है जो अपने अंतिम पड़ाव पर है जल्द से जल्द सफाई करा ली जाएगी।

वाहनों की हुई जांच कटे चालान, यातायात नियमों की दी गई जानकारी


यातायात माह नवम्बर 2024 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज के निर्देशानुसार आज 28.11.2024 को प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार कार्यवाही किया गया

    महराजगंज। यातायात माह नवंबर 2024 के दृष्टिगत सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु महाराजगंज गोरखपुर नेशनल हाईवे 730 पर शीत ऋतु और कोहरे को देखते हुए रोड पर खड़े भारी वाहनों को हटवाया गया और उनके चालकों को जागरूक किया गया और नियम विरुद्ध पाए गए वाहनों की चालान की कार्यवाही हुई।

    यातायात माह नवंबर 2024 के दृष्टिगत सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु आज स्कूल में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं को जागरूक किया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें जब आपका डी एल बन जाए तो ही वाहन चलाएं ट्रिपलिंग ना करें तथा रोड पर चलते समय यातायात नियम का पालन करें और नियम विरुद्ध पाए गए वाहनों की चालान की कार्यवाही की गई। नियम विरुद्ध पाए गए 60 वाहनों का चालान कर रु 80000 जुर्माना किया गया। इस दौरान टी आई अरुणेंद्र प्रताप सिंह व अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

    कलम की ताकत हथियार से बड़ी -सीडीओ-पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ -अपर पुलिस अधीक्षक

    -जिला पंचायत सभागार में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
    -जनता और प्रशासन के सहयोग में हमेशा तैयार रहता जर्नलिस्ट प्रेस क्लब -अजय


    महराजगंज: जिला पंचायत सभागार में रविवार को जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महराजगंज के नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों को शपथ मुख्य अतिथि सीडीओ अनुराज जैन ने दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि
    कलम की ताकत हथियार से बड़ी होती है। पत्रकारों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों की महत्ता पर जोर देते हुए, उन्हें अपने पद और गरिमा के अनुसार कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में नैतिकता और जिम्मेदारी को सर्वोपरि बताते हुए, पत्रकारों से निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ समाज की सच्चाई को उजागर करने का आह्वान किया।

    विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होते हैं।पत्रकारिता के बदलते परिदृश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि आज के समय में पत्रकारिता समाज को सूचित करने और भ्रष्टाचार को उजागर करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने पत्रकारों से सकारात्मक और संतुलित समाचार प्रस्तुत करने की अपील की। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने भी पत्रकारिता की चुनौतियों और उसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और यह समाज को दिशा देने में सहायक है।कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने समाज की भलाई और सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। संरक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ऐसा संगठन है जो हमेशा जनता और प्रशासन के लिए कार्य किया है। संरक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी , नवीन सिंह विशेन,संजय पांडेय, जयप्रकाश सिंह,शैलेष पांडेय, दीपक शरण श्रीवास्तव , सत्य प्रकाश मद्धेशिया, अनिल वर्मा,सुधेश मोहन श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव ,महामंत्री विनय नायक, उपाध्यक्ष सुशील शुक्ल, आफताब आलम खां, विनोद गुप्ता, अविमुक्त पांडेय, नवीन मिश्रा, प्रभात जायसवाल, परमेश्वर गुप्ता,अर्जुन कुमार मौर्य, समशुल हुदा खान, आकाश तिवारी, नागेंद्र मोदनवाल,विश्वामित्र मिश्रा, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, राजकेश्वर पांडेय ,सत्य प्रकाश तिवारी, विपिन कुमार सिंह,अमृत जायसवाल , अभिषेक श्रीवास्तव,जय कृष्ण उपाध्याय, राजेश कुमार वैश्य,हरिप्रकाश पांडेय, शेष मणि पांडेय कृष्ण कुमार पांडेय , अभिषेक तिवारी, प्रभात जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, विश्व मोहन पाठक, मनोज कुमार पटेल, विपिन सिंह विकास रौनियार, इनामुल्लाह सिद्दीकी, गोविंद साहनी, दिनेश कुमार रौनियार, मनोज कुमार, चंदन मद्धेशिया, पंकज रौनियार, उमाकांत चौधरी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

    होप पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बाल मेला ने किया आकर्षित

    अर्द्धवार्षिक परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले हुए सम्मानित और हुआ लकी ड्रॉ

    भिटौली, महाराजगंज। विकासखंड परतवाल में स्थित होप पब्लिक स्कूल में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया
    जिसकी शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक सुग्रीव प्रसाद जायसवाल ने माता सरस्वती का पूजा अर्जन और दीपक प्रज्वलित करके किया।
    भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को छेदी चौधरी, रामानंद चौधरी, भीम रावत, नंद किशोर,वशिष्ठ मुनि, अंगद रावत, रामायण यादव, रामभवन यादव आदि ने पुष्प अर्पित किए।
    इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई प्रथम स्थान सहबान और अश्वसेन चौहान, द्वितीय स्थान शिवम और कुंदन प्रजापति ,तृतीय स्थान अनन्या गुप्ता, श्रृष्टि मोदनवाल, अंबेश आर्य, आयुष जायसवाल और पीयूष जायसवाल को प्राप्त हुआ।
    इस क्रम में रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आराधना पासवान,प्रीति चौधरी द्वितीय स्थान अदिति यादव, सपना वर्मा और तृतीय स्थान रागिनी आर्या,प्रियांशिक तिवारी और सुनैना साहनी को प्राप्त हुआ।
    इसी क्रम में लकी ड्रॉ में सविता गुप्ता को रेफ्रिजरेटर
    तन्नू दूबे पंखा ,सादिया खातून पंखा ,शिवम जायसवाल पंखा,
    शालू कश्यप प्रेस
    तौफिक अहमद प्रेस,
    अदिति जायसवाल प्रेस
    आराध्या चौधरी प्रेस ,अमृता प्रेस
    मिला।
    अयान,तौफीक, अर्पिता,अभिषेक,सतीश,दीपक, राहुल, आशीष, सिद्धार्थ, चांदनी,प्रियंशिका, आमिल, नितिन,रोशन, संगम,विवेक,आर्यन,मनीष, कार्तिक,सुंदरम,सतीश,अमृता और अंशिका को बॉटल मिला।
    अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर संस्था के राजन जायसवाल, पंकज जायसवाल, शम्भु शरण चौबे, बृजमोहन पांडेय, महातम विश्वकर्मा, विशाल चौधरी,बाबूलाल सहानी, अभिषेक जायसवाल, सुनीता सिंह, सीमा जायसवाल, निकिता गुप्ता,अंकिता गुप्ता, चांदनी चौधरी , लक्ष्मी त्रिपाठी पल्लवी जायसवाल ,लक्ष्मी मद्धेशिया आदि अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित रहे

    अनियंत्रित कार खेत में पलटी, ड्राइवर व एक दूसरे युवक ने शीशा तोड़कर बचाई जान


    भिटौली, महाराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के बरगदही के पास कोहरे के कारण एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में कार में सवार ड्राइवर सहित दोनों युवक किसी तरह कार का शीशा तोड़कर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए।
    बरगदही गांव के निवासी सेराज खान पुत्र हकीमुद्दीन उम्र 38 अपने दोस्त कामरान खान, नसीम के साथ परतावल से घर आ रहे थे। घने कोहरे के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। ड्राइवर सहित
    दोनों युवकों ने शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस हो गई । सूचना पाकर ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए।जहां उसकी हालत गंभीर बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच मे जूट गई।

    अजय अध्यक्ष, सुशील उपाध्यक्ष, विनय महामंत्री निर्वाचित-जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव हुआ सम्पन्न

    जिला सूचना अधिकारी ने पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ

    महराजगंज। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव शनिवार को जिला पंचायत सभागार में चुनाव अधिकारी शैलेष कुमार पांडेय, सहायक चुनाव अधिकारी अंकुश श्रीवास्तव व अनिल वर्मा की देख रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें निर्विरोध निर्वाचन में अजय कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, सुशील शुक्ला व आफताब आलम को उपाध्यक्ष और विनायक को महामंत्री सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। प्रभात जायसवाल और सुनील यादव मंत्री, सतेंद्र मणि त्रिपाठी संगठन मंत्री, नवीन प्रकाश मिश्रा आय व्यय निरीक्षक नागेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता कार्यक्रम संयोजक तथा आकाश त्रिपाठी मीडिया प्रभारी निर्वाचित हुए।

    इसके अलावा अजय श्रीवास्तव, विपिन सिंह, समसूल हुदा खान, हरिप्रकाश पांडेय, अखंड प्रताप अग्रहरि, राजकेश्वर पांडेय ,सुनील मणि त्रिपाठी, सुनील चौरसिया, जय कृष्ण उपाध्याय , बी डी यादव, विश्वामित्र मिश्रा, कृष्ण कुमार पांडेय ,राजेश कुमार वैश्य, सत्य प्रकाश तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव ,धर्मेंद्र गुप्ता सुभाष चंद्र ,आशीष जायसवाल, विनीत पांडेय और अर्जुन मौर्या को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों को शपथ दिलाया।इस दौरान विश्व दीपक त्रिपाठी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संजय पांडेय,दीपक शरण श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव,केशव मिश्र, प्रदीप अग्रहरी, उमाकांत विश्वकर्मा,मृगेश बहादुर सिंह, चंदन मद्धेशिया, पंकज रौनियार, कृष्ण मोहन जायसवाल, उमाकांत चौधरी, सुरेन्द्र प्रजापति, इकबाल अहमद, नूर मोहम्मद आदि सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

    एआरटीओ ने की चार पहिया वाहनों की चेकिंग, काटे चालान

    भिटौली, महाराजगंज। आज एनएच 730 पर सेमरा राजा टोल प्लाजा के पास एआरटीओ ने चेकिंग के दौरान चार पहिया गाड़ियों का चालान काटा। इस दौरान उन्होंने इंश्योरेंस, फिटनेस, डीएल व आरसी तथा जरूरी पेपर्स उपलब्ध न रहने पर चार पहिया गाड़ियों का चालान काटा। एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि रेगुलर चेकिंग के तहत पिछले 3 महीना में अब तक 146 गाड़ियों को सीज किया गया है वही 46 का चालान हुआ है।

    प्रधान प्रतिनिधि ने छठ पर्व पर ग्रामवासियों तथा माताओं एवं बहनों को शुभकामनाएं दी


    भिटौली, महाराजगंज। भिटौली क्षेत्र के धर्मपुर बाजार एवं भैंसा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुग्रीव प्रसाद जायसवाल ने हिंदू धर्म के आस्था का पर्व छठ का पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ सभी ग्राम वासियों एवं माताओं तथा बहनों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी ।उन्होंने धर्मपुर तथा भैंसा में स्थापित छठ मैया मूर्ति स्थान पर पहुंचकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ पर्व हिंदू धर्म का आस्था का पर्व है। मैं छठ माता से कामना करता हूं कि हमारे सभी ग्राम वासियों एवं माताओं तथा बहनों की रक्षा करें तथा उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करें
    इस अवसर पर वशिष्ठ जायसवाल, रामभवन यादव, विनोद तिवारी, धीरज तिवारी, अंगद बारी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

    पूर्व ग्राम प्रधान ने छठ मैया मूर्ति का खोला पट दी शुभकामनाएं

    भिटौली, महराजगंज। विकासखंड परतावल के ग्राम पंचायत धर्मपुर बाजार टोला भैंसा में आज पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने छठ मैया मूर्ति का नेत्र खोलकर सभी ग्राम वासियों को हिंदू धर्म के महापर्व छठ के अवसर पर सभी माताओं एवं बहनों तथा ग्राम वासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दीं ।आचार्य लोकनाथ तिवारी ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ छठ मैया मूर्ति का नेत्र खोलने में पूरा सहयोग किया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने कहा कि हिंदू धर्म का छठ पूजा एक महापर्व हो गया है। इस अवसर पर मैं सभी धर्मपुर बाजार एवं भैंसा के ग्राम वासियों को शुभकामनाएं देता हूं, तथा छठ मैया से कामना करता हूं कि सभी माताओं एवं बहनों की मनोकामना पूरी करें ।इस अवसर पर शिवपरसन, जितेंद्र सिंह, संजय कनौजिया, अवधेश मिश्रा, केदारनाथ पांडेयआदि सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।