Breaking
Sun. Jun 14th, 2026

Noor Mohmmad

यातायात नियम के प्रति किया गया जागरूक

महराजगंज। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर वाहन रवाना किया।
यातायात नियम के क्रम में विभिन्न नियमों का पालन करने पर जोर दिया जा रहा है। जैसे आगे जाने वाली गाड़ी से निकलने के लिए वाहन चालक का संकेत प्राप्त होने पर ही आगे निकले लापरवाही से गाड़ी न चलाएं, गाड़ी को अपने काबू में रखे सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, नशीली पदार्थ का प्रयोग करके गाड़ी न चलाएं, रात्रि में गाड़ी चलाने से पहले ब्रेक, लाइट, बैंक लाइट को जरूर चेक कर लेना चाहिए, इधर उधर निकला हुआ बोझा लेकर न चले, दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, बिना लाइट के गाड़ी न चलाएं, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को डॉक्टर या अस्पताल पहुंचाने में सहायता करें आगे जा रही गाड़ी से अपनी गाड़ी कम से कम बीस फुट दूर रखें। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा जुलूस निकल कर लोगों को यातायात नियम के प्रति सजग किया गया।

सड़क निर्माण में अनियमिता को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन


भिटौली महाराजगंज। विकासखंड घुघली के ग्राम पंचायत बिशुनपुर ग़बरुआ हरिजन बस्ती से परतावल पुरैना संपर्क मार्ग तक लगभग 1 किलोमीटर सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पक्की सड़क का निर्माण दिखाया जा रहा है उस सड़क पर बहुत पहले का बना पुराना इंटरलॉकिंग है। जबकि लोक निर्माण विभाग महाराजगंज द्वारा 0.97 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण उक्त रास्ते पर दिखाया जा रहा है। जिसकी लागत 66 लख रुपए बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर अभी भी यह मार्ग सीमेंट के ईट से बना पुराना इंटरलॉकिंग ही है। 15 जनवरी को इस मार्ग के निर्माण का जब साइन बोर्ड एक विभागीय कर्मचारी लगवाने लगे तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उक्त कर्मचारी साइन बोर्ड लगाने में असफल रहा। आज मौके पर पहुंचकर ग्रामीण उग्र होकर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को खरी-खोटी सुना रहे थे और काम न होने पर इसका विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संपर्क मार्ग के निर्माण की लागत का भुगतान कर लिया गया है। जबकि मौके पर काम हुआ ही नहीं है। विरोध प्रदर्शन में सांसद आलम अमरनाथ यादव भुलाई प्रसाद राम सकल शिवपूजन शुभम मनोज चौधरी रमेश राघवेंद्र बिरजू तहसीलदार अनिल तिवारी राजकुमार आदि दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

फिजिक्स वाला में 100 प्रतिशत रैंक अर्जित कर अंकित कान्दू ने रचा इतिहास

नूर मोहम्मद


सम्मानित हुआ मेधावी,सराहे गए पालनहार
भिटौली, महाराजगंज। अखिल भारतीय स्तर पर आईआईटी, जेईई, नीट एवं फाउंडेशन कोर्स की सुव्यवस्थित तैयारी करा सफलता दिलाने के लिए ख्यातिप्राप्त फिजिक्स वाला संस्था के गोरखपुर ब्रांच द्वारा मेधावियों के लिए आयोजित ऑनलाइन इंटरव्यू में 100 प्रतिशत एआईआर रैंक हासिल कर खुटहा बाजार निवासी राजन गुप्ता के पुत्र एवं दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा के हाईस्कूल के छात्र अंकित कान्दू ने सफलता का स्वर्णिम पताका लहरा कर इतिहास रच दिया है।पीडब्ल्यू विद्यापीठ बैंक रोड गोरखपुर द्वारा पीडब्ल्यूएन सैट 2024 की तीन चरणों में आयोजित इस ऑनलाइन परीक्षा में अंकित ने लेवल 1व2 में ए ग्रेड तथा ऑनलाइन इंटरव्यू में 100 प्रतिशत एआईआर रैंक प्राप्त कर संस्था व जिले का मान बढ़ाया है। फिजिक्स वाला की ओर से अब इन्हें इंटरमीडिएट स्तर तक एकेडमिक के साथ-साथ नीट में प्रवेश हेतु निश्शुल्क ऑफलाइन तैयारी कराई जाएगी। इस सफलता पर उपेंद्र मिश्र, जितेंद्र मिश्र,राजेश त्रिपाठी, करुणा मणि पटेल, मनमीत पटेल,राजेश तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र कुमार,श्रवण विश्वकर्मा, रमेशचंद पटेल, प्रदीप वर्मा,दीनानाथ त्रिपाठी,नेहा पटेल, ऊषा सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह,राहुल साहनी,अनिल त्रिपाठी, जगन्नाथ विश्वकर्मा,गंगेश वर्मा,जिब्रील अली खान, विमलेश पांडेय,अमित यादव,विशाल यादव,रिद्धि मद्धेशिया, नेहा मद्धेशिया,सुमित्रा वर्मा,अमृता पांडेय,पूजा गिरी,प्रेमलता यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

सामुदायिक शौचालय का बंद रहता है ताला


भिटौली महाराजगंज। विकासखंड परतावल के ग्राम पंचायत परसा खुर्द में सामुदायिक शौचालय का ताला हमेशा बंद रहता है जिसके कारण ग्रामीण खुले में शौच के लिए विवश रहते हैं। सूचना के अनुसार उक्त ग्राम पंचायत का सामुदायिक शौचालय विगत 6 माह पूर्व बनकर तैयार हो गया था लेकिन समुचित संसाधनों के अभाव में आज तक शौचालय का ताला नहीं खुल सका जिसके कारण विवस होकर ग्रामीण शौच के लिए बाहर का रास्ता अख्तियार करते हैं ।ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय निर्माण के बाद न तो यहां कोई सफाई कर्मी रहता है और न ही इसका देखरेख करने वाला कोई है। जब से इसका निर्माण हुआ है तभी से इसका ताला बंद रहता है। गांव के विकास अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि उक्त नवनिर्मित शौचालय के संचालन के लिए समूह का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही इसके संसाधनों की व्यवस्था कर ग्रामीणों के लिए इसे खोल दिया जाएगा।

स्थाई समिति के सदस्य बनाए जाने पर मानवेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं

नूर मोहम्मद

भिटौली, महाराजगंज।सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया को उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग मंत्रालय के स्थाई समिति में स्थानीय स्वशासन संबंधी स्थाई समिति के सदस्य बनाए जाने पर भिटौली क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। उनके इस मनोनयन पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों संग प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी एवं मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया। ग्राम प्रधान टीटू राय, नबीरसूल, उमाकांत, नूरआलम, अरुण चौधरी आर एन चौधरी आदि लोगों ने भी शुभकामनाएं दीं।

धरमपुर चौराहे पर व्यापारियों ने हाइमास्ट लगाने की मांग की


भिटौली, महाराजगंज। उपनगर भिटौली के समीप धरमपुर चौराहे पर व्यापारियों ने हाइमास्ट लगाने की मांग की। धर्मपुर चौराहे के व्यापारियों ने बताया कि जब बिजली चली जाती है तो पूरा चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। राहगीरों को भी आने जाने में काफी असुविधा होती है। व्यापारियों ने बताया कि बहुत पहले एक बार विधायक निधि से हाइमास्ट लगा हुआ था लेकिन जब गोरखपुर महाराजगंज मार्ग का चौड़ीकरण हुआ तब उसी दौरान पोल को हटाना पड़ा। उसके बाद दोबारा हाइमास्ट लग नहीं पाया। कई बार धर्मपुर चौराहे पर अंधेरे के कारण चोर भी अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते हैं। धर्मपुर चौराहे के व्यापारी अमानुल्लाह सिद्दीकी, गोल्डन वर्मा, अजय यादव, महेंद्र जायसवाल, रोहित आर्य, कुंदन जायसवाल, कामरान सिद्दीकी, लालचंद गुप्ता, त्रिलोकी जायसवाल, वीरेंद्र सोनी आदि लोगों ने शासन प्रशासन से शीघ्र ही हाइमास्ट लगाने की मांग की।

पीटीएम छात्र/छात्राओं की गतिविधियों का खुला मंच


रोग की शीघ्र जानकारी व सफल चिकित्सा हस्तक्षेप स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य
र्पैरेंट्स-टीचर-मीटिंग व निश्शुल्क स्वास्थ्य शिव छात्र/छात्राओं की गतिविधियों को जानते अभिभावक व सेहत की जांच करती स्वास्थ्य टीम

भिटौली, महाराजगंज। सदर तहसील के परतावल विकास खंड अंतर्गत दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा में गुरुवार 26 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से अभिभावक -शिक्षक बैठक व निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।इस मौके पर संस्था के उच्च प्राथमिक व माध्यमिक अनुभाग दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के कक्षा 6वीं से 12 वीं तथा प्राथमिक अनुभाग किसान शिशु सदन में अध्ययनरत नर्सरी से पांचवीं तक के छात्र/छात्राओं की शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों से सम्बंधित शिक्षकों ने उनके माता-पिता व अन्य अभिभावकों को परिचित कराया।इसके पूर्व सुबह 8:30बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्था के प्रवंध निदेशक उपेंद्र मिश्र ने कहा कि पैरेंट्स-टीचर-मीटिंग एक खुला संचार मंच है जो माता-पिता व अभिभावक को अपने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, ताकत व कमजोरी को करीब से समझने का अवसर प्रदान करता है।प्रवन्धक जितेंद्र मिश्र ने कहा कि यह आयोजन एक बेहतरीन अवसर है जो कक्षा अवलोकन, परीक्षण डेल्टा, पोर्टफोलियो,मूल्यांकन व असाइनमेंट के आधार पर शैक्षणिक प्रगति व विकास को साझा करता है। प्रधानाचार्या करुणा मणि पटेल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।अर्थात अच्छी सेहत से अच्छी शिक्षा, अच्छी शिक्षा से हीअच्छी प्रगति होती है जो जीवन में मिठास घोलती है।शैक्षिक प्रभारी मनमीत पटेल ने स्वास्थ्य शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सफल चिकित्सा हस्तक्षेप और उपचार के लिए रोग का शीघ्र पता लगाना तथा गम्भीर जटिलताओं के जोखिम को कम करना है।पीटीएम के इस मौके पर लाइफ इलेक्ट्रो एक्यूप्रेशर थेरैपी हेल्थ सेंटर कप्तानगंज की 11 सदस्यीय टीम डॉ0 प्रेमसागर, डॉ0सुरेंद्र कुमार, डॉ0 मोनू कुमार, डॉ0 छविराज साहनी,डॉ0 अनिल चौधरी, डॉ0 राजकुमार साहनी,डॉ0 मुनीता, डॉ0 करीना,डॉ0 अनुराधा, डॉ0 मीना देवी व डॉ0 प्रियंका द्वारा निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, कैंसर,किडनी,हृदय रोग,लकवा, माइग्रेन,घुटना दर्द,कब्ज,गैस,गायनिक समस्या, साइटिका, सर्वाइकल दर्द,कमर दर्द आदि की प्राकृतिक विधि से इलाज किया गया और उचित सलाह दिए गए । कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं की प्रमुख भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने किया राधा कृष्ण मूर्ति का लोकार्पण

भिटौली महाराजगंज। भटौली थाना परिसर में नवनिर्मित राधा कृष्ण मंदिर का पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने विधि विधान से मंत्रोच्चार एवं पूजा अर्चन के साथ भिटौली थाना परिसर में स्थापित राधा कृष्ण मंदिर का लोकार्पण किया।आचार्य लोकनाथ तिवारी ने अपने सहयोगीआचार्यों के साथ पूरे विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार कर किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ,अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव, अजय मिश्रा, अखिलेश यादव, अवधेश सिंह, सूर्य प्रकाश पांडेय , सोनू यादव, संजीव श्रीवास्तव एवं क्षेत्र के ग्राम प्रधान तथा संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कैंडल जलाकर प्रभात को दी गयी श्रंद्धाजलि

महाराजगंज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में 18 दिसंबर 2024 को विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में वर्तमान भाजपा सरकार में पुलिस द्वारा किए गए बर्बरता एवं बल प्रयोग से कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे श्री प्रभात पांडे जी का निधन हो गया उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी गई। पुलिस द्वारा किए गए इस कृत्य की कटु शब्दों में घोर निंदा की गई जो आजादी के पहले अंग्रेजों द्वारा किए गए कृत्य की याद दिलाता है। तत्पश्चात सक्सेना चौराहे पर उनके स्मृति में कैंडल जलाकर मृत आत्मा के शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। ईश्वर उनके परिवार को इस दारुण दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी इस दुख की घड़ी में श्री प्रभात पांडे जी के परिवार के साथ है। इस कार्यक्रम में गोपाल शाही, गामा प्रसाद, विजय सिंह एडवोकेट, चंद्रजीत भारती, भूपेंद्र मिश्रा, इश्तेयाक अहमद, तेज बहादुर पांडे, राजू पटेल, पूर्णमासी यादव, रामनारायण चौरसिया, विनोद सिंह, नूर आलम,कपिल देव शुक्ला, वीराज वीर अभिमन्यु, अकील शेख, शिव शंकर वर्मा, अरविंद यादव, राजन शुक्ला, सिकंदर आलम, वीरेंद्र रिछारिया, संदीप कनौजिया, अब्दुल गनी, नरेश मिश्रा, जय राम, सुदामा प्रसाद, राजेश सिंह, अमरजीत वर्मा, छेदी प्रसाद गुप्ता, जनार्दन गुप्ता, राजेश कुमार पाठक, रामदयाल पासवान, मनोज प्रसाद, सोहेल अहमद, बदरे आलम, दिलीप समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता अनुपस्थित रहे।

टीआई ने वाहन चालकों को किया जागरूक, नियम विरुद्ध के खिलाफ हुई कार्रवाई

महाराजगंज। पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में आज प्रभारी यातायात के टीम द्वारा ऑपरेशन कार-ओ-बार के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु भिटौली थाना अन्तर्गत शिकारपुर चौराहे पर ब्रिथ एनालाइजर लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले को चेक किया गया और दोषी पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। टीआई अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने जांच के दौरान कुल 2 वाहनों का चालान कर 20000 का जुर्माना किया।