Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

गोरखपुर

अवैध देशी कट्टा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज के नेतृत्व में थाना कैम्पियरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/24, धारा-3/25 एक्ट के वाँछित अभियुक्त आदित्य उर्फ सचिन यादव पुत्र स्व0 पलपल उर्फ बैजनाथ निवासी डुमरिया थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर उम्र करीब 25 वर्ष को दिनांक 10.04.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

अज्ञात ट्रक की ठोकर से किशोर की मौत साथी घायल

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर ।

पीपीगंज गोरखपुर। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर सोलह निवासी उपेन्द्र चौहान का पुत्र और उसका साथी मोटरसाइकिल से मंगलवार को लगभग एक बजे दिन में घर से गोलीगंज डीजल लेने पेट्रोल पंप पर जा रहें थें कि ट्रक ने पीछे ठोकर मारी जिससे पीछे बैठा किशोर दिव्यांश चौहान उम्र 17 वर्ष व साथी अरुण पासवान 19 वर्ष मोटरसाइकिल चला रहा था जो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायल किशोर दिव्यांश चौहान की गोरखपुर बी आर डी मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए पहुंचा जहा चिकित्सों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया हैं वहीं अरुण पासवान को हल्की फुल्की चोट आई हैं।
पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 16 निवासी उपेन्द्र चौहान का पुत्र दिव्यांश चौहान उम 17 वर्ष व उसका साथी अरुण पासवान उम्र 19 वर्ष भगवानपुर से पीपीगंज गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित गोलीगंज पेट्रोल पंप पर डीजल लेने मंगलवार को एक बजे दिन में बाइक से जा रहें थें जब कि मोटरसाइकिल अरुण पासवान चला रहा था और दिव्यांश चौहान पीछे बैठा था उसी बीच पीछे से किसी अज्ञात ट्रक ने ठोकर मारी जिससे पीछे बैठा किशोर दिव्यांश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसका साथी अरुण पासवान को हल्की फुल्की चोट आई थी। परिजनों ने दिव्यांश को इलाज के लिए लें गये जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया हैं।
इस मामले में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने मृतक किशोर दिव्यांश चौहान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी ने वरिष्ठ नेता जगदम्बा अग्रहरि को किया सम्मानित

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर
पीपीगंज गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज पार्टी के गोरखपुर के रानीडिहा कार्यालय पर पीपीगंज के वरिष्ठ और स्थापना के समय के नेता जगदंबा अग्रहरि का सम्मान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के द्वारा मोमेंटम और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और कहा आप जैसे समर्पित कार्यकर्ता के मेहनत से आज पार्टी को बड़े स्तर तक ले जाने में आप का योगदान सराहनीय रहा है। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीति किशन, सत्या पांडेय पूर्व मेयर,हरिकेश राम त्रिपाठी ,लल्लन राम त्रिपाठी,जनार्दन त्रिपाठी शामिल रहे।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिए गए सम्मान पर शेषमणि त्रिपाठी जिलाउपाधक्ष्य,राकेश चौधरी मंडल अध्यक्ष,गणेश मद्धेशिया,शशि भूषण पासवान,अजीत सिंह, बिंद्रासन चौधरी,अनिल अग्रहरि,मनोज अग्रहरि,पशुपति नाथ अग्रहरि,दिनेश यादव, लालजी,कमलेश वर्मा सहित नगर के सम्मानित लोगो ने उनको बधाई दिया।

पीपीगंज में कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह का जन्मदिन मनाया गया।

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर ।

पीपीगंज गोरखपुर। पूर्वांचल के कद्दावर नेता विकास पुरुष लोकप्रिय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय फतेह बहादुर सिंह जी का जनसंपर्क कार्यालय मछली मण्डी पीपीगंज में बहुत ही धुम धाम से जन्मदिन मनाया गया। उक्त मौके पर प्रमोद कुमार अग्रहरि प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रहरी समाज उत्तर प्रदेश एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि माननीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कैम्पियरगंज विधानसभा में बहुत ही लोकप्रियता बनाएं हुए हैं और इस तरह कैम्पियरगंज और पीपीगंज का एक सम्मानित नागरिक होने के नाते मैं खुद अपने आवास पर अपने सहयोगियों और अपने परिवार जनों मित्रगण के साथ माननीय विधायक फतेह बहादुर सिंह जी का जन्मदिन मनाने का समारोह आयोजित किया है। वहीं इस अवसर पर पीपीगंज में कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर अशोक कुमार अग्रहरि, सुरेन्द्र गुप्ता, उमेशचंद्र गुप्ता, हनुमान ,के के यादव, बेचू रावत , गंगा राम अग्रहरी, आशीष कुमार अग्रहरि, मनीष कुमार अग्रहरि, रामहित गुप्ता, आदि लोग उपस्थित हुए। और सभी लोगों ने प्रमोद कुमार अग्रहरि प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रहरी समाज उत्तर प्रदेश के प्रति आभार प्रकट किया।

पीपीगंज के भाजपा नेता डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मध्देशिया हुएं सम्मानित – – लोगों में खुशी और हर्ष उत्साहित माहौल

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर ।

पीपीगंज गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज पार्टी क्षेत्रीय जिला कार्यालय रानीडिहा गोरखपुर पर जिला संयोजक डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मध्देशिया का सम्मान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय जी के द्वारा भगवान गणेश जी की प्रतिमा व अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।और कहा कि डाक्टर राजेंद्र का कार्य भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित है और राजेंद्र जी बहुत ही अच्छे तरह से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं नगर पंचायत पीपीगंज में सभी कार्यकताओं को अच्छी दिशा बताया है। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि सांसद पत्नी प्रिती शुक्ला, पूर्व मेयर सत्या पान्डेय, हरिकेस राम त्रिपाठी, जर्नादन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, विशाल मध्देशिया, लालजी विश्वकर्मा, सुशासन विभाग के बिंद्रासन चौधरी, गणेश मद्धेशिया, प्रदीप छापड़िया, मनोज अग्रहरि, तथा अन्य पीपीगंज के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

नगर पंचायत पीपीगंज में अधिशासी अधिकारी आंजनेय मिश्रा ने जारी किया मच्छर भगाओ अभियान

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर ।

पीपीगंज गोरखपुर। आज नगर पंचायत पीपीगंज में सभी वार्डो में वार्ड नंबर 1 से लेकर वार्ड नंबर 19 तक सभी सफाई नायक, सफाई कर्मचारी सुपरवाइज़र व सफाई कर्मचारियों को लिखित रूप से निर्धारित सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि नगर पंचायत पीपीगंज के सभी वार्डो में मच्छर भगाओ अभियान चलाया जाए और मच्छरों का दवा हर वार्ड में हर जगह पर छिड़काव कराया जाए और पूरे नगर पंचायत पीपीगंज में फागिंग कर हर जगहों पर मच्छरों का खात्मा किया जाए जिससे आज के वर्तमान समय में हो रहे बिमारी को देखते हुए कहीं भी पूरे नगर पंचायत पीपीगंज में गन्दगी नहीं मिले साथ ही हर वार्ड सभासद से सम्पर्क कर नगर में कहीं भी कोई भी गन्दगी हो उसको तत्काल प्रभाव से हटाकर सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्यान दिया जाए। वहीं दूसरी चेयरमैन पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि नगर पंचायत पीपीगंज का विकास निरंतर गति पर है परंतु अभी वर्तमान समय में हम सभी आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए सभी कार्यों पर ध्यान देना होगा वहीं नगर पंचायत पीपीगंज के सभी जगहों पर से राजनेताओं का फोटो पूरी तरह से प्रतिबंधित कर के हटवाया गया है जहां तक हो सके नगर पंचायत पीपीगंज कि जनता को नगर पंचायत कि विकास में मदद करना चाहिए वहीं दूसरी चेयरमैन पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि नगर पंचायत पीपीगंज में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कराई जा रही है नगर पंचायत पीपीगंज में कोई भी अवैध रूप से अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर नगर पंचायत पीपीगंज के प्रशासनिक अधिकारियों से कार्यवाही करने की अपील की है।

पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में स्थित आर एन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह

पीपीगंज गोरखपुर। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में स्थित आर एन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान प्रगति रिपोर्ट वितरण में मुख्य अतिथि विधालय की प्रबंधक निशा सिंह ने कहा कि आर एन पब्लिक स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में नौनिहालों को अच्छी व्यवस्था और अच्छी शिक्षा मुहैया करा रही हैं। यही नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल के देश व समाज के भविष्य हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मेरा तथा विधालय का उद्देश्य है कि गरीब बच्चों को संस्थान कम फीस में अच्छी शिक्षा और अच्छी व्यवस्था दें जिससे छात्र छात्राएं इस विधालय सै शिक्षा ग्रहण कर अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।
इस मौके पर विधालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार ने कहा कि आर एन पब्लिक स्कूल नन्हे मुन्ने बच्चों को कक्षा केजी से आठवीं कक्षा तक जो शिक्षा का इस ग्रामीण क्षेत्र में सुविधा दे रहा है। उससे जहां अभिभावक अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं छात्र छात्राओं का शिक्षा के तरफ काफी रुचि लें रहें हैं।
इस मौके पर विधालय की प्रबंधक निशा सिंह ने केसी कक्षा की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली चांदनी, द्वितीय मुस्कान, तृतीय अक्षय,एल केजी प्रथम धीरज द्वितीय साक्षी तृतीय सुमित्रा, यूकेजी में प्रथम स्थान प्रिंस, द्वितीय राजबीर, तृतीय आर एन, अंकिता, वहीं कक्षा फस्ट में प्रथम स्थान किसन, द्वितीय अभिषेक तृतीय गरिमा यादव,इसी क्रम में कक्षा दो में प्रथम स्थान अनिश द्वितीय स्थान रागीनी, तृतीय स्थान महिमा, इसी क्रम में कक्षा 3 में प्रथम स्थान गरिमा, द्वितीय स्थान सुमित, तृतीय स्थान दिव्यास, वहीं कक्षा 4 में प्रथम स्थान ज्योति, द्वितीय स्थान रेखा तृतीय स्थान सलोनी,इसी क्रम में कक्षा 5‌ में प्रथम स्थान शैली, द्वितीय बब्लू, तृतीय प्रिंस पाल, वहीं कक्षा 6 में प्रथम स्थान अभिषेक, द्वितीय अंजू, तृतीय प्रिंस पाल,इसी क्रम में कक्षा 7 में प्रथम स्थान राजन पाल, द्वितीय आस्था, तृतीय हिमांशु, वहीं कक्षा 8 में प्रथम रोशन कुमार, द्वितीय शुभम् पाल ने स्थान पा कर घर तथा विधालय का नाम रोशन किया है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से विद्यालय के शिक्षक दिनेश यादव, नेहा त्रिपाठी, रोशनी वर्मा,अनिशा वर्मा, साक्षी यादव, अनिता, दर्जनों की संख्या अभिभावक तथा विध्यालय के शिक्षक कर्मचारी मौजूद थे।

♦️♦️ गोरखपुर न्यूज ब्रेकिंग— थानाध्यक्ष ने बैठक कर थाना क्षेत्र के दुराचारियों (हिस्ट्रीशीटरों) को चेताया, होली में हुड़दंग मचाया तो भेजेंगे जेल।

हिन्द अभिमान टाइम्स गोरखपुर /RPP NEWS

कैम्पियरगंज थाना परिसर में हुई बैठक।

कैम्पियरगंज गोरखपुर ।कैम्पियरगंज थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने रविवार को थाना क्षेत्र के नामित हिस्ट्रीशीटरों को थाना परिसर में बैठकर उन्हें चेताया कि होली पर्व को शान्ति पूर्वक मनायें जाने में कोई हुड़दंग या शरारत किये जाने के संबंध में यदि किसी भी हिस्ट्रीशीटर ( दुराचारी) के संलिप्त पाए जाने की सूचना मिली तो उनके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि होली पर्व एवं लोकसभा सभा चुनाव में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस गम्भीर एवं तत्पर है यदि होली पर्व में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी तरह से संलिप्तता मिली तो दुराचारी (हिस्ट्रीशीटर) बख्शे नहीं जाएंगे और हरसंभव कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने करीब तीन दर्जन हिस्ट्रीशीटरों शरीफ़ पुत्र अशरफ, अशोक कुमार पुत्र अर्जुन, सुरेंद्र पाण्डेय पुत्र बैजनाथ, दिनेश मिश्र पुत्र गुलाब, शाहिद पुत्र नवीं, राजेन्द्र पुत्र सहदेव, मसूद अली पुत्र चिराग़,शिवधन यादव पुत्र भागवत, संतोष यादव पुत्र विमलेश,रवी वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा, दिनेश सिंह पुत्र राम करन, इंसान पुत्र फुल्ली, फिरोज पुत्र बेचन, अलीहसन पुत्र शत अली, रामदुलारे पुत्र राम अवध, राकेश मणि पुत्र वंश बिहारी, धर्मराज पुत्र छांगुर, भुवनेश मिश्रा पुत्र गुलाब दत्त,इनामुल्ला पुत्र अनवर अली नन्दू मिश्र पुत्र राम अवध नारायण, बीर बहादुर सिंह पुत्र हूबराज सिंह, दीनानाथ यादव पुत्र रामदेव, की हाजिरी लेते हुए फीडबैक भी लिया तथा कस्बे एवं ग्रामीण इलाकों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान एस एस आई दिनेश सहानी, कस्बा प्रभारी शाहिद सिद्दीकी,एस आई विकास कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार यादव, चौकी प्रभारी राकेश कुमार सिंह, विवेक राज सिंह, उमाशंकर कनौजिया, जनसुनवाई प्रभारी उमेश कुमार राय, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह यादव, इंद्रजीत यादव, विकास वर्मा, महिला कांस्टेबल अंकिता, रोशनी सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

होली को लेकर पीपीगंज पुलिस फ्लैग मार्च व बाइक रैली निकाली, लोगों को शान्ति पूर्वक व सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील

हिन्द अभिमान टाइम्स /RPP NEWS

पीपीगंज गोरखपुर। होली के त्योहार को लेकर पीपीगंज पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मोड में है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एसएसपी के नेतृत्व में पैदल मार्च कर आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया जा रहा है। जिले के सभी थानों में बाइक रैली निकालकर लोगों को सुरक्षित होली और सौहार्दपूर्ण होली खेलने की हिदायत दी जा रही है। दरअसलस पीपीगंज में होली के त्योहार को लेकर पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मोड में है। थाना क्षेत्रों में पैदल मार्च कर लोगों से सकुशल और सुरक्षित होली खेलने की अपील की जा रही है। एसएचओ ने खुद की सुरक्षा की दी सलाह। एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बाइक रैली निकालकर आम जनता को सुरक्षा का एहसास भी दिलाया जा रहा है। शनिवार को नगर पंचायत पीपीगंज व क्षेत्र में एसएचओ पुरुषोत्तम आनंद सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पूरे इलाके में बाइक रैली निकाली।
एसएचओ पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सुरक्षित होली खेलें और शराब का सेवन न करें। खुद सुरक्षित रहें और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

आर एन पब्लिक स्कूल हरपुर पीपीगंज में शिक्षकों ने बच्चों मनाया होली

पीपीगंज गोरखपुर। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ शक्ति नगर हरपुर में स्थित आर एन पब्लिक स्कूल की प्रबंधक निशा सिंह व शिक्षकों ने विधालय के नन्हे मुन्ने बच्चों को अबीर-गुलाल लगा कर होली मनाई तथा बच्चों को होली का पर्व शांति और सौहार्द पूर्वक मनाने की प्रेरणा दिया हैं।
इस मौके पर प्रमुख रूप प्रबंधक निशा सिंह, प्रधानाचार्य विनय कुमार, शिक्षक दिनेश यादव, शिक्षिका नेहा त्रिपाठी, रोशनी वर्मा, साक्षी यादव, अनिशा वर्मा, समेत सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।