Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक


अनजान व्यक्ति पर संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 पर करें काल
किसी के बहकावे में मत आवे।सोशल मीडिया के प्रयोग से बचें ‌‌

भिटौली, महाराजगंज। सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर आदर्श शिक्षण संस्थान धरमपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को भिटौली थाने की पुलिस ने छात्राओं को जागरुक किया।थाने के उपनिरीक्षक कृष्णानंद तिवारी ने छात्राओं को बताया कि सरकार ने महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की है। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। महिला उपनिरीक्षक पूजा सिंह ने कहा कि छात्राएं किसी के बहकावे में मत आवे।सोशल मीडिया के प्रयोग से बचें ‌। किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। प्रबंधक उमाकांत चौधरी, प्रधानाचार्य आर एन चौधरी,उप प्रधानाचार्य वली मोहम्मद, बृज मोहन, संजय वर्मा, अब्दुल ओहाब, अनिरुद्ध चौधरी, शिवम चौधरी बद्री वर्मा, सुजीत शर्मा, शंभू गुप्ता , गगन परवीन ,नीरज निधि आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *