Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

Gorakhpur Mahotsav

मलवरी स्कूल की सान्वी ने गोरखपुर महोत्सव में दी प्रस्तुति

सिसवा बाजार। स्थानीय मलवरी कान्वेंट स्कूल की छात्रा सान्वी भालोटिया ने गोरखपुर महोत्सव में विशेष नृत्य प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोहा।
शुक्रवार से आरम्भ हुए गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सिसवा की 6वर्षीय सान्वी भालोटिया सुपुत्री अश्वनी भालोटिया ने अपने नृत्य प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर गोरखपुर नगर निगम के मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने नृत्य की सराहना करते हुए कहा कि पूर्वांचल के नवोदित कलाकार इस मंच पर प्रस्तुति करके अपने नवांकुर प्रतिभाओं को नया आयाम देते हैं ।उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य अमित जायसवाल अंजन ने कहा कि सभी जिले के स्थापना दिवस के दिन संस्कृत विभाग द्वारा नवोदित कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से यह महोत्सव आयोजित किया जाता है।मलवरी स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रा सिंह जायसवाल ने सान्वी को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।