Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

April 29, 2024

मोदी जी की गारंटी जो कहा वह पूरा किया और आगे भी विकास करेंगे – विधायक फतेह बहादुर सिंह

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर/पत्रकार

पीपीगंज गोरखपुर। आज कैंम्पियरगंज के विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय फतेह बहादुर सिंह ने कैम्पियरगंज विधानसभा की समस्त जनता को नुक्कड सभा सम्बोधित करते हुए बताया कि आज के पिछले दस सालों में हमारा देश बहुत ही तरक्की किया है और भारतीय जनता पार्टी व मोदी जी के नेतृत्व में देश में बहुत ही विकास हुआ है मोदी जी ने जो विकास कहा उसको पूरा करने का कार्य किए हैं साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार का नेतृत्व योगी आदित्यनाथ जी का बहुत ही सराहनीय कदम विकसित प्रदेश बनाने में पूरा सफल साबित हो चुका है साथ ही गोरखपुर लोकसभा के प्रत्याशी सांसद रविकिशन शुक्ल ने गोरखपुर संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच रह कर विकास कार्य किया है वहीं इसी क्रम में आज कैम्पियरगंज विधानसभा कि जनता के पास हर सुख सुविधाओं का ध्यान केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार ने रखा है, वहीं नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी का सरकार विकास के लिए विकसित भारत के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय सरकार बनाने की आवश्यकता है जिससे फिर से देश का विकास करने मे कोई जनता के विकास में योगदान में कमी रह जाए इसलिए गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी का जीत पुनः तय करने का कार्य किया गया है। वहीं इस मौके पर सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जनता भारी संख्या में मौजूद थे।