Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

May 11, 2024

हादसा: ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से कई मजदूर दबे एक की मृत्यु, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

भिटौली, महाराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमहरियाँ खुर्द में आज सुबह 8:30 बजे ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से तीन घायल हो गए और एक का मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। ज्ञात होगी की 6 मई को अशोक साहनी पुत्र प्रकाश साहनी कमहरियां खुर्द गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्य करने आया था आज सुबह जब ईट की निकासी हो रही थी तभी अचानक ईट की दीवार भरभरा कर गिर गया इस दौरान उसमे कार्य कर रहे  लगभग 17 मजदूर मौजूद थे लेकिन जल्दबाजी से 16 लोग निकल गए। जिसमे तीन घायल हो गए और एक मलबे के नीचे दब गया काफी मस्कत के बाद जेसीबी से खुदाई कर मलबे में दबे अशोक साहनी पुत्र प्रकाश साहनी को निकला गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई । शव की पहचान ग्राम खबराबार कप्तानगंज जिला कुशीनगर हुआ है। पुलिस द्वारा शव को पंचनामा के लिए ले गए । भट्ठा  मालिक द्वारा बताया गया की ये भट्ठा 1997 से संचालित है। अशोक उम्र 35 वर्ष पत्नी चंदा और अपने  तीन बच्चो के दो लड़के एक लड़की को पीछे छोड़ चले गए।। माता कलावती और बहन संध्या देवी का शव को देख रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पंकज गुप्ता ने बताया की तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।।