Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

November 10, 2024

योगी सेवक दीपक सिंह का किया गया जोरदार स्वागत

महराजगंज। जनपद के पनियरा बिधान सभा क्षेत्र में योगी सेवक दीपक सिंह के प्रथम आगमन पर पर योगी सेवक व हिन्दू युवा बाहिनी के तेज तर्रार नेता
काशिनाथ सिंह ने महमदा पेट्रोल पम्प के पास सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ योगी सेवक दीपक सिंह का जोरदार स्वागत किया. साथ ही माल्यार्पण भी किया तत्पश्चात काफिले के साथ दीपक सिंह योगी सेवक काशिनाथ सिंह के साथ धरमौली पहुंचे जहाँ पर कुश्ती दंगल आयोजन था. कुस्ती दंगल में दीपक सिंह पहलवानों से हाथ मिलाकर उद्घाटन किया इस
अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश समाज सेवी व ब्राण्ड अम्बेसडर राजन वर्मा मद्धेशिय मनीष कन्नौजिया ओसियर यादव धर्मेंद्र यादव संजय जायसवाल अभय पटेल दिलीप चौधरी सोहन चौधरी जगदीश तिवारी सन्दीप रंजन राहुल यादव लाल जी चौधरी के साथ तमाम कार्यकर्ता गण व क्षेत्रीय सम्मानित जन मौजूद रहे।

पीपीगंज में आयोजन नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

हिन्द अभिमान टाइम्स गोरखपुर /RPP NEWS

पीपीगंज गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज के गोलीगंज क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमें श्री वृंदावन धाम से पधारे आचार्य पंडित राज किशोर जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद कथा के ब्यास पंडित हनुमतेश जी महराज ने भगवान श्रीकृष्ण के मंगल व मित्र सुदामा का विशेष महत्व का वर्णन किया उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण व मित्र सुदामा की मित्रता हम सभी को निर्वहन करते रहना चाहिए इस मौके पर आचार्य हिमांशु, आचार्य सुरज,गोविंद त्रिपाठी, इशरावती, राजेन्द्र तिवारी, विनय तिवारी, देवी प्रसाद, कृष्ण मुरारी पाठक, शैलेन्द्र पाठक, राधेश्याम पांडेय इत्यादि भक्तगण उपस्थित थे।