Breaking
Thu. Apr 24th, 2025

February 16, 2025

परतावल में चेयरमैन प्रतिनिधि और पूर्व समर्थक के बीच मारपीट, पुलिस ने दर्ज की तहरीर

महराजगंज/परतावल। महराजगंज के नगर पंचायत परतावल में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया और उनके पूर्व समर्थक राजन मद्धेशिया के बीच रविवार की शाम को कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया।यह घटना परतावल बाजार के सिनेमाहॉल के पास हुई, जहां दोनों पक्षों के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों से तहरीर ली। चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।सूत्रों के अनुसार, यह विवाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ था, जिसने दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा दिया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव फैला दिया है और लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं क्षेत्र के विकास को प्रभावित करती हैं और प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

परम्परागत ढंग से निकला शतचंडी महायज्ञ का शोभा यात्रा

महराजगंज/परतावल। परतावल के कोट धाम में श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ। आज नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर दो बल्लभ नगर तिवारी टोला “कोट धाम” दुर्गा मन्दिर पर विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी के अगुवाई में श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ का वैदिक विधि विधान से हुआ शुभारंभ। यज्ञाचार्य पण्डित श्यामसुंदर पाठक जी के वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से महायज्ञ आयोजन का शुभारंभ हुआ जिसमें यजमान के रूप में सप्तनीकोहम प्रमोद कृष्ण त्रिपाठी, डाक्टर शशिविंद मिश्रा, रतन कुमार पाण्डेय, महेन्द्र सैनी, मुंजेश शुक्ला एवं सुभद्रा त्रिपाठी हैं। इक्कीस सौ कन्याओं के नगर क्षेत्र की भारी समूह में महिलाओं का कलश यात्रा के दौरान हुजूम दिखा, कन्याएं कलश में जल रखकर पूरे नगर में शोभा यात्रा के दौरान भ्रमण की, जिसमे श्रीराम दरवार की मनोरम झांकी सजी हुई देखने को मिली पूरे नगर के लोगों में सनातनी जज्बा दिखा साथ ही जय श्रीराम के जयघोषों से पूरा नगर गूंज उठा।मान्यता के अनुसार नगर पंचायत परतावल के वार्ड नम्बर 02 बल्लभ नगर तिवारी टोला में स्थापित कोटकी भगवती का स्थान संवत् 1984 से प्रारम्भ होकर संवत् 1988 में पूर्ण हुआ इस कोट धाम दुर्गा मन्दिर को गूंजेश्वर कृष्ण त्रिपाठी व महादेव कृष्ण त्रिपाठी के द्वारा धर्म उत्थान के लिए निर्माण कराया गया जिसमें आज नगर कल्याण हेतु श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का वृहद आयोजन किया गया इस चलते फिरते प्रयाग में गोता लगाकर अपने को कृतार्थ करें।इस पुण्य अवसर मौजूद रहे बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, पूर्व प्रधान देवेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, सन्तोष कृष्ण त्रिपाठी, प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, महेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, प्रज्ञेश कृष्ण त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधी सतीश मद्धेशिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिशंकर वर्मा, हिन्दू नेता काशीनाथ सिंह, कृष्णा जसरापुरिया, सुनिल पाण्डेय उर्फ “सिंटू बाबा” सचिन रावत, विनय मिश्रा, अंशुमानाचार्य शुक्ल, नित्यानंद कुशवाहा, गोरख यादव, मोहम्मद फैज़, प्रिंस पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, अशोक रावत आदि उपस्थित रहे।