Breaking
Wed. Oct 21st, 2026

February 9, 2025

पैर फिसलने से नहर में गिरा बच्चा, रेस्क्यू जारी

सिसवा बाजार, महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के कोल्हुआ में नहर में एक तीन वर्षीय बालक का पैर फिसलने से पानी में डूब गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामपंचायत कोल्हुआ के टोला सोहसा में शनिवार करीब ग्यारह बजे नहर के समीप तीन बच्चे जा रहे थे तभी एक लगभग तीन वर्षीय बच्चे का पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया आनन फानन में एक लड़का उस डूबते बालक को बचाने की कोशिश किया लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वह उसे पकड़ नहीं सका बाहर निकल कर गाँव में पहुंचकर शोर मचाने लगा लोगों ने पहुंच कर बच्चे का तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन में दूसरे दिन भी जुटी रही वहीं ग्रामीण भी बच्चे की तलाश में जुटे रहे। मौके कर हल्का लेखपाल आफताब आलम मौजूद रहे।