Breaking
Tue. Mar 11th, 2025

March 4, 2025

हत्या के प्रयास में आरोपी दीपक गिरफ्तार, थाना झगहां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर। झगहां पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में दीपक नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी और घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ उचित कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

महाकुंभ का आयोजन हमारे लिए अग्निपरीक्षा थी, जिसमें केंद्र और राज्य खरे उतरे- योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश की विधानसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सपा के लोग खुद को समाजवादी कहते हैं लेकिन उनको राम मनोहर लोहिया जी की सोच से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा के लोगों को लोहिया के आदर्श और आचरण से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ का वृहद आयोजन इसका उदाहरण है कि हम भारत की परंपराओं का सम्मान करते हैं। इस बार के महाकुंभ में 66 करोड़ 30 लाख लोगों ने स्नान किया। ये विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन था। इसकी दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। दुनिया भर के मीडिया ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन किसी चमत्कार से कम नहीं है।