Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

April 26, 2025

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में मदरसे के बैनर तले निकला जुलूस

आर पी पी न्यूज – हरपुर तिवारी,महाराजगंज। आज मदरसा गौसिया अहलेसुन्नत अनवारूलउलूम बरवा उर्फ सियारहीभार के बैनर तले मौलाना अब्दुल कलाम मिस्बाही के नेतृत्व में विकास खण्ड परतावल क्षेत्र के अंतर्गत हरपुर तिवारी चौक पर कश्मीर के पहलगाम मे देश के निर्दोष सैलानियों और नागरिकों की आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या के विरोध में जुलूस के रूप में हाथ में तरह तरह के नारे से लिखी तख्तियां लेकर और नारेबाजी में पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद नारे लगाते हुए ग्राम सभा सियारहीभार से हरपुर चौक तक पैदल मार्च किया और आतंकबादी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकी हमले में मृत लोगों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
इस जुलूस में मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे , शिक्षक और ग्राम सभा के तमाम लोग शामिल रहे। साथ ही यह भी केंद्र सरकार से मांग किया कि अब भारत में इस तरह की दूसरी घटना न होने पाए, इसके लिए सरकार कोई भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें जो देश की जनता को सुरक्षा का भरोसा मिले। इस अवसर पर जमील अहमद, शमीम अहमद, जमशेद अली, हाफिज ममनून, मौलाना गुलाम मोहिउद्दीन,इरफान अली, शफीकुल्लाह आदि लोग उपस्थित रहे।

दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज ने फिर लहराया परचम


कैचवर्ड- यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम

मेधावी – कैफ सिद्दीकी, गुंजा यादव,प्रज्ञा दुबे,विकास यादव,मोहम्मद तौसीफ
हाई स्कूल मेधावी ————–
कैफ अंसारी, अंकित कान्दू,ऋतिका शर्मा,अरशद आलम

भिटौली, महाराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे घोषित किए गए यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में दुर्गावती देवी ने बीते वर्षों की तरह एक बार फिर अपना परचम लहराया है। यहां का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत सफल रहा तथा सभी परीक्षार्थी शानदार सफलता अर्जित कर प्रथम श्रेणी में अच्छे अंक बटोरे हैं।हाईस्कूल में जहां इस संस्था के छात्र कैफ अंसारी ने 600के पूर्णांक में 545 अंक हासिल कर 90.8 प्रतिशत अंक के साथ संस्था टॉपर रहे वहीं अंकित कान्दू ने 86.3 प्रतिशत,ऋतिका शर्मा ने 86 प्रतिशत तथा अरशद आलम ने 85.6प्रतिशत अंक पाकर झंडा बुलंद किया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में कैफ सिद्दीकी ने 500 के पूर्णांक में 419 अंक के साथ 83.8प्रतिशत अंक पाकर संस्था में अव्वल रहे।इसी प्रकार गुंजा यादव 79 प्रतिशत,मोहम्मद तौसीफ 78.6 प्रतिशत ,प्रज्ञा दुबे 77.8 प्रतिशत तथा विकास यादव 77.4 प्रतिशत अंक पाकर सफल रहे। संस्था के संस्थापक उपेंद्र मिश्र,संरक्षक राजेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल, उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी ,शैक्षणिक प्रभारी मनमीत पटेल एवं कार्यालय अधीक्षक रमेशचंद्र पटेल सहित सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों ने मेधावियों के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।

झाड़-फूंक की आड़ में अतिक्रमण! बजरंग दल ने मजार ध्वस्त किए

चौक/महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के चौक दक्षिणी रेंज अंतर्गत खोस्ता बीट के सोहगौरा इलाके में बीते कई महीनों से चल रही झाड़-फूंक की गतिविधियों के खिलाफ शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने जंगल में स्थापित मिट्टी के मजारों को ध्वस्त कर दिया और वहां बिछी चादरों को आग के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना क्षेत्र की पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आक्रोश थमता नहीं दिखा। कार्यकर्ताओं ने वन विभाग और स्थानीय पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता जंगल पहुंचे थे। इस दौरान वन दरोगा और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि झाड़-फूंक की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है।

इस संबंध में दक्षिणी चौक के वन क्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि मौके पर झाड़-फूंक करने वाला कोई व्यक्ति नहीं मिला। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अक्टूबर 2024 में भी इसी तरह के अतिक्रमणकारियों को जंगल से हटाया गया था। ऋषभ नायक ने बताया कि झाड़-फूंक में अधिकतर महिलाएं शामिल होती हैं, जो बाल खोलकर विचित्र ढंग से जंगल में घूमती हैं, जिससे उन्हें हटाने में कठिनाई आती है।बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इंटीग्रल पब्लिक स्कूल के मेधावीओं ने लहराया परचम

श्यामदेउरवां/महराजगंज। परतावल ब्लॉक के सिरसिया मलमलिया में स्थित अपनी अच्छी व उद्देश्य पूर्ण शिक्षा की बदौलत एक अलग मुकाम बनाने वाले क्षेत्र की सबसे विश्वसनीय व अग्रणी शिक्षण संस्थान इंटीग्रल पब्लिक स्कूल के हाई स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में क्षेत्र में सर्वाधिक अंक हासिल कर अपना व संस्था का मान बढ़ाया है l

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा मे कक्षा 10 के छात्र छात्राए नुज़हत खातून 89.16% फलकनाज 85%अश्विन यादव 83.33 %आरती विश्कर्मा 81% शमश आलम 81% अंशु राय 79 %सविता राय 76% संगम राय 69% नाजिम अली 69 %नितेश चौधरी 67%खुशबू राय 65% अब्दुल नासिर 65%साहिल खान 63% महताब आलम 63% अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है l

विद्यालय के प्रबंधक आई ए मिस्बाही और प्रधानाचार्य संतोष शर्मा अपने छात्रों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की l इस दौरान संतोष शर्मा, सुजीत प्रजापति, अजय प्रजापति, दुर्गेश चतुर्वेदी, रवि रंजन रामगोपाल यादव, मनौवर, शमसुलवरा, नियामुद्दीन बदरूजजमा, अबरार निजामी ने खुशी जाहिर की है l