Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

April 29, 2025

समाजवादी पार्टी की यूथ ब्रिगेड में विनय प्रताप यादव को बड़ी ज़िम्मेदारी, प्रदेश सचिव बनाए गए

महराजगंज। समाजवादी पार्टी ने युवा नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए नगर पंचायत परतावल, जिला महराजगंज निवासी विनय प्रताप यादव को मा० मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के रूप में नामित किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्याम लाल पाल जी की संस्तुति पर की गई है।

इस अवसर पर विनय प्रताप यादव ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“मैं समाजवादी पार्टी नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे प्रदेश सचिव जैसी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। मैं संकल्प लेता हूँ कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव जी) और अखिलेश जी के सपनों को साकार करने हेतु पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा। युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाऊंगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करूंगा।”

उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। जिले भर में बधाइयों का तांता लगा हुआ है और लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर इस सम्मान को साझा किया।

गंभीर संक्रमणों से बचाव हेतु टीडी वैक्सीन से प्रतिरक्षित हुए बच्चे

फोटोकैप्शन – बच्चों का टीकाकरण करते स्वास्थ्य कर्मी

भिटौली, महाराजगंज। यौवन व वयस्कता के बीच की 10 से 19 आयु वर्ग के किशोर व किशोरियों को गम्भीर संक्रमणों से बचाव हेतु दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा में सोमवार से दो दिवसीय विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिन कक्षा पांच के 30 एवं कक्षा 10 के 43 किशोर व किशोरियों को टीडी वैक्सीन के टीके लगाए गए और उन्हें बीमारियों के संक्रमण से प्रतिरक्षित किया गया ।इसके पूर्व विद्यालय के विज्ञान भवन में टीकाकरण सत्र का शुभारंभ करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद परतावल की बीएचडब्ल्यू रागिनी मिश्रा ने कहा कि टेटनस डिप्थीरिया (टीडी)वैक्सीन एक ऐसा बूस्टर शॉट है जो टेटनस व डिप्थीरिया दो बीमारियों से बचाता है।आमतौर पर बचपन में लोगों के शुरुआती टीकाकरण के बाद निरंतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए बूस्टर शॉट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है । एएनएम रेखा देवी ने कहा कि कट या घाव के द्वारा शरीर में प्रवेश करने वाले क्लोस्ट्रीडियम टेटानी नामक वैक्टीरिया से पैदा होने टेटनस से बचाव हेतु टेटनस का टीका तथा गलघोंटू अर्थात सांस लेने में कठिनाई से बचाव हेतु डिप्थीरिया का टीका लगाया जाता है। टीडी का टीका लगने से मांसपेशियों के दर्दनाक ऐंठन व जकड़न से मुक्ति मिलेगी और हृदयाघात या पक्षाघात होने का खतरा टलेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय आशा कार्यकत्री शशिप्रभा तिवारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षणेत्तर कर्मियों ने टीकाकरण में सहयोग किया ।