Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

May 4, 2025

तमंचा तानकर ज्वैलरी की दुकान से दिनदहाड़े डकैती, इलाके में सनसनी

असलहे के बल पर स्वर्ण व्यवसायी के दुकान मे दीनदहाड़े लूट
दुकानदार और बदमाशों के बीच नोक झोक में पिस्टल और मैगजीन छोड़कर भागे लुटेरे


भिटौली, महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के भिटौली उपनगर के धर्मपुर चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ोदा के बगल में एक स्वर्ण व्यवसायी के दुकान में आज तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर बड़े पैमाने पर आभूषण लूट कर फरार हो गए सूचना के अनुसार धर्मपुर चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बगल में स्थानीय थाना क्षेत्र के ही रुदलापुर निवासी रतनलाल का बेटा अभिषेक प्रतिदिन की भांति आज भी अपने नियमित समय पर दुकान खोल कर बैठा था की लगभग 1:00 बजे तीन नवयुवक एक अपाची गाड़ी से आए और दुकान में बैठे अभिषेक से सोने की चेन दिखाने के लिए कहे जब अभिषेक चेन दिखाने लगा तब बदमाश युवकों ने थोड़ा और भारी चेन दिखाने के लिए कहा बदमाशों के इस तरह वार्तालाप से युवक को कुछ संदेह हुआ और उसने अपना सामान समेटकर अलमारी में रखने लगा की तभी उसमें से एक युवक पिस्टल निकाल कर अभिषेक पर तान दिया और अलमारी में रखा हुआ 2 किलो चांदी के आभूषण कुछ पीली धातु की सामग्री व कुछ अन्य आभूषण लूट कर भाग गए घटना के समय में जैसे ही बदमाशों ने पिस्टल निकाली दुकानदार अभिषेक बदमाशों से उलझ गया और उन लोगों से लोक झोंक होने लगी छीनातनी में बदमाशों का मैगजीन घटनास्थल पर ही गिर गया जैसे ही घटना की जानकारी अगल-बगल के दुकानदारों को हुई तो बाहर निकाल कर आए तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए पिस्टल हवा में लहराते हुए भाग गए भागते समय उनके हाथ से पिस्टल छूट गया जिसको पुलिस ने घटनास्थल से बरामद कर लिया है घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल में जुट गई अगल-बगल के दुकानदारों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकालने में जुट गई घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार एवं सीओ सदर आभा सिंह मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी करने में जुट गए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी से लूट हुई है तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 4 की मौत, 1 घायल

प्रयागराज। प्रयागराज जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पिपरी कोतवाली क्षेत्र में उस समय हुआ जब बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार कार घर लौट रही थी।

घटना के अनुसार, कार गुंगवा की बाग स्थित शिवरानी गेस्ट हाउस के पास अनियंत्रित होकर जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, और चार लोग मौके पर ही मृत हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सुनील कुमार (36), रवि कुमार (35), चंद्रबदन (42) और विकास (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद शादी वाले घर में खुशियों के बीच मातम पसर गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में मदद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।