Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

July 2025

पत्नी से नाराज युवक नहर मे कुदा, राहगीरों ने नहर मे कूदकर बचाई जान


भिटौली, महराजगंज।भिटौली थाना क्षेत्र के भिटौली उपनगर स्थित बडी नहर मे एक युवक पुल से कूद गया। जैसे ही वह नहर मे कूदा राहगीरो ने नहर मे कूदकर उसकी जान बचा ली। सूचना के अनुसार महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के परास खाड निवासी अब्दुल रहमान अपने ससुराल श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कोटवा मे आया था। वहां पत्नी से कुछ अनबन हो गयी। नाराज होकर युवक अपने घर के लिए निकला। रास्ते मे वह भिटौली मे रुका और पुल से नहर मे छलांग लगा दी। जैसे ही वह नहर मे कूदा आस पास के दो लोगों ने नहर मे कूदकर उसे बाहर निकाला। भिटौली पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बेहोशी की हालत मे उसे इलाज के लिए परतावल सरकारी अस्पताल भेज दिया। जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे महराजगंज जिला अस्पताल भेज दिया।

श्यामदेउरवा में पशु तस्करी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने बरामद किए पांच गौवंश

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार रात पशु तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया। चौकी प्रभारी अमित सिंह को रात लगभग दो बजे मुखबिर से सूचना मिली कि परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर पंचायत इंटर कॉलेज के पास एक पिकअप वाहन में गौवंश को लादकर बिहार भेजा जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और पंचायत इंटर कॉलेज के पास संदिग्ध हालत में खड़ी एक पिकअप की तलाशी ली। जांच में वाहन से पांच गौवंश बरामद किए गए। मौके से तस्कर फरार हो चुके थे। वाहन का एक्सएल टूटा हुआ पाया गया, जिससे यह प्रतीत होता है कि उसे जानबूझकर वहीं छोड़ दिया गया था।पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में अंकित चौरसिया, संदीप सिंह, हैदर अली, सर्वेंद्र कुमार और संतोष प्रजापति मौजूद रहे।थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन स्वामी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं 3, 5A, 8 और 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार तस्कर की तलाश के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में पुलिस की तत्परता एक बार फिर सामने आई है।

महराजगंज में पुलिस विभाग में तबादले, कई दरोगा और कांस्टेबलों को नई जिम्मेदारी

महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। बुधवार को जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार कई उपनिरीक्षकों (उनि) और सिपाहियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।

‘सैयारा’ का जादू और यूपी पुलिस की अनोखी चेतावनी

डिजिटल डेस्क। पिछले शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। महज 4 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी बीच यूपी पुलिस ने फिल्म के बहाने रोड सेफ्टी और साइबर क्राइम को लेकर शानदार तरीके से लोगों को जागरूक किया है।यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर फिल्मी अंदाज में कहा –”सफ़र भी, मोहब्बत भी… लेकिन सेफ्टी सबसे पहले!””हेलमेट खुद भी पहनिए और सैयारा को भी पहनाइए, वरना रोमांस से पहले ही रोडमैप बदल सकता है!”पुलिस का संदेश साफ है – अगर आप अपने खास के साथ बाइक पर सफर कर रहे हैं, तो हेलमेट लगाना न भूलें। प्यार में ध्यान रखना ही असली देखभाल है, और सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी।सिर्फ ट्रैफिक ही नहीं, साइबर ठगी को लेकर भी यूपी पुलिस ने सैयारा फिल्म का सहारा लिया। अपने एक्स (Twitter) हैंडल पर पुलिस ने लिखा:”सैयारा से स्कैम ना हो जाये यारा!””फिल्म देखकर सिनेमाघरों में लोग बेहोश हो रहे हैं,लेकिन असली बेहोशी तब होगी जब‘I love you’ के बाद कोई बोले – ‘OTP भेजो प्लीज़’…और बैंक अकाउंट में ₹0 दिखे!”दिल दीजिए, OTP नहीं।

फरेंदा बुजुर्ग में बुलडोजर चला, सरकारी भीटा की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

महराजगंज। ग्राम फरेंदा बुजुर्ग, थाना फरेंदा अंतर्गत स्थित गाटा संख्या 430 मि., जो राजस्व अभिलेख में भीटा की भूमि के रूप में दर्ज है, पर राम ललित पुत्र कल्पू द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। प्रशासन द्वारा कई बार चेतावनी देने के बावजूद निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया।प्रशासन ने इस अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध थाना फरेंदा में मुकदमा दर्ज कराते हुए आज तहसीलदार फरेंदा, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व टीम एवं पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया।एसडीएम फरेंदा ने स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में चिन्हित सभी अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनी महिला सिपाहियों का हंगामा, अव्यवस्थाओं को लेकर जताया विरोध

गोरखपुर। बुधवार सुबह गोरखपुर स्थित महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लगभग 600 ट्रेनी महिला सिपाहियों ने प्रशिक्षण परिसर के बाहर आकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला रिक्रूट्स ने ट्रेनिंग सेंटर की मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी को लेकर गंभीर आरोप लगाए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराज़गी ज़ाहिर की।ट्रेनी सिपाहियों का आरोप है कि सेंटर में पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। रातभर बिजली गुल रही, जिससे गर्मी और मच्छरों के कारण पूरी रात उन्हें जागकर बितानी पड़ी। महिलाओं का कहना है कि जनरेटर की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा शुद्ध पेयजल, शौचालय और नहाने की सुविधा जैसी बुनियादी ज़रूरतें भी पूरी नहीं की जा रही हैं।महिला सिपाहियों ने बताया कि जिस परिसर की क्षमता 360 रिक्रूट्स की है, वहां 600 से अधिक महिलाएं एक साथ रह रही हैं। जगह की कमी के चलते कई को खुले में नहाना पड़ रहा है, जिससे उनकी निजता और सुरक्षा को खतरा हो रहा है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि परिसर में पुरुषों का बेरोकटोक आना-जाना जारी है, जिससे वे असहज महसूस कर रही हैं।एक रिक्रूट का कहना था, “जब पीने के पानी की मांग की तो जवाब मिला कि फंड नहीं आया है। अगर व्यवस्था नहीं थी तो हमें क्यों बुलाया गया?” उन्होंने सवाल उठाया कि यह क्या वही योगी सरकार का जिला है जो सुशासन और सख्त प्रशासन के लिए जाना जाता है?हंगामे की सूचना मिलते ही ट्रेनिंग सेंटर के अधिकारी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ ट्रेनर मौके पर पहुंचे और नाराज़ सिपाहियों को शांत कराने का प्रयास किया। देर शाम तक बातचीत का दौर जारी रहा, लेकिन रिक्रूट्स अपनी मूलभूत मांगों पर अड़ी रहीं।इस घटनाक्रम ने प्रदेश की पुलिस ट्रेनिंग व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।