Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

August 5, 2025

कराटे टीम इंटर स्कूल चैंपियनशिप के लिए बनारस रवाना

भिटौली, महाराजगंज। दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयाग नगर, भैंसा की कराटे टीम रविवार को सन वैली पब्लिक स्कूल, वाराणसी सिटी में आयोजित होने वाली इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुई।टीम में बालक व बालिका वर्ग के प्रतिभागी अंशिका, सृष्टि, अराधना, दिव्या, प्रीति, अल्का, अनुष्का, मो. सुफियान, सतीश, अविनाश, आदित्यनाथ, बादल और उद्देश्य मिश्र शामिल हैं। टीम का नेतृत्व ब्लैक बेल्ट कोच राजेन्द्र विश्वकर्मा तथा टीम मैनेजर मंजू कन्नौजिया कर रहे हैं।रवाना करते समय कमेटी अध्यक्ष व विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा, विंध्यवासिनी सिंह, धर्मवीर और राधे मद्धेशिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने के लिए पूरी टीम तैयार है।

परतावल सीएचसी का निरीक्षण करती नजर आईं महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, मरीजों से जाना हाल

परतावल/महराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने मंगलवार को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और महिला मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। कुछ मरीजों ने डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति पर सवाल उठाए, जिस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी को चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, प्रसव कक्ष की स्थिति, दवाओं के भंडारण और स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की।चारु चौधरी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। अगर कहीं लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। उन्होंने महिला मरीजों से भी बातचीत की और उनकी सुरक्षा व इलाज को लेकर संतोषजनक व्यवस्था होने पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, सीएचसी प्रभारी, महिला आयोग की टीम और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष के इस दौरे को क्षेत्रीय जनता ने गंभीरता से लिया और अस्पताल प्रबंधन में सुधार की उम्मीद जताई है।

युवक की नहर में डूबने की आशंका, तलाश में एनडीआरएफ


नहर में तलाश करती एन डी आर एफ की टीम

भिटौली, महाराजगंज। भिटौली के नारायणी नहर मे कल सुबह एक व्यक्ति के डूबने की आशंका जताई गई। सूचना के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के खैंचा निवासी राजेश 50 अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ आज सुबह कप्तानगंज अपने रिश्तेदारी से महराजगंज के लिए निकला। जैसे ही वह भिटौली के समीप पहुंचा उसे शौच का एहसास हुआ। वह भिटौली नहर की पटरी की तरफ शौच के लिए निकला। राजेश अपनी पत्नी से कहा तुम आगे धीरे धीरे चलो मैं शौच से निपटकर आ रहा हूं। शौच क्रिया से निपटने के बाद जैसे ही वह पानी के लिए नहर में उतरा उसका पैर फिसल गया औऱ नहर में डूब गया। यद्यपि नहर में डूबने की पुष्टि पुलिस प्रसाशन नहीं कर रही। पुलिस प्रशासन नहर में डूबने की आशंका जता रही। घटना के समय पत्नी कुछ दूर निकल गई थी। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार शौच के बाद पानी के लिए नहर में उतरा व्यक्ति नहर में गिरकर डूब गया। उसी आधार पर पुलिस प्रशासन उक्त व्यक्ति के डूबने की आशंका जताते हुए नहर में उसकी तलाश कर रही है। मौके पर पहुंची पी ए सी की एन डी आर एफ टीम भी डूबे व्यक्ति की तलाश में जुट गई। नहर में डूबा व्यक्ति पनियरा ब्लॉक में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। उसकी पत्नी गायत्री देवी भी सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। नहर में डूबे राजेश के तीन लड़के है। तीनो शादीशुदा हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया की उक्त सफाईकर्मी की डूबने की आशंका में उसकी तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन सफाईकर्मी की तलाश में जुटी हुई है।