अलीगढ़-अलीगढ़ में होने वाले दामाद राहुल संग गई महिला बुधवार को वापस तो आ गई, लेकिन वह राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। बृहस्पतिवार को मडराक थाने में उसके दो बेटों में छोटा सात वर्षीय बेटा मां से लिपटकर रोने लगा। फिर भी मां नहीं पिघली। वह अपनी जिद पर अडिग रही। घर वालों से भी कह दिया कि अब उन लोगों से उसका कोई नाता नहीं है। मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी गांव मछरिया निवासी राहुल से तय की थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी। इससे पहले उनकी पत्नी सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों 6 अप्रैल को घर से निकल गए। परिवार वालों का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है। बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है। हम कोई संबंध नहीं रखेंगे। बस हमारा पैसा वापस करा दिया जाए।
सास और दामाद की लव स्टोरी: सास राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी

