Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

धर्मेंद्र कुमार सिंह ने संभाली पनियरा थाने की कमान

पनियरा (महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से किये गए स्थानांतरण में साइबर सेल से धर्मेंद्र कुमार सिंह को पनियरा थाने की कमान सौंपी है।

इसके अनुपालन में उन्होंने अपना कार्यभार पनियरा थाने पर आकर ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिस आशा व विश्वास के साथ पनियरा थाने की बागडोर सौंपी है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

वही पर पनियरा के थानाध्यक्ष रहे संजय कुमार सिंह को साइबर सेल भेजा गया है।

महबूब अली उप संपादक आर पी पी न्यूज & हिन्द अभिमान टाइम्स

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *