Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

प्रधानाचार्य व युवक से सड़क पर हुई मारपीट ,पुलिस की सक्रियता से कंट्रोल हुआ मैटर


पनियरा ।नगर पंचायत पनियरा में स्वतन्त्रा दिवस के दिन झण्डारोहण से पूर्व राहसुगुरु धाम के पास स्थित एक इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य व युवक से सड़क पर हुई मारपीट का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । मामले की सूचना पर पनियरा पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर हो रही मारपीट को शांत कराते हुए मामले को कंट्रोल किया और बाइक सवार युवक को पुलिस अपने साथ थाने लेती गई ।
घटना के सम्बंध में चौराहों पर जो चर्चाएं हो रही है उसके अनुसार पनियरा – रजौड़ा मार्ग पर राहसुगुरु धाम के पास स्थित एक इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के ओर मुड़ने वाले मार्ग पर अपने कुछ सहयोगी के साथ मे खड़े थे कि इसी समय नगर पंचायत पनियरा निवासी दो युवक एक मोटरसाइकिल से पनियरा – धन्ग़रहवा के लिंक मार्ग पर अपनी बाइक लेकर मुड़ने लगा तभी उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उसे उधर जाने से रोक दिया । शायद वह भूल गए कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में सरकारी मार्ग को कोई बंद नही कर सकता । युवक भी अपनी जिद्द पर अड़ा था इसी बीच प्रधानाचार्य ने अपना आपा खो दिया और अपने सहयोगी लोगो के साथ मिल कर उसे मारने लगे । बताया गया कि मारपीट जब कुछ देर तक चलती रही तो इसी बीच मामले की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुँच गई अन्यथा वहां एक बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी । चर्चाओं के अनुसार उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है ।
चर्चा तो यह भी हो रही है कि सरकारी मार्ग पर स्कूटी से जा रहे युवक को जबरन क्यो रोका गया ? क्या बाइक सवार युवक को रोकना सही था ? युवक यदि गलत ही था तो पुलिस को बुला कर मामले को पुलिस को हैंडओवर करना चाहिए था ना कि स्वयं उसे सजा देना चाहिए था ।
सबकी नजर अगली कार्यवाही पर टिकी हुई है । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।
सीसी टीवी की कर ली जाए जांच खुल जाएगी पोल
उक्त मारपीट के प्रकरण में उक्त विद्यालय पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगा होगा यदि उक्त सीसीटीवी कैमरे की जांच करा ली जाए तो पृरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी कि गलत कौन था ? चौराहों , कस्बों में तरह – तरह की चल रही चर्चाएं स्वतः शांत हो जाएगी ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *