Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

पीपीगंज में पटरी व बिल्डिंग व्यापारियों की बैठकें निर्धारित, व्यापारियों को दी गई सूचना

हिन्द अभिमान टाइम्स /आर पी पी न्यूज़

पीपीगंज गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज में व्यापारिक गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने तथा व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से अलग-अलग वर्गों की बैठकें निर्धारित की गई हैं। इसी क्रम में पटरी व्यापारियों की बैठक सोमवार को पीपीगंज मुख्य बाजार स्थित छापड़िया कॉम्प्लेक्स में शाम छह बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पटरी पर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
वहीं दूसरी ओर बिल्डिंग व्यापारियों की बैठक रविवार को पीपीगंज स्थित एक स्थान पर शाम छह बजे संपन्न की गई। इस बैठक में बिल्डिंग से जुड़े व्यापारियों ने अपने विचार साझा किए तथा व्यापार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया गया। बैठक का उद्देश्य व्यापारिक हितों की रक्षा करना और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना रहा। इन बैठकों को लेकर आज पीपीगंज नगर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों को सूचित किया गया। इस दौरान कालीचरण अग्रहरि, अमित अग्रहरि, देवानंद मद्धेशिया, रविन्द्र वर्मा, प्रशांत अग्रहरि, पवन कुमार अग्रहरि, सत्यम त्रिपाठी, अमरनाथ मद्धेशिया, अनिल मद्धेशिया, प्रदीप कुमार वर्मा, अशोक कुमार सहित अन्य लोगों ने व्यापारियों से संपर्क कर लिखित सूचना प्रदान की। व्यापार मंडल ने सभी संबंधित व्यापारियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *