Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

अवैध सागौन लदी लकड़ी लेकर भाग रहे तस्कर का वनकर्मियों ने किया पीछा, पिकअप पकड़ा चालक फरार

महराजगंज। आज दिनांक 08 अक्टूबर को सोहागीबरवा वन्यजीव प्रभाग, पकड़ी रेंज के अंतर्गत जगपुर सेक्शन के बेलवा चाफी क्षेत्र से एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से जंगली लकड़ी कटान कर लोड किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी, पकड़ी रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी के निर्देशन में वन विभाग की टीम द्वारा घेराबंदी की गई घेराबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक वाहन को लेकर भागने लगा। टीम द्वारा पिकअप वाहन का पीछा करते हुए विश्वनाथपुर उर्फ पड़वनिया गांव के नहर के पास वाहन को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में सागौन की पांच बोटा जंगली लकड़ी लदी हुई पाई गई जिसे वन विभाग की टीम द्वारा कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर नरकट, कुश एवं घनी झाड़ियों में छिपते हुए मौके से भागने में सफल रहा। चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में पकड़ी क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी के साथ वन दरोगा संदीप राणा, वन दरोगा गौरव त्रिपाठी, वन दरोगा बृजेश, वन दरोगा विपुल, फॉरेस्ट गार्ड दीपक साहनी एवं विक्रांत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *