RPP NEWS GORAKHPUR
ब्यूरो गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयों की प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल से दिग्विजय नाथ ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया जिसमें एक गोल्ड और एक कांस्य पदक प्राप्त किया । पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अनुष्का सिंह स्वर्ण पदक तथा आकांक्षा कुशवाहा कांस्य पदक तथा अखिलेश पांडेय का भी प्रदर्शन बढ़िया रहा । जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह सचिव लालदेव यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया और मुख्य प्रशिक्षक आदित्य जायसवाल ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता अनुष्का सिंह एस जी एफ आई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेगी । इस दौरान दीपक गुप्ता, कौशल कुमार, सिमरन, सुष्मिता, घनश्याम, बालकेश , रणविजय, राकेश शुक्ला, विजय, चंदा, दुर्गेश आदि लोग ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

