Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

गोरखपुर

माल्यार्पण और संगोष्ठी के साथ मनाया गया बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस

संवाददाता अनिल कुमार कि रिपोर्ट

सहजनवां गोरखपुर। गोरखपुर भाजपा महानगर अनुसूचित मोर्चा ने शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 68वां महापरिनिर्वाण दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 62 माया बाजार सेवा बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीवानी कचहरी स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद माया बाजार सेवा बस्ती में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।सभा में उपस्थित पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग माझावर ने कहा कि बाबा साहेब का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया और सभी को समान अधिकार दिलाने के लिए संविधान का निर्माण किया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमृत लाल भारती ने कहा कि बाबा साहेब के समर्पण और संघर्ष से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें समानता, भाईचारे और समता के लिए काम करना चाहिए। वार्ड पार्षद गुफरान ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही एकमात्र उपाय है जो समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर सकता है।

पत्रकार एकता संघ गोरखपुर इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न

पत्रकारों के हित में लिया गया निर्णय

गोरखपुर। पत्रकार एकता संघ गोरखपुर इकाई की मासिक बैठक एक दिसम्बर को कैम्प कार्यालय न्यू क्लासिक फर्नीचर मियां बाजार गोरखपुर में सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा किया गया। कुछ सक्रिय पदाधिकारियों को पदोन्नति दिया गया। और नये पत्रकारों को सदस्यता दिलाया गया। मंडल प्रभारी अखिलेश कुमार ओझा ने कहा कि संगठन पत्रकारों की हितों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है। और मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों की सहायता के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। इसलिए पत्रकार बन्धुओं को एक जुट होकर संगठन को मजबूत करना है। इस अवसर पर गोरखपुर मंडल प्रभारी अखिलेश कुमार ओझा, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष दबीर आलम, मंडल उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, पुनीत भारद्वाज मंडल उपाध्यक्ष, आशीष मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष, गुफरान कदर मंडल सचिव, बब्लू प्रजापति मंडल विधिक सलाहकार, महेश शरण श्रीवास्तव जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, मो अहमद अजीज फ्रेजर जिला उपाध्यक्ष, अमित कुमार भारती जिला महामंत्री, जिला वरिष्ठ मंत्री रामानन्द कुमार, जिला महासचिव सतेन्द्र प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न शर्मा, विवेकानंद पाण्डेय सदर तहसील कार्यकारिणी, दिनेश कुमार कैम्पियरगंज तहसील कार्यकारिणी, उदयराज सदर तहसील कार्यकारिणी, मोहम्मद हुसैन सदर तहसील कार्यकारिणी, अकबर अली तहसील मीडिया प्रभारी, मो अरसलान जमाल तहसील मंत्री आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

पीपीगंज में रेल परिसर में किसके सह पर सज रही हैं दुकानें आखिर जिम्मेदार अधिकारी मौन क्यों

संवाददाता अनिल कुमार कि रिपोर्ट।

गोरखपुर। गोरखपुर पीपीगंज पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर स्थित लखनऊ मंडल के पीपीगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 से 100 मीटर की दूरी पर रेल परिसर में अवैध रूप से लगभग 8 से 10 दुकाने संचालित हो रही है। जिसमें अधिकतर मीट मछली इत्यादी दुकानें बन्द पडे़ समपार फाटक पर लग रही है। इन दुकानों पर ग्राहक अपनी गाड़ी कर देते हैं जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे यात्रियों व राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। इस सम्बन्ध मे आई डब्ल्यू आनंदनगर से मोबाइल पर सम्पर्क किया पर सम्पर्क नहीं हो पाया। वहीं एक रेलकर्मी ने बताया रेलवे स्टेशन पर होम सिंगल से होम सिंगल तक की जिम्मेदारी स्टेशन मास्टर की होती है। लोगों ने बताया कुछ अधिकारी व कर्मचारीयों के संरक्षण पर ये दुकानें सालों से चल रही है पर रेल अधिकारी ध्यान नहीं देते जिससे अवैध दूकाने साल दर साल बढ़ रहे हैं। रेलवे के द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है पर इसकी सूचना अवैध रूप से रेल परिसर में लगा रहे दुकानदारों को पहले ही मिल जाता है जिससे व अपनी दुकानें हटा लेते हैं। सूत्रों की माने तो इन दुकानदारों के द्वारा अधिकारियों को चढ़ावा चढ़ाया जा रहा है जिससे इन दुकानदारों को किसी भी कार्रवाई का डर भय नहीं है नगर पंचायत पीपीगंज वार्ड नंबर 1 के इन्दल भारती ने बताया हमें आये दिन यात्रा करने के लिए इसी रास्ते ट्रेन पकड़ने के लिए पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर जाना पड़ता है आड़ी तिरछी आटो व अवैध रूप से लगा रहे दूकानो पर लगी भीड़ से आने जाने से परेशानी होती है है। वार्ड नंबर 6 के एक व्यक्ति ने बताया पीपीगंज प्लेटफार्म नंबर 1 से मकान 200 मीटर पर है यात्रा करनी हो तो इसी रास्ते से आना-जाना होता है पर इन अवैध रूप से संचालित दुकानों पर लगी भीड़ व दुर्गन्ध से हमारे जैसे हजारों यात्रीयों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

साहित्य सागर के सितारे आचार्य त्रिपाठी की युगल मूर्ति का हुआ अनावरण

संवाददाता अनिल कुमार कि रिपोर्ट।

सहजनवां गोरखपुर। गोरखपुर उनवल में नवल्स नेशनल एकेडमी में आयोजित एक भव्य समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिवप्रताप शुक्ल ने शब्द-शब्द पुरुष आचार्य सत्यनारायण त्रिपाठी एवं गुरुमाता नवलपति त्रिपाठी की युगल मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री आचार्य विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने आचार्य त्रिपाठी के साहित्यिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सौ से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया गया।

बीज भंडार का स्थानांतरण होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

संवाददाता अनिल कुमार कि रिपोर्ट

सहजनवां गोरखपुर। गोरखपुर जिला के जंगल कौड़ियां ब्लॉक के रायपुर ग्राम पंचायत में संचालित राजकीय कृषि बीज भंडार को सिहोरवा में स्थानांतरित किए जाने से क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है। बीज भंडार के स्थानांतरण के कारण किसानों को अब बीज लेने के लिए 7-8 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी कई गुना बढ़ गई है। स्थानीय किसान आलोक सिंह, अनिल कुमार, रोशन अली, दूधनाथ सिंह, दयानंद, दिलीप मद्धेशिया, शहबान अली, वीरेंद्र मद्धेशिया, राकेश साहनी, भागीरथी गुप्ता, रमायन साहनी, पवन कुमार ,अरुण लाल श्रीवास्तव, राम दवन, देवेंद्र सिंह, कन्हैया लाल जायसवाल, भगवती साहनी, झीनक साहनी, अशोक साहनी, गुड्डू शर्मा, गीता देवी, व रामपत, सहित कई अन्य किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा बीज पर दी जाने वाली छूट का लाभ लेने के लिए उन्हें अब अधिक समय और पैसा खर्च करना पड़ रहा है। खेतों में बीज बोने का समय कम है और अतिरिक्त दूरी तय करने से उनकी खेती प्रभावित हो रही है।मौके पर मौजूद कर्मी का कहना है कि बीज भंडार को सिहोरवा में स्थानांतरित करने से किसानों को बीज और दवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा।

बाल दिवस पर साइंस एवं फूड फेयर में मेधावियों ने दिखाया हुनर

संवाददाता सत्य प्रकाश त्रिपाठी की रिपोर्ट

राममन्दिर,अम्ल बर्षा एवं चंद्रयान बना मुख्य आकर्षण

पीपीगंज गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर नगर पंचायत में स्तिथ भारद्वाज पब्लिक स्कूल में वृहस्पतिवार को साइंस,क्राफ्ट और फ़ूड फेयर का आयोजन किया गया।जिसमें मेधावी छात्र-छस्त्राओ द्वारा बनाये गए विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक,धार्मिक और पर्यावरण से सम्बंधित मॉडल प्रस्तुत किये गए साथ ही तरह तरह के व्यंजनों के स्टाल लगा जिसने आगन्तुको को काफी प्रभावित किया। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान रामायण आधारित मॉडल,द्वितीय स्थान अम्ल वर्षा मॉडल एवं तृतीय स्थान चंद्रयान मॉडल को मिला। इसकी जानकारी स्कूल की निदेशक सुनीता पाठक ने दिया।साइंस एवं फ़ूड फेयर के अवसर पर भारद्वाज पब्लिक स्कूल एवं भारद्वाज हॉस्पिटल की निदेशक सुनीता पाठक ने कहा कि विद्यालय एवँ हॉस्पिटल के संस्थापक स्वर्गीय डॉ एस एन पाठक जी का सपना सस्ती शुलभ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही वर्तमान परिस्थितियों के अनुकूल बच्चो को शिक्षा प्रदान की जाय इसी उद्देश्य से विगत 13 वर्ष पूर्व उन्होंने विद्यालय की स्थापना की थी।जिसको अनवरत रूप से उनके विचारों एवं लक्ष्यों को पूरा करने के लिए विद्यालय परिवार निरन्तर प्रयत्नशील है।
इस अवसर पर निदेशक ने सभी आगन्तुको का स्वागत करते हुए सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन किया।साथ ही पीहू पाठक,अरुंधति राय,सौम्या,रूबी,पलक,दिव्या,रुखसार,श्रद्धा यादव,तन्मय अग्रहरि अनिकेत समेत उन सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
निदेशक सुनीता पाठक ने सभी अभिभावको के साथ ही शिक्षिका संगीता त्रिपाठी,वर्षा कौशल,रुक्मणि सिंह,सीमा जायसवाल,खुशबू विश्वकर्मा,मिथिलेश कुमार,सतीश यादव,दीपक कुमार समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सभी कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

चेयरमैन पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा के बेहतर व्यवस्था से नागरिक दिखें खुश, नागरिकों ने जताया चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा को आभार

पीपीगंज गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज में निरीक्षण के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि नगर पंचायत पीपीगंज के चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने सभी बीते त्योहारों में बहुत ही बेहतरीन व्यवस्था किया साथ ही नगर पंचायत पीपीगंज के जनता के लिए सभी सुख सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वयं लगे हुए थे। वहीं नगर के लोगों ने बताया कि आज नगर का विस्तार होने से भी कोई असुविधा वर्तमान चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा द्वारा नहीं महसूस हो रहा है वहीं वार्ड नंबर चार के पप्पू शर्मा ने बताया कि वर्तमान चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने त्योहारों के पहले ही वार्ड कि हर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करा दिया है। वहीं वार्ड नंबर 18 के शुभम अग्रहरि ने बताया कि नगर पंचायत पीपीगंज के चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने युवाओं को हर सुख सुविधाओं से जागरूक कर रहे हैं और वार्ड में विभिन्न कार्यों का सौगात दे रहे हैं। वहीं दूसरी वार्ड नंबर 17 के निवासी पूनम देवी, राधा, काजल निषाद, मनोरमा देवी ने बताया कि छठ पूजा का त्यौहार देखते हुए छठ घाटों पर चेयरमैन पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा ने स्वयं निरीक्षण करने का कार्य के साथ ही कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए आखिरी समय तक स्वयं डटे हुए थें जिससे नगर के छठ घाटों को खुब अच्छे से सजाया गया था और सभी नगर पंचायत की व्यवस्था उपलब्ध कराने का कार्य किया गया था। वहीं वार्ड नंबर 9 के रूपमति देवी, बबली सिंह, राधेश्याम गुप्ता, शिव पूजन गुप्ता, सीमा तिवारी ने बताया कि चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने चलाया वार्ड नंबर 9 में भी छठ व्रत पर आयोजित छठ घाटों के पूजा की व्यवस्था अच्छी-खासी की थी जिससे हम सभी व्रतियों को कोई भी असुविधा नहीं हुआ एंव सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान रखा गया था। वहीं नगर पंचायत पीपीगंज के अन्य नागरिकों ने भी चेयरमैन पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा के प्रति आभार प्रकट किया है।

जीवन ज्योति इंटर कॉलेज में चोरी की घटना से बच्चों में दहशत

संवाददाता अनिल बोस की रिपोर्ट

गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जीवन ज्योति इंटरमीडिएट कालेज कल्यानपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रात के अंधेरे में चोरों ने स्कूल परिसर में घुसकर निर्माणाधीन पिलरों के छड़ों को काटकर चोरी कर ली। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय के गेट का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया। इस घटना से बच्चे और स्कूल प्रशासन दोनों ही डरे हुए हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कन्हैया लाल जायसवाल ने इस संबंध में पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना से स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यदि जल्द ही इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वे बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय के गेट पर धरना देने को मजबूर होंगे।

पीपीगंज में आयोजन नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

हिन्द अभिमान टाइम्स गोरखपुर /RPP NEWS

पीपीगंज गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज के गोलीगंज क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमें श्री वृंदावन धाम से पधारे आचार्य पंडित राज किशोर जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद कथा के ब्यास पंडित हनुमतेश जी महराज ने भगवान श्रीकृष्ण के मंगल व मित्र सुदामा का विशेष महत्व का वर्णन किया उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण व मित्र सुदामा की मित्रता हम सभी को निर्वहन करते रहना चाहिए इस मौके पर आचार्य हिमांशु, आचार्य सुरज,गोविंद त्रिपाठी, इशरावती, राजेन्द्र तिवारी, विनय तिवारी, देवी प्रसाद, कृष्ण मुरारी पाठक, शैलेन्द्र पाठक, राधेश्याम पांडेय इत्यादि भक्तगण उपस्थित थे।

नगर पंचायत पीपीगंज में भव्यता से निकाला गया माता लक्ष्मी की प्रतिमा, विसर्जन हेतु पीपीगंज पुलिस भारी बल के साथ तैनात

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर

पीपीगंज गोरखपुर। थाना पीपीगंज क्षेत्र में गोरखपुर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश के क्रम में पीपीगंज पुलिस की मौजूदगी में माता महालक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन हेतु भव्यता से जुलूस निकाला गया वहीं नगर पंचायत पीपीगंज के महालक्ष्मी समिति के लोगों ने बहुत ही धुम धाम से पुरी भव्यता से माता की प्रतिमा को पीपीगंज दुर्गा मंदिर से होते हुए पुलिस चौकी मेन चौराहा भगवानपुर चौराहा पशु बाजार होते हुए पीपीगंज शिव मंदिर बगहीभारी तक माता लक्ष्मी की प्रतिमा को घुमाया गया वहीं इस मौके पर पीपीगंज पुलिस थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज नितिन श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक गजेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अजित कुमार यादव, उपनिरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, कांस्टेबल उमेश कुमार सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार यादव, कांस्टेबल निलेश कुमार, कांस्टेबल अर्जुन कुमार के साथ ही पीपीगंज पुलिस भारी संख्या में भक्तगण भी मौजूद थे।