Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

नई दिल्ली

ईरान-अमेरिका सीजफायर के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी: नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील

पश्चिम एशिया में करीब एक महीने से जारी तनावपूर्ण हालात के बाद ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की घोषणा की गई है। इसी बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 8 अप्रैल को एक अहम एडवाइजरी जारी करते हुए वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को तत्काल देश छोड़ने की सलाह दी है।

यह निर्देश 7 अप्रैल को जारी पिछली एडवाइजरी के बाद आया है, जिसमें भारतीयों को सतर्क और सुरक्षित रहने को कहा गया था। ताजा हालात को देखते हुए अब दूतावास ने स्थिति को गंभीर बताते हुए सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने की अपील की है।

नागरिकों के लिए जारी दिशा-निर्देश

भारतीय दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय नागरिक दूतावास के संपर्क में रहें और केवल उनके द्वारा बताए गए सुरक्षित मार्गों का ही इस्तेमाल करें। बिना अनुमति या सलाह के किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ने से सख्त मना किया गया है। किसी भी यात्रा से पहले दूतावास के साथ समन्वय करना अनिवार्य बताया गया है।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

नागरिकों की सहायता के लिए दूतावास ने चार आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
+989128109115, +989128109102, +989128109109 और +989932179359।

इसके अलावा, किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए cons.tehran@mea.gov.in पर ईमेल के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।

दूतावास ने कहा है कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है और सरकार का उद्देश्य सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना है।

विकास जीता, सुशासन जीता; दिल्ली चुनाव में BJP की जीत पर PM मोदी

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव (Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 Live): दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट आज 8 फरवरी को आ रहे हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही जारी है। दिल्ली की सभी 70 सीटों में से बीजेपी 48, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक के चुनाव परिणामों में ‘आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए हैं।

आप उम्मीदवार और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी हार की तलवार लटक रही है। हालांकि, दिल्ली की सीएम आतिशी हारते-हारते चुनाव जीत गई हैं। दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद हलचल तेज होने के साथ ही उपराज्यपाल के आदेश पर दिल्ली सचिवालय को भी सील कर दिया गया है। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। पिछले दो विधानसभा चुनावों की तरह कांग्रेस इस बार भी खाता तक नहीं खोल पाई है। सभी 70 सीटों के चुनाव परिणाम results.eci.gov.in पर जाकर देखे जा सकते हैं। चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, दिल्ली चुनाव के लिए बुधवार 5 फरवरी को 60.54 फीसदी वोट पड़े थे।

दिल्ली चुनाव की मतगणना को सभी 11 जिलों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली चुनाव पर कई एग्जिट पोल ने भाजपा को ‘आप’ पर बढ़त दिखाई थी, जो 2015 से दिल्ली में सत्ता में है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले गए थे।

विकास जीता, सुशासन जीता; दिल्ली चुनाव में BJP की जीत पर PM मोदी का ट्वीट

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे बीजेपी के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।

बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्ली वाले

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। यह शुक्रवार की तुलना में 15 सूचकांक की वृद्धि दर्शाता है।

इस प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है। स्मॉग और धुंध की वजह से दृश्यता में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को दूर तक साफ-साफ देखने में परेशानी हुई।

सीपीसीबी के अनुसार, रविवार तक वायु प्रदूषण की यही स्थिति रहने वाली है, जिसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। ऐसे में लोगों को बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ेगा।

डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक, दिल्ली में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 21.408 फीसदी रही, जबकि कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 2.112 फीसदी रही।