Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

राज्य

रामभक्त थे वीर बहादुर सिंह, कांग्रेस ने इसी कारण सीएम पद से हटाया

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर ।

हिन्द अभिमान टाइम्स गोरखपुर /RPP NEWS

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को रामद्रोही बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है। बकौल सीएम, एक तरफ भगवान राम को नकारने वाले, रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले, राम मंदिर को बेकार बनाने वाले लोग हैं तो दूसरी तरह पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त कराकर प्रभु रामलला को उनके भव्य मंदिर में विराजमान कराने वाले लोग हैं। राम मंदिर पूरे भारत की सनातन आस्था का प्रतीक है इसलिए आज पूरे देश मे एक ही स्वर सुनाई पड़ रहा है, “रामभक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर”। तुष्टिकरण की राह पर चलने वाली कांग्रेस और सपा को देश की जनता वहां पहुंचा देगी, जहां उनका कोई नाम लेवा नहीं होगा।

सीएम योगी मंगलवार पूर्वाह्न पीपीगंज में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में वह प्रचार के लिए देश मे जहां भी गए, हर जगह लोग मोदी जी को भरपूर समर्थन देते मिले। हर क्षेत्र से एक ही आवाज गूंज रही है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो राम मंदिर पूरे भारतवर्ष के लोगों के लिए गौरव है, उसे लेकर कांग्रेस कहती है कि यह मंदिर नहीं बनना चाहिए था इससे दुनिया में गलत संदेश गया है। वहीं समाजवादी पार्टी कहती है कि राम मंदिर बेकार बना है। सीएम योगी ने इन बयानों के लिए कांग्रेस-सपा पर प्रहार करते हुए कहा राम मंदिर तो ठीक बना है लेकिन राम मंदिर को बेकार बताने वाले लोगों की बुद्धि में भूसा भर गया है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच जा चुका है। एक तरफ राम और राम मंदिर का विरोध करने वाले रामद्रोही लोग हैं। वहीं दूसरी तरह राम की सेवा करने वाले, रामलाल को विराजमान करने के लिए 500 वर्षों की प्रतीक्षा के कालखंड को समाप्त करने वाले रामभक्त हैं। ये वो रामभक्त हैं जिन्होंने रामलला के विराजमान होने से पहले अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनवाया, श्रीराम के सखा निषादराज के नाम पर प्रतीक्षालय बनवाया, माता शबरी के नाम पर भोजनालय बनवाया। ये वो रामभक्त हैं जो प्रयागराज में निषादराज की 56 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराते हैं, निषादराज को पूरा सम्मान देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे में निषादराज के कोई भी अनुयाई रामद्रोहियों के साथ खड़े नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि चुनाव में रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग आज आपके आंख में धूल झोंकने का प्रयास करेंगे, लेकिन बहकावे में नहीं आना है।

रामद्रोहियों की होती है दुर्गति, रामभक्त कराते हैं प्रगति
सीएम योगी ने कहा कि रामद्रोही कभी चैन से नहीं बैठ पाया है। वह कितना ही बड़ा क्यों ना हो, कितना ही ताकतवर हो, उसकी दुर्गति जरूर हुई है, उसका पतन जरूर हुआ है। उन्होंने कहा कि जबकि रामभक्त प्रभु के आशीर्वाद से प्रगति पर ध्यान देते हैं। आज रामभक्त देश के विकास के लिए, टूलेन से लेकर ट्वेल्व लेन सड़क बनाने के लिए, एम्स, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, एयरपोर्ट बनाने के लिए, हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए, औद्योगिकीकरण के लिए काम कर रहे हैं। रामभक्त मोदी सरकार ने चार करोड़ गरीबों के मकान बनवाए, जो बच गए हैं उन्हें चार जून के बाद सरकार बनने पर मिल जाएंगे। गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना, धुएं से मुक्ति के लिए उज्ज्वला योजना से निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन रामभक्त सरकार की ही देन है। कहा कि 4 जून को जब फिर से रामभक्तों की सरकार बनेगी तो 70 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा।

रामभक्त थे वीर बहादुर सिंह, कांग्रेस ने इसी कारण सीएम पद से हटाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस ने स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह को इसलिए सीएम पद से हटाया था कि स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह रामभक्त थे। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का ताला खुलवाने में अपना योगदान दिया था। इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था।

सबको पता है कांग्रेस-सपा शासन की हकीकत
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ रामभक्तों के द्वारा किए गए कार्य हैं तो दूसरी तरफ रामद्रोहियों के शासन में क्या होता था, यह भी सबको पता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में थी और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। गरीब को मकान नहीं मिलता था, पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी, इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी से मासूम तड़प तड़प कर दम तोड़ता था। आतंकवादी घटनाएं होती थीं।

अयोध्या में राम मंदिर और वाराणसी में संकटमोचन मंदिर पर हमला समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ था। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद में आतंकी विस्फोट कांग्रेस की सरकार में हुए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तब लगातार घटनाएं होती थी और हम संसद में मुद्दों को उठाते थे। कांग्रेस सरकार कहती थी आतंकवादी सीमा पार के हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जबकि आज मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो गया है। आज दुनिया मे भारत का सम्मान बढ़ा है, आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त हुआ है, तो यह सब मोदी जी की देन है।

देश बाबा साहब के संविधान से ही चलेगा, पर्सनल लॉ से नहीं
सीएम योगी ने कहा कि एक देश को सुरक्षित, ताकतवर बनाने के साथ दुनिया में नए प्रतिमान स्थापित करने वाली मोदी सरकार है तो दूसरी तरफ भारत के खिलाफ षडयंत्र करने वाले कांग्रेस और सपा का गठबंधन है। इनके इनका घोषणा पत्र में कहा गया है कि ये सत्ता में आएंगे तो पर्सनल लॉ लागू करेंगे। पर्सनल लॉ मतलब तालिबानी शासन जिसमें बेटी स्कूल नहीं जा सकती, महिलाएं बाजार नहीं जा सकतीं, बुर्के के अंदर घर के अंदर रहना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से चलेगा, किसी शरीया कानून से नहीं। भाजपा इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि किसी भी स्थिति में बाबा साहब के संविधान के साथ कांग्रेस और सपा को छेड़छाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा इसलिए सत्ता प्राप्त करना चाहती है जिससे जीतेंगे तो मिलकर लूटेंगे। जीतेंगे तो पिछड़े और अनुसूचित जाति के आरक्षण का अधिकार मुसलमान को देंगे। यह हरगिज नहीं होगा। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कहा था क्या धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता।

पीपीगंज क्षेत्र से अपने भावनात्मक संबंध का किया उल्लेख
सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत ही पीपीगंज क्षेत्र से अपने भावनात्मक जुड़ाव के उल्लेख के साथ की। कहा कि पीपीगंज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह की कर्मभूमि रही है। साथ है यह पूर्व की पनियरा और मानीराम विधानसभा क्षेत्र का जंक्शन भी है जहां एक तरफ से स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह और दूसरी तरफ से उनके पूज्य गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी महाराज प्रतिनिधित्व करते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों महापुरुषों ने इस धरा को विकास की मुख्य धारा के साथ जोड़कर के यहां के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है।

सीएम ने कहा कि क्षेत्र के लोग उनके परिवार के लोग हैं और यहां उनकी औपचारिक भाषण देने की इच्छा नहीं होती है। यहां आने पर उनके मन में सिर्फ लोगों के द्वारा किए गए संघर्ष और उसके परिणामस्वरुप आए बदलाव को लेकर भाव होता है। यहां उन्हें बार-बार आना अच्छा लगता है। 2017 के पहले टूटी और खराब सड़कों की जगह अब मजबूत चमचमाती टूलेन, फोरलेन सड़कों को देखकर अच्छा लगता है। क्षेत्र में स्कूल, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, स्टेडियम, बाढ़ बचाव की सुविधा देखकर अच्छा लगता है। इन सुविधाओं से लोगों को लाभ मिलता हुआ देखकर उन्हें अच्छा लगता है।

भावुक होकर बोले सीएम, कमल चुनाव चिह्न ही पर्याप्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावुक होकर कहा कि वह इस क्षेत्र के लोगों के मन को जानते हैं इसलिए यहां पर सिर्फ उपस्थिति दर्ज करने आए हैं। यहां के लोगों के लिए कमल चुनाव निशान ही पर्याप्त है। कमल के अलावा और कोई गुंजाइश नहीं है। यहां के लोगों ने मुझे पांच बार सांसद बनाया है और पिछले चुनाव में रवि किशन शुक्ला को सांसद चुना। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि क्षेत्र के लोग रवि किशन को भारी बहुमत से सांसद बनाने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा यह वर्ष हमारे लिए विशेष है। गोरखपुर से जो आंदोलन 1949 और 1983 से प्रारंभ हुआ था, 1986 में जब स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे जब मंदिर का ताला खुला था। आज जब उस स्थान पर प्रभु श्रीरामलला विराजमान हो गए हैं तो उस साल होने वाले चुनाव में गोरखपुर में रिकॉर्ड वोट मिलने चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति को अगले तीन दिन तक कम से कम 10 परिवारों से संपर्क करने और मतदान के दिन उन सभी का वोट सुबह 10 बजे तक डलवाने की अपील की।

इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, डुमरियागंज के सांसद एवं प्रत्याशी जगदंबिका पाल, एमएलसी सलिल विश्नोई, कैम्पियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह, यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन जितेंद्र बहादुर सिंह,पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा अश्वनी त्रिपाठी, रमाकांत निषाद, विजय शंकर यादव, बृजेश यादव, अश्वनी जायसवाल, ब्यूरो चीफ गोरखपुर आकाश मद्धेशिया, संजय सिंह गोरख सिंह, मृत्युंजय सिंह, बृजभूषण मिश्रा, महेंद्र मिश्र, आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सीएम योगी ने कहा कि रामद्रोही कभी चैन से नहीं बैठ पाया है,चार जून को जब फिर से रामभक्तों की सरकार बनेगी- सीएम योगी

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर ।

हिन्द अभिमान टाइम्स गोरखपुर /RPP NEWS

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को रामद्रोही बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है। बकौल सीएम, एक तरफ भगवान राम को नकारने वाले, रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले, राम मंदिर को बेकार बनाने वाले लोग हैं तो दूसरी तरह पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त कराकर प्रभु रामलला को उनके भव्य मंदिर में विराजमान कराने वाले लोग हैं। राम मंदिर पूरे भारत की सनातन आस्था का प्रतीक है इसलिए आज पूरे देश मे एक ही स्वर सुनाई पड़ रहा है, “रामभक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर”। तुष्टिकरण की राह पर चलने वाली कांग्रेस और सपा को देश की जनता वहां पहुंचा देगी, जहां उनका कोई नाम लेवा नहीं होगा।

सीएम योगी मंगलवार पूर्वाह्न पीपीगंज में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में वह प्रचार के लिए देश मे जहां भी गए, हर जगह लोग मोदी जी को भरपूर समर्थन देते मिले। हर क्षेत्र से एक ही आवाज गूंज रही है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो राम मंदिर पूरे भारतवर्ष के लोगों के लिए गौरव है, उसे लेकर कांग्रेस कहती है कि यह मंदिर नहीं बनना चाहिए था इससे दुनिया में गलत संदेश गया है। वहीं समाजवादी पार्टी कहती है कि राम मंदिर बेकार बना है। सीएम योगी ने इन बयानों के लिए कांग्रेस-सपा पर प्रहार करते हुए कहा राम मंदिर तो ठीक बना है लेकिन राम मंदिर को बेकार बताने वाले लोगों की बुद्धि में भूसा भर गया है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच जा चुका है। एक तरफ राम और राम मंदिर का विरोध करने वाले रामद्रोही लोग हैं। वहीं दूसरी तरह राम की सेवा करने वाले, रामलाल को विराजमान करने के लिए 500 वर्षों की प्रतीक्षा के कालखंड को समाप्त करने वाले रामभक्त हैं। ये वो रामभक्त हैं जिन्होंने रामलला के विराजमान होने से पहले अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनवाया, श्रीराम के सखा निषादराज के नाम पर प्रतीक्षालय बनवाया, माता शबरी के नाम पर भोजनालय बनवाया। ये वो रामभक्त हैं जो प्रयागराज में निषादराज की 56 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराते हैं, निषादराज को पूरा सम्मान देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे में निषादराज के कोई भी अनुयाई रामद्रोहियों के साथ खड़े नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि चुनाव में रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग आज आपके आंख में धूल झोंकने का प्रयास करेंगे, लेकिन बहकावे में नहीं आना है।

रामद्रोहियों की होती है दुर्गति, रामभक्त कराते हैं प्रगति
सीएम योगी ने कहा कि रामद्रोही कभी चैन से नहीं बैठ पाया है। वह कितना ही बड़ा क्यों ना हो, कितना ही ताकतवर हो, उसकी दुर्गति जरूर हुई है, उसका पतन जरूर हुआ है। उन्होंने कहा कि जबकि रामभक्त प्रभु के आशीर्वाद से प्रगति पर ध्यान देते हैं। आज रामभक्त देश के विकास के लिए, टूलेन से लेकर ट्वेल्व लेन सड़क बनाने के लिए, एम्स, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, एयरपोर्ट बनाने के लिए, हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए, औद्योगिकीकरण के लिए काम कर रहे हैं। रामभक्त मोदी सरकार ने चार करोड़ गरीबों के मकान बनवाए, जो बच गए हैं उन्हें चार जून के बाद सरकार बनने पर मिल जाएंगे। गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना, धुएं से मुक्ति के लिए उज्ज्वला योजना से निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन रामभक्त सरकार की ही देन है। कहा कि 4 जून को जब फिर से रामभक्तों की सरकार बनेगी तो 70 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा।

रामभक्त थे वीर बहादुर सिंह, कांग्रेस ने इसी कारण सीएम पद से हटाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस ने स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह को इसलिए सीएम पद से हटाया था कि स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह रामभक्त थे। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का ताला खुलवाने में अपना योगदान दिया था। इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था।

सबको पता है कांग्रेस-सपा शासन की हकीकत
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ रामभक्तों के द्वारा किए गए कार्य हैं तो दूसरी तरफ रामद्रोहियों के शासन में क्या होता था, यह भी सबको पता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में थी और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। गरीब को मकान नहीं मिलता था, पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी, इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी से मासूम तड़प तड़प कर दम तोड़ता था। आतंकवादी घटनाएं होती थीं।

अयोध्या में राम मंदिर और वाराणसी में संकटमोचन मंदिर पर हमला समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ था। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद में आतंकी विस्फोट कांग्रेस की सरकार में हुए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तब लगातार घटनाएं होती थी और हम संसद में मुद्दों को उठाते थे। कांग्रेस सरकार कहती थी आतंकवादी सीमा पार के हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जबकि आज मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो गया है। आज दुनिया मे भारत का सम्मान बढ़ा है, आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त हुआ है, तो यह सब मोदी जी की देन है।

देश बाबा साहब के संविधान से ही चलेगा, पर्सनल लॉ से नहीं
सीएम योगी ने कहा कि एक देश को सुरक्षित, ताकतवर बनाने के साथ दुनिया में नए प्रतिमान स्थापित करने वाली मोदी सरकार है तो दूसरी तरफ भारत के खिलाफ षडयंत्र करने वाले कांग्रेस और सपा का गठबंधन है। इनके इनका घोषणा पत्र में कहा गया है कि ये सत्ता में आएंगे तो पर्सनल लॉ लागू करेंगे। पर्सनल लॉ मतलब तालिबानी शासन जिसमें बेटी स्कूल नहीं जा सकती, महिलाएं बाजार नहीं जा सकतीं, बुर्के के अंदर घर के अंदर रहना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से चलेगा, किसी शरीया कानून से नहीं। भाजपा इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि किसी भी स्थिति में बाबा साहब के संविधान के साथ कांग्रेस और सपा को छेड़छाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा इसलिए सत्ता प्राप्त करना चाहती है जिससे जीतेंगे तो मिलकर लूटेंगे। जीतेंगे तो पिछड़े और अनुसूचित जाति के आरक्षण का अधिकार मुसलमान को देंगे। यह हरगिज नहीं होगा। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कहा था क्या धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता।

पीपीगंज क्षेत्र से अपने भावनात्मक संबंध का किया उल्लेख
सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत ही पीपीगंज क्षेत्र से अपने भावनात्मक जुड़ाव के उल्लेख के साथ की। कहा कि पीपीगंज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह की कर्मभूमि रही है। साथ है यह पूर्व की पनियरा और मानीराम विधानसभा क्षेत्र का जंक्शन भी है जहां एक तरफ से स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह और दूसरी तरफ से उनके पूज्य गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी महाराज प्रतिनिधित्व करते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों महापुरुषों ने इस धरा को विकास की मुख्य धारा के साथ जोड़कर के यहां के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है।

सीएम ने कहा कि क्षेत्र के लोग उनके परिवार के लोग हैं और यहां उनकी औपचारिक भाषण देने की इच्छा नहीं होती है। यहां आने पर उनके मन में सिर्फ लोगों के द्वारा किए गए संघर्ष और उसके परिणामस्वरुप आए बदलाव को लेकर भाव होता है। यहां उन्हें बार-बार आना अच्छा लगता है। 2017 के पहले टूटी और खराब सड़कों की जगह अब मजबूत चमचमाती टूलेन, फोरलेन सड़कों को देखकर अच्छा लगता है। क्षेत्र में स्कूल, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, स्टेडियम, बाढ़ बचाव की सुविधा देखकर अच्छा लगता है। इन सुविधाओं से लोगों को लाभ मिलता हुआ देखकर उन्हें अच्छा लगता है।

भावुक होकर बोले सीएम, कमल चुनाव चिह्न ही पर्याप्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावुक होकर कहा कि वह इस क्षेत्र के लोगों के मन को जानते हैं इसलिए यहां पर सिर्फ उपस्थिति दर्ज करने आए हैं। यहां के लोगों के लिए कमल चुनाव निशान ही पर्याप्त है। कमल के अलावा और कोई गुंजाइश नहीं है। यहां के लोगों ने मुझे पांच बार सांसद बनाया है और पिछले चुनाव में रवि किशन शुक्ला को सांसद चुना। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि क्षेत्र के लोग रवि किशन को भारी बहुमत से सांसद बनाने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा यह वर्ष हमारे लिए विशेष है। गोरखपुर से जो आंदोलन 1949 और 1983 से प्रारंभ हुआ था, 1986 में जब स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे जब मंदिर का ताला खुला था। आज जब उस स्थान पर प्रभु श्रीरामलला विराजमान हो गए हैं तो उस साल होने वाले चुनाव में गोरखपुर में रिकॉर्ड वोट मिलने चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति को अगले तीन दिन तक कम से कम 10 परिवारों से संपर्क करने और मतदान के दिन उन सभी का वोट सुबह 10 बजे तक डलवाने की अपील की।

इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, डुमरियागंज के सांसद एवं प्रत्याशी जगदंबिका पाल, एमएलसी सलिल विश्नोई, पूर्व मंत्री कैम्पियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह, यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन जितेंद्र बहादुर सिंह, पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, अश्वनी त्रिपाठी, रमाकांत निषाद, विजय शंकर यादव, बृजेश यादव, अश्वनी जायसवाल, ब्यूरो चीफ गोरखपुर आकाश मद्धेशिया, संजय सिंह गोरख सिंह, मृत्युंजय सिंह, बृजभूषण मिश्रा, महेंद्र मिश्र, आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

टूटी पुल की रेलिंग दुर्घटना को‌ दे रही दावत

भिटौली महाराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे से लक्ष्मीपुर देउरवां जाने वाली मार्ग पर नहर पर बना पुल की रेलिंग दोनों छोर पर टूट गया है। पुल की रेलिंग टूटे हुए 3 वर्ष से अधिक हो गए लेकिन अभी तक इसका पुनर्निर्माण नहीं हुआ।रेलिंग टूटने से राहगीरों को नहर में गिरने का खतरा बना रहता है। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो गए हैं। यह पुल धरमपुर, पचरुखिया, बांसपर नूतन, पिपर पांती तिवारी, बरियारपुर, लक्ष्मीपुर देउरवां ,मिठौरा जंगल, कामता बजुर्ग, जनकपुर आदि लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है । पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं। क्षेत्र के संजय मणि त्रिपाठी, अंकित मणि ,नरेंद्र कुमार, विनोद सिंह, विनोद कुमार, शेषमणि गौतम, सुग्रीव प्रसाद जायसवाल आदि लोगों ने शीघ्र ही टूटी पुल की रेलिंग को प्रशासन से बनवाने की मांग की।

एक दीनी जलसे का हुआ आयोजन

भिटौली, महराजगंज। परतावल क्षेत्र के ग्रामसभा बरियारपुर में एकदिनी जलसा का आयोजन किया गया। इस एकदिनी जलसे में दूर दूर से आए हुए उलेमा शिरकत किए बिहार से आए हुए हजरत मौलाना अब्दुल्लाह सालीम चतुर्वेदी, हजरत मौलाना मुफ्ती मुहम्मद साजिद, खुरीनगर हजरत कारी सुहेल अहमद साहब जामिया मौजूद रहे। उलेमाओं ने शिक्षा पर प्रकाश डाला कहा कि दीनी तालीम जरूरी है हुजूर सल्ललाहु अलैहि वसल्लम के बताए रास्ते पर चलना चाहिए, गुनाहों से बचना चाहिए, गरीबों की मदद करनी चाहिए जैसी तमाम अच्छी बातों पर रोशनी डाली भाईचारे से जीवन यापन करना चाहिए, हमें इन बातो का ख्याल रखना चाहिए कि हमारी वजह से किसी के आंसू न निकले इस्लाम धर्म शांति का पैगाम देता है और देश में अमन चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इस दौरान क्षेत्रीय व दूर दराज से लोग पहुंचे। कमिटी के मौलना एकरार साहब, मौलाना समशाद साहब, डॉ मेराजुद्दीन अंसारी, अकरम सिद्दीकी, जहीरुद्दीन सिद्दीकी, ऐनुद्दीन सिद्दीकी, कामरान सिद्दीकी, इमरान अंसारी, सद्दाम सुलेमानी, कादिर, उमर, सोनू, नजरुद्दीन सहित आदि लोग मौजूद रहे।

अवैध बालू खनन माफियाओं पर की गई छापेमारी, तोड़ा गया जब्त नाव

घुघली, महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरैची में नदी से अवैध बालू खनन करते हुए एक नाव को खनन निरीक्षक व थानाध्यक्ष घुघली ने संयुक्त छापेमारी कर बरामद किया। इस दौरान कोई गिरफ्त में नहीं आया बगल में कुशीनगर जनपद में आरोपी भाग गए लेकिन बरामद रेत सहित नाव को खनन निरीक्षक अजीत कुमार व घुघली थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी से तुड़वा दिया गया।

दवा लेने गया बृद्ध नहीं लौटा घर

भिटौली महाराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के बांसपार नूतन निवासी स्वामीनाथ बीते एक मई को सुबह लगभग सात बजे अपने घर से धर्मापुर चौराहे पर दवा लेने के लिए निकले लेकिन आज तक स्वामी नाथ अपने घर नहीं लौटे। परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि लापता स्वामीनाथ की पुत्री सिंगारी देवी की तहरीर पर सूचना दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पीपीगंज के प्रमोद अग्रहरि व क्षेत्रीय विधायक कैम्पियरगंज फतेह बहादुर सिंह का आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हुई अहम चर्चा।

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर ।

पीपीगंज गोरखपुर। आज पूर्वांचल के कद्दावर नेता विकास पुरुष लोकप्रिय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय फतेह बहादुर सिंह जी से पीपीगंज के प्रमोद कुमार अग्रहरि प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रहरी समाज उत्तर प्रदेश एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ने आवास पर शिष्टाचार मुलाकात किया। लोकसभा चुनाव पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माननीय रवि किशन शुक्ल के पक्ष में वोट डालने को लेकर चर्चा करते हुए, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सांसद रविकिशन शुक्ल को भारी बहुमत से वोट दिलाने व भारतीय जनता पार्टी का सरकार केंद्र में पुनः बनाने के लिए चर्चा किया साथ ही उक्त अवसर पर प्रमोद कुमार अग्रहरि के समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे।

फर्जी कंपनी खोल नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले दम्पति को पुलिस के हत्थे चढ़े

डाटा फीडिंग के नाम पर बेरोजगारों से वसूला 8 लाख रुपये

गोरखपुर । रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के भगत चौराहे पर किराए के मकान में सुप्रिया एण्ड लक्ष्मी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक फर्जी कंपनी खोलकर दंपति बेरोजगार युवकों को नौकरी देने के नाम पर ठगी कर रहे थे करीब 6 माह से कर्मचारियों का वेतन भी नही दिया। ना ही मकान मालिक का किराया दिया मकान मालिक की शिकायत पर रामगढ़ताल पुलिस ने देवरिया के गौरी बाजार के रहने वाले अमरनाथ सिंह और उसकी पत्नी सोनी सिंह को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लैपटॉप, एक प्रिंटर मशीन ,6 फर्जी कूटरचित नियुक्ति पत्र व फर्जी आई कार्ड बरामद किया है । घटना का खुलासा पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी कैंट अंशिका वर्मा ने किया । उन्होंने बताया कि डाटा फीडिंग के नाम पर बेरोजगार युवकों को नौकरी पर रखा गया इन्हें 6 महीने का वेतन भी नहीं दिया गया और मकान मालिक का डेढ़ लाख रुपए किराया भी हो गया था मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही कंपनी के कूटरचित दस्तावेज को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बलराम पांडेय उप निरीक्षक पंकज कुमार हेड कांस्टेबल क्यूम अली संदीप पांडेय शामिल रहे।

भोजपुरी संगम की 171 वीं ‘बइठकी’

पवन कुमार पांडेय की रिपोर्ट

   "कविता में तुकबंदी करने से पहले लक्षणा एवं विम्ब पर ध्यान देना ज़रूरी है. मात्र तुकबंदी कविता नहीं है. कविता के भाव चेष्टित नहीं होने चाहिए. साहित्य सत्ता का समर्थन नहीं बल्कि प्रतिरोध है." ये बातें कृष्णानगर कालोनी स्थित सुधा संस्मृति संस्थान में आयोजित भोजपुरी संगम की 171 वीं 'बइठकी' की अध्यक्षता करते हुए प्रो. विमलेश मिश्र ने कहीं. बइठकी के प्रथम सत्र में रामसुधार सिंह 'सैंथवार' की कविताओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सैंथवार की कविता में यथार्थ की प्रस्तुति सराहनीय है किन्तु कला पक्ष कमज़ोर होने के कारण उसमें प्राणतत्व का अभाव है. समीक्षा क्रम में सत्यशील राम त्रिपाठी ने कहा कि सैंथवार ने अपने भोजपुरी गीतों के माध्यम से तत्कालीन पूर्वांचल की समस्याओं, कुरीतियों, पुरानी स्मृतियों, किसान उत्थान, ममता का मर्म एवं समय के सत्य को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया है. सुधीर श्रीवास्तव नीरज ने कहा कि सैंथवार की रचनाओं में गाँव का स्वर्णिम अतीत बसता है जो उनके व्यक्तित्व में भी झलकता है. 

   बइठकी के द्वितीय सत्र में कवियों की भोजपुरी रचनाओं ने तप्त माहौल को शीतलता प्रदान की :

कमलेश मिश्रा ने काव्य क्रम का हृदय स्पर्श किया –

का बतलाईं आपन हाल?
घर में बा ना रोटी- दाल

कुमार शैल ‘सत्यार्थी’ ने दिवास्वप्न देखा –

हमहूंँ ना रह्बें गरीब ए गोरी!, हमहूंँ अमीर होइ जाइब
हरदम खरीदब ना तोहँके टिकुलिया, कब्बो त झुमका गढ़ाइब

कुमार अभिनीत की समसामयिक रचना सराही गई –

मन में मचल घमासान, लोकतंत्र कइसे बचाईं?
जन में बसल बेईमान, लोकतंत्र कइसे बचाईं?

प्रेमनाथ मिश्र ने किसान के दर्द को गीत में व्यक्त किया –

बिन बदरा भइल अकास, नहर बेपानी हो गइल
ऐ बिधना! खेती कइला में परसानी हो गइल

ओम प्रकाश पाण्डेय ‘आचार्य’ ने माँ पर छंद पढ़े –

प्यार, दुलार, सनेह, दया, ममता, बट बिरिछ कहावेलीं माई
खेलावे, खियावे, हँसावे, रोआवे, सुफल जिनगी के बनावेलीं माई

नर्वदेश्वर सिंह ने बइठकी को राममय बनाया –

गूँजति बा सहनाई हो रामा, राम रउरी नगरी
हरसित लोग-लुगाई हो रामा, राम रउरी नगरी

चन्देश्वर ‘परवाना’ ने काव्य क्रम को अंतिम आयाम दिया –

मन के मारि मने में सहि के जी लेवे दअ
आपन दुख अपनन से कहि के जी लेवे दअ

   उपरोक्त के अलावा बइठकी में राम समुझ 'साँवरा', सुधीर श्रीवास्तव 'नीरज', चन्द्रगुप्त वर्मा 'अकिंचन', नन्द कुमार त्रिपाठी, निर्मल गुप्त 'निर्मल' एवं अरविन्द 'अकेला' ने भी अपनी रचनाएँ पढ़ीं. 

   इस अवसर पर डा. श्याम बिहारी मिश्र, डा. ब्रजेन्द्र नारायण, सृजन गोरखपुरी, डा. मनोज कुमार मिश्र, सुनील मणि त्रिपाठी आदि अनेक महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे. 

   संचालन चन्देश्वर 'परवाना', मेजबानी रवीन्द्र मोहन त्रिपाठी एवं आभार ज्ञापन इं.प्रवीण कुमार सिंह ने किया. 

                           सृजन गोरखपुरी 
                             प्रसार प्रमुख

रास्ते का बाधक बन रहे बिजली के पोल को ग्रामीणों ने हटाने की मांग की

भिटौली, महाराजगंज। भिटौली क्षेत्र के तरकुलवा तिवारी में विगत दो वर्ष पूर्व ठेकेदार द्वारा बिजली का एक पोल रास्ते में ही लगवा दिया गया है जिसके कारण गांव के लोगों को रास्ते से आने जाने में काफी परेशानी होती है। दो पहिया एवं चार पहिया वाहन को भी निकालने में भी काफी दिक्कत होती है। वही एक दूसरा बिजली का पोल काफी हद तक झुक गया है जिसकी गिरने की ठहमेशा संभावना बनी रहती है। पोल झुकने के कारण बिजली का कनेक्शन का तार घरों को स्पर्श करते हुए गुजर रहा है जिससे गांव के लोगों को हमेशा खतरा बना रहता है। गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विजय यादव, राम उपग्रह, गजाधर, अमेरिका, महमूद आलम, कैलाश, मोहम्मद जैश, सुदर्शन यादव, श्यामलाला यादव, तहीरुन निशा आदि लोगों ने झुके हुए विद्युत पोल को ठीक करने एवं रास्ते में लगा विद्युत पोल को दूसरे जगह लगाने की मांग की।