सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र में भरोहियां पितेश्वरनाथ शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर किया पूजन अर्चन।

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर ।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिलों के पीपीगंज में भरोहिया पितेश्वरनाथ शिव मंदिर से है जहां पर महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक किया, भरोहिया शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का जल अभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।

वहीं सुरक्षा के लिहाजा से मंदिर परिसर में पुलिस फोर्स, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, तैनात रही। इसी मंदिर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी जलाभिषेक किये और भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन अर्चन किया। बता दें शिवभक्तों द्वारा सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दिनभर भजन और शिव की स्तुति में गीत बजने से वातावरण भक्तिमय हो गया।

महाशिरात्रि को लेकर श्रद्घालुओं में खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धालु डीजे की धुन पर देर रात सभी कांवड़ और जल लेकर आये हुए हैं। आज महाशिवरात्रि पर शिवभक्त सुबह प्रातः काल मंदिरों में पहुंचे और भगवान भोले का जलाभिषेक किया। शहर से लेकर गांव के शिवालय में हर-हर महादेव की गूंज रही। जिले भर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के के साथ मनाया जा रहा है।श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिरों में गंगा जल,अच्छत, दूध-दही, बेल पत्र, फूल, भांग, धतूर, केसर, शहद, मदार आदि चढ़ाकर अपने आराध्य देव की पूजा कर रहे हैं। नगर के प्राचीन पितेश्वरनाथ शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

भरोहीया ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जलाभिषेक के लिए आते हैं। जिससे जनता में खुशी का माहौल बना रहता है। योगी सेवक अमित सिंह मोनू ने कहा कि हर वर्ष की बात इस वर्ष भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरोहिया स्थित पितेश्वर नाथ शिव मंदिर पर आते हैं और जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां की जनता प्रातः काल से ही लाइन में खड़े होकर महादेव को जलाभिषेक करने का उत्साहित मन से इंतजार कर रहे हैं । महाशिवरात्रि में आए सभी भक्तों का महादेव कल्याण करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *