Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

#Partawal

ढाई घंटे में तीन मौतों से सीएचसी परतावल और क्षेत्र में मचा हड़कंप

परतावल (महराजगंज): गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे के भीतर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में लगातार तीन लोगों की मौत से अस्पताल प्रशासन और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अलग-अलग स्थानों से सीएचसी लाया गया था जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पहली घटना एक अज्ञात बुजुर्ग की है जो श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत परतावल गुरुवार की साप्ताहिक बाजार में किसी कार्य से आए थे। बाजार में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सीएचसी परतावल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सूचना मिलने पर परतावल चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया है।
दूसरी घटना गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के महंगापट्टी की है जहां के निवासी लक्ष्मी प्रसाद (62 वर्ष), पुत्र रौमून प्रसाद की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी परतावल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
तीसरी घटना महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया खुर्द गांव की है। यहां की निवासी रम्भा देवी (45 वर्ष) पत्नी गोपाल वर्मा की तबीयत दोपहर में अचानक बिगड़ गई परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी परतावल लाए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रम्भा देवी के सात बच्चे हैं जिनमें पांच बेटियां और दो बेटे हैं। इनमें से दो बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। मां की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

एक ही दिन, कुछ ही घंटों में हुई इन तीन मौतों ने न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है, बल्कि क्षेत्रीय जनमानस में भी चिंता का माहौल है।

नगर पंचायत परतावल में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस एवं द्रुत कार्य बल का फ्लैग मार्च

परतावल (महराजगंज)। आगामी त्यौहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र श्यामदेउरवा पुलिस एवं द्रुत कार्य बल (आरएएफ) की संयुक्त टीम ने गुरुवार को नगर पंचायत परतावल में कड़ी धूप के बीच फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से किया गया।फ्लैग मार्च की शुरुआत परतावल से हुई, जो पनियरा रोड होते हुए ग्राम पंचायत पिपरियां की बड़ी मस्जिद तक पहुँचा। इसके बाद परतावल-महराजगंज रोड स्थित पुलिस चौकी तक मार्च किया गया।

पूरे मार्ग में पुलिस का यह काफिला अनुशासित ढंग से चला और लोगों को सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का संदेश दिया।फ्लैग मार्च का नेतृत्व श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किया। उनके साथ परतावल चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह, एसआई अंकित चौरसिया, हेड कॉन्स्टेबल रमेश प्रसाद, कॉन्स्टेबल विकास यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

बिना पूर्व सूचना पहुंचे जिलाधिकारी, परतावल सीएचसी की व्यवस्थाएं देख भड़के

राजन पटेल, परतावल (महराजगंज)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार शाम बिना किसी पूर्व सूचना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचते ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हड़कंप मच गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शौचालय, एईएस वार्ड, अधीक्षक कक्ष, पैथोलॉजी सहित पूरे अस्पताल परिसर का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही उपस्थिति पंजिका और स्टॉक रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी जताते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में हलचल देखी गई, वहीं आमजन में इसे एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

भीषण गर्मी में बिजली गुल: परतावल क्षेत्र की जनता बेहाल

परतावल/महराजगंज। रविवार को भीषण गर्मी के बीच सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप रहने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार 33 हजार वोल्ट लाइन में मरम्मत कार्य के चलते सुबह 7:30 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति रोके जाने की सूचना दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय के बावजूद शाम 8 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी।

बिजली ठप रहने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। दुकानदारों, व्यापारियों के साथ-साथ घरों में भी कामकाज ठप पड़ गया। गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की हालत खराब हो गई। कूलर, पंखे, इनवर्टर सबने जवाब दे दिया।

विद्युत विभाग का कहना है कि लाइन में फॉल्ट आ गया है, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। विभाग द्वारा देर रात तक बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से समयबद्ध और पारदर्शी व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।

डीआईजी ने थाने का लिया जायज़ा, पुलिस को दिए सख्त निर्देश

श्यामदेउरवा (महराजगंज)। डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने बुधवार को श्यामदेउरवा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, रजिस्टरों के संधारण, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति और लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरियादियों से सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार करने की विशेष हिदायत दी।डीआईजी ने पुलिस की कार्यप्रणाली को जनता के भरोसे के अनुरूप बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि थानों को ऐसा वातावरण देना चाहिए, जहाँ आम जनता अपनी समस्याएँ निःसंकोच रख सके।

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 60 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

लखनऊ। भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। बीते कुछ दिनों से कई जिलों में बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है और ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश के 60 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। साथ ही तूफान और वज्रपात को लेकर भी येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अगले तीन दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इन जिलों में बरस सकते हैं बादल
लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, अमेठी, अलीगढ़, मेरठ, झांसी, ललितपुर, मैनपुरी, बरेली, रामपुर, मुजफ्फरनगर, कन्नौज, इटावा, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बलिया, मऊ, सोनभद्र, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, महराजगंज, कुशीनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ समेत आसपास के जिलों में तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह परिवर्तन 6 मई तक बना रह सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

इंटीग्रल पब्लिक स्कूल के मेधावीओं ने लहराया परचम

श्यामदेउरवां/महराजगंज। परतावल ब्लॉक के सिरसिया मलमलिया में स्थित अपनी अच्छी व उद्देश्य पूर्ण शिक्षा की बदौलत एक अलग मुकाम बनाने वाले क्षेत्र की सबसे विश्वसनीय व अग्रणी शिक्षण संस्थान इंटीग्रल पब्लिक स्कूल के हाई स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में क्षेत्र में सर्वाधिक अंक हासिल कर अपना व संस्था का मान बढ़ाया है l

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा मे कक्षा 10 के छात्र छात्राए नुज़हत खातून 89.16% फलकनाज 85%अश्विन यादव 83.33 %आरती विश्कर्मा 81% शमश आलम 81% अंशु राय 79 %सविता राय 76% संगम राय 69% नाजिम अली 69 %नितेश चौधरी 67%खुशबू राय 65% अब्दुल नासिर 65%साहिल खान 63% महताब आलम 63% अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है l

विद्यालय के प्रबंधक आई ए मिस्बाही और प्रधानाचार्य संतोष शर्मा अपने छात्रों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की l इस दौरान संतोष शर्मा, सुजीत प्रजापति, अजय प्रजापति, दुर्गेश चतुर्वेदी, रवि रंजन रामगोपाल यादव, मनौवर, शमसुलवरा, नियामुद्दीन बदरूजजमा, अबरार निजामी ने खुशी जाहिर की है l

परतावल में जिप का स्टेयरिंग फेल होने से हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन लोग घायल

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, घटना एनएच 730 पर लगभग 4:30 बजे हुई, जब एक जिप का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों ने त्वरित रूप से अपनी मदद से परतावल सीएचसी (Community Health Centre) पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि वाहन के पलटने से सड़क पर काफी जाम भी लग गया था, लेकिन तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस और मेडिकल टीम ने घायलों को सुरक्षित अस्पताल में पहुंचाने का काम किया।

फिलहाल, घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की वजह से वाहन चालक की लापरवाही या वाहन के मेकेनिकल फेलियर की बात सामने आई है।

त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न

श्यामदेउरवा/महराजगंज। जिले के श्यामदेउरवा थाना परिसर में जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान की संयुक्त अध्यक्षता में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परतावल, भिटौली और घुघली क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरु, क्षेत्रीय प्रधान और प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में आगामी त्योहारों जैसे शिवरात्रि, ईद, और बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।

जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने इन त्योहारों के दौरान समाज में भाईचारे और सद्भावना का माहौल बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने और एक दूसरे के धर्म और परंपराओं का सम्मान करने की अपील की।

इसके अलावा, बैठक में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर भी चर्चा की गई और सभी संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने भी उपस्थित सभी लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की और कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह दूसरों की भावनाओं का सम्मान करे और किसी भी प्रकार की अराजकता से बचने का प्रयास करे।बैठक में उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित बड़ी संख्या में प्रधान, बीडीसी सदस्य और धर्मगुरु भी उपस्थित रहे। सभी ने शांति और सद्भावना के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। इस बैठक से यह संदेश गया कि प्रशासन और समाज मिलकर शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हर संभव प्रयास करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की अशांति का सामना न करना पड़े।

90 मुकदमो में जब्त अबैद्य शराब को किया गया नष्ट

महराजगंज। जनपद के पुलिश अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा नशीले पदार्थ के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अनुपालन एवम अपर पुलिश अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी आभा सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में आबकारी अधिनियम के तहत वर्ष 2023 – 24 में जब्त अबैद्य कच्ची शराब व देशी शराब के विनिष्टिकरण हेतु प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर माननिय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज द्वारा दिनांक 18 / 02/ 2024 के द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 20- 02 – 2024को तहसीलदार सदर पंकज शाही व नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के मौजूदगी में थाना श्यामदेउरवा पर वर्ष 2023 – 24 में आबकारी अधिनियम के दाखिला कुल 90 मालो में बरामद 1250 लीटर अबैद्य कच्ची शराब व 271 पीस बंटी बबली को थाना परिषर में जे सी बी मशीन से गड्ढा खोदकर नियमानुसार माननिय न्यायालय के आदेस के अनुपालन में समस्त माल के विनिष्टिकरण की कार्यवाही की गयी विनिष्टिकरण माल का विवरण आबकारी अधिनियम के तहत जब्त माल कुल 1250 लीटर अबैद्य कच्ची शराब व 271 पीस देशी बंटी बबली शराब कीमत लगभग 2 .50 लाख रुपयेविनिष्टिकरण वाली टीम का विवरण —1 :– पंकज शाही तहसीलदार सदर – महराजगंज2:- विवेक श्रीवास्तव नायब तहसीलदार महराजगंजअभिषेक सिंह थाना अध्यक्ष श्यामदेउरवा महराजगंजशम्भू सिंह व उप निरीक्षक थाना श्यामदेउरवा महराजगंजहेड कॉन्स्टेबल अभय कुमार मिश्र थाना श्यामदेउरवा महराजगंज।