Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

मेधावी छात्रों ने बनाया एआई रोबोट, मंडल स्तर पर हुआ चयन

महाराजगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मंडल स्तर के लिए शीर्ष 15 विज्ञान मॉडल का चयन। इसी क्रम में, द होप क्लासेस के छात्रों ने बनाए गए एआई रोबोट का चयन मंडल स्तर के लिए हुआ। छात्रों द्वारा निर्मित रोबोट की प्रशंसा सभी पर्यवेक्षकों ने की और सहमति के साथ उसका चयन मंडल स्तर के लिए किया गया। यह एआई रोबोट विभिन्न कार्यों को स्वचालित रूप से कर सकता है और इसकी विशेषताएं इसे और भी आकर्षक बनाती हैं।

द होप क्लासेस के छात्रों द्वारा बनाए गए एआई रोबोट का चयन मंडल स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि है। यह उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। हमें उम्मीद है कि यह एआई रोबोट भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा।
इंजीनियर राजन जायसवाल व पंकज जायसवाल के नेतृत्व में छात्रों ने इस रोबोट का निर्माण किया। सोनू चौहान, नितिन विश्वकर्मा, हर्ष मद्धेशिया,अभिषेक चौधरी, विकास सिंह ,अरविंद कनौजिया, आभास कुमार, सतीश सिंह, शैलेष यादव, विपिन कुमार, अविनाश कुमार चौधरी, दीपक साहनी, विवेक शुक्ला ,सरविंद निषाद ,विकास गुप्ता, रोहित चौधरी ,मोहित कुमार कनौजिया, आदि छात्रों ने मिलकर इस रोबोट को बनाया। इस अवसर पर संस्था के इंजीनियर राजन जायसवाल, पंकज जायसवाल, शंभू शरण चौबे , बृजमोहन पांडेय ,महातम विश्वकर्मा ,अभिषेक जायसवाल, रवींद्र प्रजापति,बाबूलाल साहनी, सीमा जायसवाल, चांदनी, निकिता गुप्ता, अंकिता, सुनीता सिंह,लक्ष्मी त्रिपाठी,लक्ष्मी मद्धेशिया ने खुशी व्यक्त की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *