Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

परतावल: नीट परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

लक्ष्मीपुर/महराजगंज। जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मदरहा ककटही, थाना पुरन्दरपुर निवासी आरिफ खान पुत्र नजरे आलम खान ने वर्ष 2025 की नीट परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंकिंग में 3338वां स्थान प्राप्त किया है और कुल 581 अंक हासिल किए हैं।आरिफ की इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, बल्कि पूरे क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल है। लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और आरिफ के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं करते हुए ढेरों दुआएं दीं।आरिफ ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *