Breaking
Wed. Oct 21st, 2026

October 13, 2024

पानी की किल्लत ने बढ़ाई टीबी रोगियों की मुश्किलें जांच प्रभावित

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता अनिल कुमार कि रिपोर्ट गोरखपुर

सहजनवां गोरखपुर। पीपीगंज नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपीगंज में पानी की किल्लत के कारण टीबी की जांच 6 अक्टूबर से पूरी तरह से ठप हो गई है। इस समस्या से टीबी जैसी गंभीर बीमारी की जांच में बड़ी बाधा उत्पन्न हो गई है।शनि पुत्र उमेश अकटहवा ने बताया कि पिछले हफ्ते से ही टीबी की जांच के लिए बलगम देने के बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली है। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में पानी न आने से जांच नहीं हो पा रही है। कलावती पत्नी दिनेश ग्राम सभा गोपालपुर की ने बताया कि सोमवार से टीबी की जांच के लिए पानी नहीं मिल रहा है। जांच रिपोर्ट न मिलने से उचित उपचार नहीं हो पा रहा है जिससे उनकी बीमारी और बढ़ सकती है।स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि पानी की कमी के कारण वे टीबी के मरीजों की जांच नहीं कर पा रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज के प्रभारी डॉ विनोद वर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर अस्पताल में पानी नहीं आ रही है तो जल्दी ठीक करा दी जाएगी।