Breaking
Mon. Oct 12th, 2026

डांडिया और गरबा में येलो हाउस ने मारी बाजी

नारी शक्ति के सम्मान, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है नवरात्र-हरेंद्र कृष्ण

कन्या पूजन के साथ विद्यालय में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
भिटौली, महराजगंज। दुर्गावती देवी इंटर कालेज प्रयागनगर भैंसा, भिटौली में नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर उपेंद्र मिश्र ने विधि-विधान से कन्या पूजन कर बालिकाओं के प्रति सम्मान और श्रद्धा का संदेश दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में डांडिया और गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में येलो हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। कन्या पूजन के माध्यम से बालिकाओं के सम्मान और उनके महत्व का संदेश दिया जाता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही उनमें आपसी सहयोग, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं।
डांडिया और गरबा कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्सवमय रहा। पारंपरिक गीत-संगीत की धुन पर विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न हाउस की टीमों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों के मूल्यांकन के बाद येलो हाउस को विजेता घोषित किया गया। विजेता टीम के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *