Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

2024

रेलवे हॉस्पिटल में मरीजो का मैन्युअल रजिस्टर पर नाम लिखकर इलाज किया जाए एवं जांच और दवाएं भी दी जाए – विनोद राय

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता सुनील मणि त्रिपाठी गोरखपुर सदर तहसील प्रभारी



सिटी गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवम असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर विनोद राय रेलवे मान्यता के चुनाव हेतु यूनियन के प्रचार में गोंडा गए हुए थे गोंडा में ट्रैक मेंटेनर यूनियन (आर. के. टी. ए.) गोंडा डीजल शेड, गोंडा डीजल लॉबी एवं सी./डब्लू. विभाग गोंडा के कर्मचारियों ने महामंत्री विनोद राय एवं कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिश्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं यूनियन मान्यता चुनाव में वोट देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।गोंडा एवं लखनऊ तथा गोरखपुर के कर्मचारियों ने महामंत्री विनोद राय से बताया कि रेलवे हॉस्पिटल में यू.एम. डी. आई. और पोर्टल ना चलने पर गोरखपुर गोंडा एवं लखनऊ के रेलवे चिकित्सालय में ना तो इलाज हो पा रहा है ना ही कोई जांच और दवा मिल पा रही इस स्थिति में रेल कर्मचारी इलाज के लिए दर-दर भटक रहे है एवं प्राइवेट हॉस्पिटल में महंगा इलाज करा रहे है। इसपर महामंत्री विनोद राय ने प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी से बात किया तथा यह मांग किया की यू. एम. आई .डी. पोर्टल न चलने पर मैन्युअली रजिस्टर बनाकर बीमार रेलकर्मियों का इलाज, जांच एवं दवा का वितरण किया जाए। महामंत्री विनोद राय ने बताया कि सिस्टम की कमी के कारण कर्मचारी दर-दर भटकने को विवश है। एवं कर्मचारियों में आक्रोश है। महामंत्री विनोद राय द्वारा बात करने पर प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है। यूनियन मान्यता के चुनाव में गोंडा डीजल शेड गोंडा डीजल लॉबी एवं ट्रैक मेंटेनर यूनियन(आर.के.टी.ए.), गोंडा सी&डब्ल्यू विभाग मैं जनसंपर्क करने पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ एवं महामंत्री विनोद राय को अपार समर्थन मिल रहा है। महामंत्री विनोद राय के साथ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिश्रा, वाराणसी मंडल के मंडल मंत्री मुरारी लाल मिश्रा,कारखाना मंडल के दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, गोंडा शाखा के अभय प्रताप सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह, गगन शर्मा, दिनेश मल्ल संजय यादव, पवन शुक्ला, आर के रावत, मनीष यादव, कासी वर्मा,सोनू सिंह ,सुबोध ठाकुर, प्रवीण चतुर्वेदी, अमित श्रीवास्तव ,अंगद कुमार ,राजन प्रजापति, हेमंत कुमार, रफ़ी अंसारी, राजकुमार ,सैयद महमूद असरफ एवम सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनहित युवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निबंध प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को पुरस्कार वितरण


RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता सुनील मणि त्रिपाठी सदर तहसील प्रभारी

सिटी गोरखपुर। जनहित युवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित की गईं निबंध प्रतियोगिता में 5 बच्चो की अच्छी प्रतिभा को देखते हुए उन्हे सम्मानित हेतु चयनित किया गया है। यह बातें जनहित युवा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष निखिल गुप्ता ने बताई । उन्होने बताया कि हमारी संस्था सामाजिक जागरूकता जैसे विविध कार्यक्रमों को आयोजित करती है। निबंध प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को हमारी संस्था सम्मानित करेगी।उसी क्रम में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर उन बच्चो का सम्मान समारोह कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय ,स्वीटन माडल, मिर्जापुर ,लाल डिग्गी रोड स्थित सुबह 10 बजे आयोजित की गईं है। जिसमे नगर शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

डॉक्टर पशुपतिनाथ जी को उत्कृष्ट शोध समीक्षा प्रशस्त पत्र पत्र सम्मान प्रदान किया गया

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता अकटहवां अनिल कुमार बोस

अकटहवां पीपीगंज। नगर पंचायत पीपीगंज के निवासी पशुपति नाथ पुत्र राजकुमार मद्धेशिया को 1 अक्टूबर 2024 को भारतीय शिक्षण मंडल युवा आयाम उत्तराखंड प्रांत द्वार अयोजित विजन फॉर विकसित भारत (विविभा) 2024 मुख्य उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के कुलपति एवं भारतीय शिक्षा मंडल के प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर ओम प्रकाश नेगी जी के द्वारा डॉक्टर पशुपतिनाथ जी को उत्कृष्ट शोध समीक्षा प्रशस्त पत्र पत्र सम्मान प्रदान किया गया, यह सम्मान विज़न फ़ॉर विकसित भारत 2024 में अयोजित राष्ट्रीय शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता के शोध पत्र के मुल्यंकन व समीक्षा हेतु किये गये उनके अतुलनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया।

मानव श्रृंखला के माध्यम से स्वच्छता का संदेश

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता योगेन्द्र अग्रहरि की रिपोर्ट

जंगल कौड़ियां गोरखपुर। गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय, जंगल कौड़िया में आज दिनांक 01/10/2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और एक स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान देना था।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डा.जय प्रकाश सिंह द्वारा सभी को स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया। इसके बाद महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर एक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया, जिसके माध्यम से स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डा दिग्विजय सिंह और डॉ नीलिमा सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

आज से ‘महराजगंज महोत्सव’ का हुआ आगाज, इन फिल्मी सितारों की रहेगी धूम

महराजगंज। जनपद में आज से 3 दिवसीय चलने वाले महराजगंज महोत्सव का मैराथन दौड़ के साथ शानदार आगाज हो गया है. मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के अगुवाई में महोत्सव का शुरुआत मैराथन दौड़ के साथ हो गया है. साथ ही प्रशासन ने महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर लीं है. इस बार भी पीजी कॉलेज महराजगंज के कैम्पस में महोत्सव मनाया जा रहा है. हर साल की तरह इस साल भी महोत्सव के दूसरे व तीसरे दिन फिल्मी सितारें धूम मचायेंगे. महोत्सव में जिले के कलाकारों को भी प्रदर्शन करने का मौका मिला है. वहीं दिन भर स्कूली बच्चे भी अपने प्रतिभा को दिखाएंगे. महोत्सव कैम्पस में बने इंस्टॉल में ओडीओपी को भी मौका मिला है।

आधुनिक लाइटों से सजा महोत्सव कैम्पस सभी को अपने तरफ आकर्षित कर रहा हैं. यहाँ बच्चों बड़े सभी के लिए मनोरंजन का साधन है।

संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट

अमित कुमार गोरखपुर। कैंम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा तेंनुआ विश्मबरपुर दलित बस्ती टोला तेनुअईया में जल जमाव हों गया है चकरोट सड़क में पानी निकासी के लिए सिमटे पाइप पड़ा था उसी रास्ते पानी निकल रहा था ग्रामीणों ने खुलवाया था लेकिन कुछ लोगों के द्वारा पाइप बंद कर दिया गया है जिससे दलित बस्तियों का पानी न निकलने से दिक्कत हो रहा है और राहगीरों को आने जाने के लिए भारी दिक्कत हो रहा है ग्रामीणो ने शासन प्रशासन मांग किया है कि पानी निकालने का ब्यवस्थाहो हो और बंद करने वाले के उपर कार्रवाई हो।

वर्तमान परिवेश में पितृपक्ष माह का महत्व युवा पीढ़ी का योगदान


युवा पीढ़ी को भी अपने कर्तव्य का बोध, अपने कर्तव्य दायित्व का पालन करना सबसे महत्वपूर्ण =(समाजसेवी दीप्तिमान)


सुनील मणि त्रिपाठी गोरखपुर सदर तहसील प्रभारी की रिपोर्ट ।अनादी सनातन काल से भारतीय परंपरा में पितृपक्ष माह पौराणिक आध्यात्मिक और प्राकृतिक महत्व है। वस्तुत प्रत्येक जीवधारी अपने पूर्वज की संतति होता है, ऐसा विज्ञान और अध्यात दोनों का मानना है। अपने कुल की परंपरा का निर्वहन करना सभी धर्म में एक साक्ष्य प्राकट्य है।भारतीय परंपरा अपने पूर्वज को नमन करने का एक उत्साहित अवसर पितृपक्ष में परिलक्षित होता है। हम कौन हैं ,हम कहां से हैं, हम कहां हैं, इसकी खोज बिंदु भी पितृपक्ष माह में अनादि काल से हैं। गया में पिंड को परना ,काशी में मोक्ष, हरिद्वार में पितृ की पूजा आदि सनातन काल की संस्कृति के वैभव को प्रकट करती है। जिस प्रकार हम सुख के उत्सव में अपने पितृ को याद करते हैं, यह दर्शाता है कि भारतीय परंपरा अपने गौरवशाली पूर्वज परंपरा का अनादि काल से नमन करते आ रही है। पितृपक्ष में वर्तमान युवा पीढ़ी को यह एक शाब्दिक संदेश जाता है कि आपके पूर्वजों ने आपके पितामह ने किस प्रकार से मरुभूमि में वृक्ष का रोपण किया,जिसकी छाया में आज आप पुष्पित और पल्लवित है।इस संसार में प्रत्येक प्राणी को ऊर्जा पुंज के रूप में अपने जीवन काल की ऊर्जा को समाहित करते हुए दे अपने प्रत्येक भौतिक कार्यों को पूर्ण करते हुए इस संसार से निशस्तवार संसार विलीन होना है,लेकिन उसके किए गए सत्कर्मों को उसकी पीडिया द्वारा याद किए जाने पर हम इस समाज को एक नई दशा और दिशा देते हैं। प्रत्येक परिवार का अपना एक इतिहास होता है, उसे गौरवशाली इतिहास से समाज को भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस महान पखवाड़े में हम संयम त्याग और तपस्या के माध्यम से अपने आने वाले भविष्य का भी निर्माण करते हैं। यह महान पर्व यह दर्शाता है कि किस प्रकार हमारे पूर्वजों ने कम से कम संसाधनों ने भी विकास को गति दी पितृपक्ष का वैज्ञानिक महत्व यह दर्शाता है,की भूमि पर जल देना उसे अज्ञात बीज को भी रोपण करता है,जो बाद में बरगद और पीपल के समान बट वृक्ष बन जाता है और हमें जीवनदाई ऑक्सीजन को भी देता है।वर्तमान युवा पीढ़ी का यह नैतिक दायित्व है। भारत की सनातन परंपरा हमें सत्य अहिंसा और गौरवशाली देश का भी पाठ पढ़ती है ,यदि हमारे पूर्वज संयुक्त हिंदू परिवार की व्याख्या को परीक्षित करते हुए गौ लोक को वास में है तो हम सबका भी यह कर्तव्य है, अपने कुनबे अपने परिवार को संयुक्त रूप से परिलक्षित करें।यह राम का देश है ,जहां राम ने अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए राजपथ का त्याग किया।यह स्वर्ण कुमार का देश है, जहां स्वर्ण कुमार ने जीवित रहते हुए अपने अपने माता-पिता को कंधों पर जिस प्रकार से तीर्थ यात्रा कराया। यह वास्तव में जीवित माता-पिता को पितृपक्ष के रूप में समान सम्मान देने का एक संदेश देता है।वर्तमान युवा पीढ़ी भौतिकवाद के दबाव में है यह कहना अतिशयोक्ति होगा कि वर्तमान युवा पीढ़ी अपने मां-बाप से विमुख है, ऐसा नहीं है वर्तमान युवा पीढ़ी अपने मां-बाप की सेवा करना चाहती है, परंतु पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव एवं रोजगार की खोज में उसे अपने मां-बाप को छोड़कर भी जाना पड़ता है। हमें ऐसे समाज को विकसित करना होगा जिसमें प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक की सेवा करना महत्त्वपूर्ण है। इस समाज रूपी जीवन में हमारे वृद्ध मां-बाप या किसी के भी मां-बाप भूखे ना रहे बिना आवास भौतिक संसाधनों के बिना ना रहे उन्हें समय से औषधि मिले उन्हें सम्मान मिले उनकी बातों को सुनने वाला कोई हो, वर्तमान भौतिक युग में बदलते हुए परिवेश में पौराणिक पितृपक्ष पर्वसे प्रेरणा लेते हुए एक आधुनिक संकल्प को भी संकल्पित करना होगा।यदि हम जहां पर वास कर रहे हैं, उसके आसपास यदि किसी का बेटा या बेटी परिवारजन किसी का संतति साथ नहीं है, तो समाज का कर्तव्य है उसे जीवित मां-बाप की सेवा करना वास्तव में पितृपक्ष को नमन करने की यह एक ज्योति पुंज के रूप में प्रलक्षित समाज में होगा जो यह संदेश देगा यह वही भारत देश है जहां कोई व्यक्ति भी यदि उसका कोई पाल्य नहीं है तो हम सब उसके पालय के समान है । पितर पक्ष को हमें रोज संकल्पित करना होगा प्रत्येक दिवस अपने मां-बाप अपने अपने वरिष्ठों को सेवा करते हुए संपूर्ण विश्व को यह संदेश देना है कि भारतवर्ष का प्रत्येक बेटा अनादि काल से सर्वप्रथम अपने मां-बाप के प्रति समर्पित एवं उनकी सेवा के लिए कटिबंध है। उसके बाद वह जीवन के अन्य सभी अपने कर्तव्यों को पूर्ण कर्तव्य है वह उसका परिवार हो जाए वह समाज की सेवा हो चाहे देश के लिए अपने सर्वोच्च बलिदान देना हो या इस समाज को गतिशीलता प्रदान करना हो आदिकाल से से भारत सोने की चिड़िया रहा है।वर्तमान युवा पीढ़ी को अपने कर्तव्यों का बोध करते हुए निश्चित रूप से इस समाज को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए की संपूर्ण विश्व आज भारत को विश्व गुरु की ओर देख रहा है और वह भी देखें कि भारत में कोई वृद्ध विद्या आश्रम में नहीं रहता।यदि वृद्ध आश्रम है ,तो वह परिवार के रूप में है ना कि किसी को अस्पताल या जेल के रूप में है। निश्चित रूप से बहुत से वृद्ध जनों के अपने नहीं होते हैं, आधुनिक परिपेक्ष में पितर पक्ष का महत्व हमें सिखाता है की संपूर्ण भारत का कोई भी वृद्धि नागरिक वरिष्ठ नागरिक भौतिक सुविधाओं से वंचित न रहे यदि हम सब मिलकर प्रत्येक भारतवर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को संपूर्ण रूप से आज की मानवी बहुत ही सुविधाओं को उपलब्ध कराने में सक्षम होते हैं तो निश्चित रूप से अपने पितरों को जल अर्पण तिल अर्पण भोज अर्पण की यह सबसे अच्छी विधि होगी इससे हमारे आदिकल के पितृ हमें आशीर्वाद देंगे और वह पितृ जो वर्तमान समय में हमारे साथ जीवित अवस्था में उनका हमें भौतिक आशीर्वाद तात्कालिक रूप से प्राप्त होगा यह देश समाज और हम सबके समृद्धि के लिए अति आवश्यक अभिकरण साबित होगा पितर पक्ष की सार्थकता वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ भी है हमें अपने पशु पक्षियों को नित्य शुद्ध उनके भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए कोई भी पशु-पक्षी जल के बिना अभी किंचित ना रह सके निश्चित रूप से वर्तमान युवा अपने कर्तव्यों के प्रति अपने सनातन धर्म की रक्षा के प्रति शिक्षित होने के साथ-साथ समर्पित है हम सब यह संकल्प लेना है ।भारतवर्ष का कोई भी वरिष्ठ नागरिक बिना किसी सुविधाओं के ना रहे उसे किसी प्रकार की कमी महसूस ना हो वसुदेव कुटुंबकम की भावना अनादि काल से भारत के परंपरा रही है इस परंपरा का निर्माण करते हुए हम सब अपने ज्ञात एवं अज्ञात समस्त पितृ जनों का नमन करते हैं उनसे आशीर्वाद की आशा करते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि इस देश की सुख समृद्धि में वरिष्टों के आशीर्वाद के साथ पितरों के आशीर्वाद के साथ निश्चित रूप से वर्तमान राष्ट्रवाद के प्रफुल्लित को विकासवाद के साथ संपूर्ण विश्व के लिए भारत का युवा एक आदर्श प्रस्तुत करेगा।

कैम्पियरगंज तहसील प्रभारी अमित कुमार की रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद के कैंम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के 15 वर्षीय युवक रामचरन पुत्र परीखन का शव सोभईता माधोपुर स्थित कैनाल नाला में बरामद परिजनों ने जताया हत्या की आशंका, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच व शक के आधार पर 4 से 5 लोगो से कर रही पूछताछ,
बीते दिनों शनिवार को घर से निकला था युवक,
काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने दर्ज कराया था गुमशुदगी की रिपोर्ट, घटना कैंपियरगंज थाने के अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर के शोभइता का है।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर की गई बैठक

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता सुनील मणि त्रिपाठी गोरखपुर सदर तहसील प्रभारी


गोरखपुर। उरुवा बाजार, टीवी , मलेरिया, दस्तक जैसे बड़े रोगों एवम समस्याओं से निजात दिलाने के लिए और टीकाकरण जैसे अभियान चला कर संचारी रोगों के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य केंद्र उरुवा बाजार के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व ग्राम प्रधान संघ की गई बैठक। चिकत्साधिकारी जे.पी. तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की गांव को स्वस्थ्य बनाने के उद्देश्य से संचारी रोग नियंत्रण अभियान मासिक बैठक का आयोजन आज किया गया है। जिसके तहत गांव के स्वस्थ्य संबंधित समस्याओं को खत्म किया जा सके। और मुख्य रूप से संचारी रोगों में मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार बीस हजार से अधिक टीवी, मलेरिया , दस्तक , व संक्रामक जैसे रोग आते है। इन बीमारियो और समस्याओ से निजात पाने के लिए आज विधिक चर्चा किया गया है जिसे गांव को स्वस्थ्य बनाया जा सके। वही इस बैठक में शामिल ग्राम प्रधान के द्वारा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को चिकित्सा अधिकारी के समक्ष रखे गए और गांव को स्वस्थ व सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक उपकरणों की मांग भी रखी गई। जिसको लेकर चिकत्साधिकारी जे पी तिवारी ने जल्द आवश्यक उपकरणों एवम दवाओ के आपूर्ति का आश्वासन दीया। वही टीवी, मलेरिया,दस्तक जैसे समस्याओं से निजात पाने के लिए ग्राम प्रधान को दिशानिर्देश देते हुऐ। चिकत्साधिकारी ने कहा जल जमाव को रोक कहीं भी गड्ढे, टायर , गमले, कूलर, में अधिक दिनों तक गंदे मानी नही जमने दे। कीटनाशक दवाओ और मच्छर फॉग का इस्तेमाल करे।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजनरक्तदान को बनाएं अभियान, रक्तदान करके बचाएं जान – सांसद रवि किशन

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता सुनील मणि त्रिपाठी गोरखपुर सदर तहसील प्रभारी


गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा कोर एवं मधुसूदन दास डिग्री कॉलेज असुरन चौक गोरखपुर के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सत्य प्रकाश सिंह (उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर ),डॉक्टर संजीव गुलाटी(चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा कोर)द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन ,मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि विजय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सांसद रवि किशन ने बताया कि आपके द्वारा दी गई रक्त की एक बूंद भी किसी के जीवन में बहुत बड़ा अंतर ला सकती है। खुद रक्तदान कीजिए और दूसरों को प्रोत्साहित कीजिए। इस तरह पूरी दुनिया मानवता का मंदिर बन सकती है। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि अपने आप में कई बीमारियों का इलाज भी हो जाता है। इस रक्तदान शिविर में नागरिक सुरक्षा कोर के सिविल लाइन प्रखंड, कोतवाली प्रखंड तथा गोरखनाथ प्रखंड के वार्डन मुख्य रूप से रक्तदान किया। मधुसूदन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा.प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और उनकी पूरी टीम डिग्री कॉलेज के छात्राओं के उत्साह के साथ इस रक्तदान महायज्ञ के यज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन राजेश चंद्र चौधरी( डिवीजनल वार्डन)) ने किया। रक्तदान शिविर में रतन कुमार श्रीवास्तव( डिप्टी पोस्ट वार्डन), विजय पाठक, डॉक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव, अतुल मित्तल ,आशुतोष द्विवेदी, दीपक कुमार माथुर, अखिलेश कुमार ओझा,ज्ञान प्रकाश तिवारी, नीरज श्रीवास्तव एवं श्री बालाजी चैरिटेबल ब्लड सेंटर, गोरखपुर के प्रबंधक डॉक्टर अमित कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।