Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

December 23, 2025

विपक्ष के PDA पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का तीखा हमला, बोले—यह पारिवारिक दल एलायंस है

आकाश मद्धेशिया ब्यूरो चीफ गोरखपुर।

गोरखपुर/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंगलवार को पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने विपक्ष के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि इसका असली मतलब “पारिवारिक दल एलायंस” है। पंकज चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी सहित पूरा विपक्ष परिवारवाद की राजनीति पर चलता है।
उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि अगर इन राजनीतिक परिवारों के बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष या बड़ा पद पाना चाहता है तो उसे अगला जन्म लेना होगा, और वह भी उसी राजनीतिक परिवार में। तभी उसे अवसर मिल पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष का लगभग सभी राज्यों में परिवारवादी दलों से ही गठबंधन है, जिससे उनकी मंशा साफ दिखाई देती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा, “अगर अखिलेश यादव वास्तव में PDA की राजनीति करते हैं तो उन्होंने आजम खान को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया?” उनका इशारा साफ था कि विपक्ष में परिवार के बाहर किसी को बड़ा अवसर नहीं दिया जाता, चाहे वह कितना ही वरिष्ठ या सक्षम क्यों नn हो। संगठन को लेकर अपने इरादे स्पष्ट करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास 35 वर्षों का राजनीतिक अनुभव है और वे इस अनुभव का उपयोग संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनके लिए सर्वोपरि हैं और वे सभी को साथ लेकर चलेंगे। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान पंकज चौधरी ने पार्टी के आगामी तीन प्रमुख कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहला कार्यक्रम 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित किया जाएगा। इसी दिन से 31 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके तहत सभी विधानसभाओं में अटल स्मृति कार्यक्रम होंगे। दूसरा कार्यक्रम वीर बाल दिवस से संबंधित होगा, जिसमें गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की वीरता और बलिदान की गाथा समाज के निचले स्तर तक पहुंचाई जाएगी और स्कूलों में बच्चों को यह इतिहास बताया जाएगा। तीसरा कार्यक्रम चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़ा है। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता चुनाव आयोग को पूरा सहयोग देंगे और मतदाता सूची को शुद्ध व सटीक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे और प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह भी उपस्थित रहे।

आरके सनशाइन एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

महाराजगंज। आरके सनशाइन एकेडमी, आजाद नगर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन ब्लू हाउस 23 गोल्ड, 11 सिल्वर तथा 14 कांस्य पदक के साथ ओवरऑल चैंपियन तथा पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ।
नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी, महराजगंज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेल पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज डा. शांति शरण मिश्र जी, विशिष्ट अतिथि चीफ ब्यूरो अमर उजाला महराजगंज श्री संजय पांडेय जी एवं विद्यालय के संरक्षक श्री राम प्रीत गुप्ता जी के विद्यालय आगमन पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर श्री विवेक कुमार गुप्ता जी एवं विद्यालय के छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर एवं खेल के अंतिम दिन के बचे हुए खेल की शुरुआत हुई। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ जिसमें डॉक्टर शांति शरण मिश्र जी , विद्यालय के संरक्षक श्री रामप्रीत गुप्ता जी एवं विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर श्री विवेक कुमार गुप्ता जी के कर कमलों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आज अंतिम दिन के खेल में सीनियर वर्ग के बालक वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ब्लू हाउस ने येलो हाउस 17-14 के बड़े अंतर से हराकर मैच जीत लिया। रिले रेस के फाइनल में भी बालिका वर्ग में रेड हाउस विजयी रहा। सीनियर वर्ग के खो-खो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के फाइनल मैच में रेड हाउस ने येलो हाउस को हराकर को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। सीनियर वर्ग के बालक वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मैच में येलो हाउस ने ब्लू हाउस को हराकर मैच अपने नाम कर लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के बालक वर्ग के फाइनल मैच में ब्लू हाउस के साहिल को प्रथम, ग्रीन हाउस के फैसल अंसारी को द्वितीय तथा हेलो हाउस के आदित्य कुमार को तृतीय स्थान , बैडमिंटन बालिका वर्ग में हेलो हाउस की चंचल पटेल को प्रथम, ग्रीन हाउस की अनुष्का को द्वितीय तथा ब्लू हाउस की सृष्टि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता सीनियर वर्ग के बालक वर्ग में ब्लू हाउस के विकास पटेल को प्रथम, ब्लू हाउस के ही रितेश साहनी को द्वितीय तथा रेड हाउस के सलमान अंसारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जैवलिन थ्रो सीनियर वर्ग के बालिका वर्ग में ईफा येलो हाउस को प्रथम, येलो हाउस की नैंसी को द्वितीय तथा ब्लू हाउस की आराध्या गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, सीनियर वर्ग के स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ब्लू हाउस के आदित्य चौहान को प्रथम, येलो हाउस के प्रिंस अग्रहरि को द्वितीय तथा ग्रीन हाउस के अनूप गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
थ्री लैग रेस सीनियर वर्ग प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ब्लू हाउस के अमन जयसवाल एवं आदित्य चौहान को प्रथम, हेलो हाउस के प्रिंस अग्रहरि और रियाजुद्दीन को द्वितीय तथा ग्रीन हाउस के कृष्णा जायसवाल एवं दिव्यांशु गुप्ता को तृतीय स्थान, थ्री लेके सीनियर प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में ब्लू हाउस के प्रतिमा रौनियार एवं कात्यानी सूर्या को प्रथम, रेड हाउस की सुहानी शर्मा एवं अंशिका विश्वकर्मा को द्वितीय तथा हेलो हाउस के नैंसी एवं अन्य को तृतीय स्थान प्राप्तहुआ। डिस्कस थ्रो सीनियर प्रतियोगिता के बालक वर्ग में हेलो हाउस के रियाजुद्दीन को प्रथम, ग्रीन हाउस के कृष्णा जायसवाल को द्वितीय तथा ब्लू हाउस के रितेश सनी को तृतीय स्थान, डिस्कस थ्रो सीनियर प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में ब्लू हाउस की अंशिका सहानी को प्रथम, रेड हाउस की चांदनी प्रजापति को द्वितीय तथा पीला हाउस की नैंसी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
23 गोल्ड , 11 सिल्वर तथा 14 कांस्य पदक प्राप्त कर ब्लू हाउस ओवरऑल चैंपियन बना। 16 गोल्ड,16 सिल्वर तथा 8 कांस्य पदक के साथ येलो हाउस द्वितीय तथा 11 गोल्ड, 11 सिल्वर तथा 16 कांस्य पदक के साथ तृतीय स्थान पर रहा।
एसोसिएट प्रोफेसर जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज श्री शांति शरण मिश्रा जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि बच्चों ने अनुशासन में रहते हुए खेल का अच्छा प्रदर्शन किया साथ ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का भी योगदान सराहनी रहा। उन्होंने बताया कि खेल के साथ-साथ शिक्षा भी जरूरी है। यदि खेल से कैरियर बनता है तो खेल को जीवन में तन- मन- धन से खेल कर आगे बढ़ना चाहिए।
चीफ ब्यूरो अमर उजाला महराजगंजश्री संजय पांडेय जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि आरके सनशाइन एकेडमी के बच्चे दिन- प्रतिदिन तरक्की करते जा रहे हैं। यहां ही नहीं जिले स्तर, मंडल स्तर,राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी जाकर अपने स्कूल, शिक्षक और माता-पिता को खेल एवं विज्ञान के क्षेत्र में गौरवान्वित किए हैं। मैं विजेता सभी प्रतियोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर श्री विवेक कुमार गुप्ता जी ने अपने संबोधन में बच्चों से बताया कि खेल एवं शिक्षा के साथ-साथ अपना नाम रोशन करना भी जरूरी है। जैसे गूगल के फाउंडर तथा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ को पूछने पर कोई नहीं बता पाता है लेकिन क्रिकेट के भगवान तथा हॉकी के जादूगर का नाम पूछने पर सभी लोग बता देते हैं क्योंकि उन्होंने नाम कमाया है पैसा तो सब लोग कमाते हैं। ऐसे ही आप सभी प्रतियोगी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए आगे बढ़ते रहें। मैं सभी विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को अपने दिल की गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मैं अपने सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा सभी स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
विद्यालय के संरक्षक श्री राम प्रीत गुप्ता जी तथा विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर श्री विवेक कुमार गुप्ता जी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं क्रमशः सलीम अली, रामानुज पटेल, एस के पटेल, समसुद्दीन अली, शिवम शर्मा, ओंकार, सचिन चौधरी, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, रजनी उपाध्याय, तृप्ति, पूनम पांडेय, ज्योति, रुचिका, मनीता, सुनीता, किरण, अंशिका, अनुष्का, शालेहा, श्वेता आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

आकाश मद्धेशिया ब्यूरो चीफ गोरखपुर।

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन द्वारा पुलिस कार्यालय में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी राजकरन ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने यह भी घोषणा की कि जिले के सभी थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, मालखाना, बैरक एवं पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का गहन मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि आम जनता के साथ शालीन व्यवहार करें और शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता बरतें।

बरियारपुर में खूनी संघर्ष, चार घायल दो की हालत नाजुक


भिटौली महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर में सोमवार की सुबह 8:00 बजे आरोपी पक्ष के पांच छ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे दो लोगों की हालत नाजुक बताई जाती है। भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी जमशेद ने भिटौली थाने में तहरीर देकर यह आरोप लगाया है कि मेरे पिता मेरे भाइयों के साथ गांव के समीप तालाब में आज सुबह लगभग 8:00 बजे मछलियों को चारा खिलाने जा रहे थे। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर एक साजिश के तहत पहले से घात लगाए गांव के ही पांच छ लोग लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी व कुदाल लेकर अचानक हमला कर दिए जिसमें मेरे पिता जब्बार, भाई अयूब, जुरसेद भतीजा मजरु को गंभीर चोटे आई है जिसमे मेरे भाई अयूब एवं जुरसेद का सर फट जाने के कारण हालत नाजुक हो गई है। सूचना पर पहुंची भिटौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए महाराजगंज जिला अस्पताल भेज दिया जहां से अयूब एवं जुरसेद की नाजुक हालत देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता जमशेद ने तहरीर मे लिखा है कि पूरी घटना का साजिश गांव के ही आफताब सिद्दीकी ने किया था जिसके शह पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि जमशेद आलम की तहरीर पर सभी आरोपियों बिकाऊ, शहरे आलम, फकरे आलम, गोल्डन, अमन एवं पारो पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।