Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

न्याय की आस में परिजन, हत्यारे अब तक नही आए हाथ

छः दिनों मे 6 आरोपी एक अन्य पुलिस से कोसो दूर सड़क साइड को लेकर हुआ था विवाद

भिटौली, महाराजगंज। इरफान हत्याकांड़ के दो आरोपी गिरफ्तार 6 अब भी फरार, सड़क साइड के विवाद में दो भाइयों के ऊपर जानलेवा हमला कर एक भाई को चाकू मारकर कर दी थी हत्या।

इरफान हत्याकांड के फरार 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 6 और एक अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। छः दिन बीत जाने के बाद भी बाकी आरोपी पुलिस से कोसो दूर है। मृतक के भाई इबरार अहमद ने कहा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को कुछ ही घंटे के भीतर गिरफ्तार किया लेकिन अब पुलिस की स्थिलता से सवाल पैदा हो रहा है। क्या इस जघन्य अपराध के तकरीबन चार दिन बीत जाने के बाद भी 6 आरोपी को पकड़ने में पुलिस के हाथ खाली है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ह्त्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है पुलिस ने दो आरोपियों के जेल भेज दिया गया। और बाकी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *