Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस 

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार मार्ग पर स्थित देशी व विदेशी मदिरा की दुकान के पास सोमवार को सुबह एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया गया। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान श्यामदेउरवा निवासी बेचू प्रसाद के रूप में हुई।

मृतक के भाई राम सजन प्रसाद ने बताया कि बेचू दो दिनों से लापता था,परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। आज सुबह बड़हरा बरईपार मार्ग पर स्थित शराब भट्टी के पास शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा की शव बेचू का ही है। मृतक की पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *