Breaking
Tue. Mar 18th, 2025

परतावल: धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद महराजगंज के थाना श्यामदेउरवां क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्राम तरकुलवां भटगावा में ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही थाना श्यामदेउरवां के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक महिला गोरखपुर जिले की निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3/5(1) के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में दयाराम गोस्वामी, महेंद्रनाथ, राजन भारती, छांगू गुप्ता, प्रेमनाथ भारती, रामकेश और रामदरश शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य संबंधित आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्यवाही की जा रही है। यह मामला तब सामने आया जब ग्राम बागापार निवासी बलराम गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ लोग तरकुलवां भटगांवां गांव में ईसाई धर्म अपनाने के लिए स्थानीय लोगों को उकसा रहे थे। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *