Breaking
Mon. May 25th, 2026

RPPNEWSMRJ

बिना पूर्व सूचना पहुंचे जिलाधिकारी, परतावल सीएचसी की व्यवस्थाएं देख भड़के

राजन पटेल, परतावल (महराजगंज)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार शाम बिना किसी पूर्व सूचना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचते ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हड़कंप मच गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शौचालय, एईएस वार्ड, अधीक्षक कक्ष, पैथोलॉजी सहित पूरे अस्पताल परिसर का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही उपस्थिति पंजिका और स्टॉक रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी जताते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में हलचल देखी गई, वहीं आमजन में इसे एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

भीषण गर्मी में बिजली गुल: परतावल क्षेत्र की जनता बेहाल

परतावल/महराजगंज। रविवार को भीषण गर्मी के बीच सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप रहने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार 33 हजार वोल्ट लाइन में मरम्मत कार्य के चलते सुबह 7:30 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति रोके जाने की सूचना दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय के बावजूद शाम 8 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी।

बिजली ठप रहने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। दुकानदारों, व्यापारियों के साथ-साथ घरों में भी कामकाज ठप पड़ गया। गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की हालत खराब हो गई। कूलर, पंखे, इनवर्टर सबने जवाब दे दिया।

विद्युत विभाग का कहना है कि लाइन में फॉल्ट आ गया है, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। विभाग द्वारा देर रात तक बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से समयबद्ध और पारदर्शी व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।

डीआईजी ने थाने का लिया जायज़ा, पुलिस को दिए सख्त निर्देश

श्यामदेउरवा (महराजगंज)। डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने बुधवार को श्यामदेउरवा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, रजिस्टरों के संधारण, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति और लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरियादियों से सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार करने की विशेष हिदायत दी।डीआईजी ने पुलिस की कार्यप्रणाली को जनता के भरोसे के अनुरूप बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि थानों को ऐसा वातावरण देना चाहिए, जहाँ आम जनता अपनी समस्याएँ निःसंकोच रख सके।

आर०के० इंटरमीडिएट कालेज में धूम-धाम से मनाया गया मातृ दिवस 2025 कार्यक्रम

मां के ममता का कोई मोल नहीं – जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा

हरपुर तिवारी, महराजगंज। जनपद के विकासखंड परतावल क्षेत्र के हरपुर तिवारी में स्थित आर० के० इंटरमीडिएट कालेज में बहुत ही धूम-धाम से मातृ दिवस 2025 मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा व विशिष्ट अतिथि राजकीय हाई स्कूल बरवा राजा के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद व ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल सिसवा मुंशी की प्रधानाचार्या श्रीमती शारदा पाण्डेय के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इसके अतिरिक्त विद्यालय के प्रबंधक वलीउल्लाह खान व प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान व संरक्षक निसारुल्लाह खान, अध्यक्ष श्रीमती मोहिबुन निशा व श्रीमती राकिया खातून ने अतिथियों को बैज लगा कर, माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन करते हुए व विद्यालय परिवार की अन्य माताएं एक साथ केक काटकर बच्चों में बांटा प्रेम ।

विद्यालय के छात्र/छात्राओ ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित लोगो का मन मोह लिया व कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों के माताओं के बीच भिन्न-भिन्न प्रकार के खेल का आयोजन भी किया गया। जिसमें माताएं बढ़ चढ़ कर भाग लिया, इन खेलों में प्रतिभाग करने वाली सभी माताओं को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने माताओं व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मां के प्यार के बिना बच्चों की जिंदगी अधूरी होती है तो उनकी परवरिश ठीक तरीके से नहीं हो पाती है, इसलिए माता ही पुत्र की प्रथम शिक्षिका होती है। हाई स्कूल 2025 व विद्यालय स्तर पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय परिवार में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि एक वृक्ष मां के नाम, अपनी मां के सम्मान में एक वृक्ष सभी लोग अवश्य लगाए।

विशिष्ट अतिथि राजकीय हाई स्कूल वरबा राजा के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि अपने बच्चें के प्रति मां का समर्पण को देखते हुए ही कहा गया है कि मां के कदमों में जन्नत होती है। इस दौरान ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल के प्रधानाचार्या श्रीमती शारदा पाण्डेय ने भी सभी छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहां की मां के आशीर्वाद के बिना कोई भी काम पूरा नहीं हो सकता है इसलिए अपने माता-पिता का सेवा सदैव करनी चाहिए। राष्ट्रीय बाल विज्ञान संचालक रोहित कुमार गुप्ता ने छात्रों द्वारा प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रशंसा करते हुए छात्रों का मनोबल बढ़ाया।इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक वालीउल्लाह खान व कोषाध्यक्ष निसारुल्लाह खान, प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान और विद्यालय के सभी अध्यापक/ अध्यापिकाए , बच्चों की माताएं व अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

सीमा पर फिर फायरिंग, पाकिस्तान ने तोड़ा संघर्षविराम

जम्मू। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव चौथे दिन भी बरकरार रहा। शुक्रवार रात को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 इलाकों में एक बार फिर ड्रोन हमले की कोशिश की, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी से नाकाम कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान बैकफुट पर आता दिखा। भारत ने शाम पांच बजे संघर्षविराम की घोषणा की, लेकिन रात नौ बजे पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर गोलीबारी शुरू कर दी। श्रीनगर में जोरदार धमाके सुने गए जबकि उधमपुर में पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए।सिर्फ चार घंटे में टूटा संघर्षविरामभारत और पाकिस्तान के बीच शाम पांच बजे लागू हुआ संघर्षविराम चंद घंटों में ही दरक गया। पाकिस्तानी सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर फिर से फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि कई इलाकों में दुश्मन देश के ड्रोन की गतिविधि भी देखी गई, लेकिन हर बार भारतीय सुरक्षाबलों ने उन्हें वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।**दिग्विजय सिंह का बयान**कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने संघर्षविराम का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच उपजे तनाव के लिए पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादी गुट जिम्मेदार हैं। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से अपील की कि आतंकवाद को प्रश्रय देना बंद करें। सिंह ने भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि सेना ने आतंकवादी ठिकानों को ही निशाना बनाया और नागरिक इलाकों को बचाया। यह रणनीतिक सफलता के लिए सेना बधाई की पात्र है।

महराजगंज में कल बजेगा मॉक ड्रिल का सायरन, युद्ध जैसे हालात से निपटने की तैयारी शुरू

जिला प्रशासन ने की बड़ी बैठक, ब्लैकआउट और सायरन के साथ होगा युद्ध अभ्यास

महराजगंज। गृह मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कल, दिनांक 7 मई 2025 को महराजगंज जिले में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर आज जिले में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के आदेश पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बड़ी बैठक हुई।बैठक में पुलिस विभाग, फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, होमगार्ड और पब्लिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

वीडियो देखें 👇

अधिकारियों ने युद्ध जैसी परिस्थिति में सुरक्षा इंतजामों की रणनीति पर चर्चा की और मॉक ड्रिल की रूपरेखा तैयार की।ड्रिल के दौरान युद्ध जैसी स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। इसमें शाम 6:40 बजे जिले में चेतावनी सायरन बजाया जाएगा और 6:50 बजे पूरे जिले में 5 से 10 मिनट का ब्लैकआउट (बत्ती गुल) किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने बताया कि ड्रिल के लिए दो स्थानों को चिन्हित किया गया है —1. पुलिस लाइन की हाईराइज बिल्डिंग 2. केएमसी मेडिकल कॉलेज, पकड़ीयहां युद्ध जैसी स्थिति में बचाव और राहत कार्यों का लाइव अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही नागरिकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा कि हमले के वक्त कैसे सुरक्षा के उपाय अपनाए जाएं।ड्रिल में नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर भी जोर दिया जाएगा, जैसे संयंत्रों का छलावरण (कैमुफ्लाजिंग), स्थान खाली कराने का पूर्वाभ्यास (इवैकुएशन) और छात्रों व आम नागरिकों को हमले की स्थिति में सतर्क रहने की ट्रेनिंग।मॉक ड्रिल के समय पुलिस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल विभाग, परिवहन विभाग और अन्य सभी विभागों के वाहन और टीमें पूरी तरह एक्टिव रहेंगी। अधिकारियों ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

वन विभाग की जमीन पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने मजार पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,किया गया ध्वस्त

निचलौल/महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा करमहियां व अमड़ी जंगल में वन विभाग की जमीन पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना मजार प्रशासन द्वारा जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।तहसील प्रशासन ने बताया की वन विभाग की जमीन पर मजार अवैध रुप से बनाई गयी है।उक्त मजार को प्रशासन ने दिनांक 05/05/2025 दिन सोमवार को सख्ती के साथ जेसीबी से हटवा दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार्यवाही उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन,पुलिस, एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गयी है।

बताया जा रहा है कि मजार‌ लगभग एक डिसमिल जमीन पर बनी हुई हैं उक्त मजार बांस और तिरपाल से ढका हुआ था।जिसकी देख गांव के ही मोहर्रम अली करते थे।सुत्रों की माना जाए तो मोहर्रम अली क पिता भण्डारी बाबा उक्त मजार पर सेवा दिया और अपना जीवन ब्यतीत कर दिया।सुचना मिलने पर प्रशासन द्वारा मजार से सम्बन्धित लोगों को वन विभाग की जमीन पर स्थित सैकड़ों वर्षो से अवैध मजार हटाने की बात कही गयी थी । परंतु अवैध कब्जा नही हटाया गया।सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर पहले अवैध निर्माण की जांच पड़ताल किया गया फिर जेसीबी मशीन से मजार को ढहा दिया गया।

उक्त कार्यवाही शांति पूर्वक सम्पन्न हुई।उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम ने कहा कि उक्त मजार आरक्षित वन विभाग की भूमि पर थी किसी भी प्रकार का निर्माण गैरकानूनी है।उप जिलाधिकारी निचलौल द्वारा कहा गया कि भविष्य में ऐसे अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जायेगा।और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।इस संयुक्त अभियान में उप जिलाधिकारी निचलौल तहसील प्रशासन,पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह वन विभाग के क्षेत्राधिकारी सुनील राव तहसीलदार अमित सिंह,राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह, मनीष पटेल,लेखपाल अनिल कुशवाहा,भारतेन्दु मिश्रा, वन दरोगा अशोक सिंह व एसएसबी सिपाही मौजूद रहे।

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 4 की मौत, 1 घायल

प्रयागराज। प्रयागराज जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पिपरी कोतवाली क्षेत्र में उस समय हुआ जब बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार कार घर लौट रही थी।

घटना के अनुसार, कार गुंगवा की बाग स्थित शिवरानी गेस्ट हाउस के पास अनियंत्रित होकर जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, और चार लोग मौके पर ही मृत हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सुनील कुमार (36), रवि कुमार (35), चंद्रबदन (42) और विकास (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद शादी वाले घर में खुशियों के बीच मातम पसर गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में मदद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 60 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

लखनऊ। भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। बीते कुछ दिनों से कई जिलों में बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है और ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश के 60 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। साथ ही तूफान और वज्रपात को लेकर भी येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अगले तीन दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इन जिलों में बरस सकते हैं बादल
लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, अमेठी, अलीगढ़, मेरठ, झांसी, ललितपुर, मैनपुरी, बरेली, रामपुर, मुजफ्फरनगर, कन्नौज, इटावा, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बलिया, मऊ, सोनभद्र, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, महराजगंज, कुशीनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ समेत आसपास के जिलों में तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह परिवर्तन 6 मई तक बना रह सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

मंडप से लापता हुआ दूल्हा, बागीचे में दोस्तों संग नशे में मिला

ठूठीबारी। शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नेपाल से आए दूल्हा मंडप से अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद दूल्हा पास के एक बागीचे में अपने मित्रों के साथ नशा करते हुए मिला। हालांकि दोनों पक्षों के समझाने-बुझाने के बाद शादी की रस्में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गईं।

जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी देश नेपाल के नवलपरासी जिले से बारात ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बारात का स्वागत धूमधाम से किया गया। द्वार पूजा के बाद बरातियों और दूल्हे को जलपान और भोजन कराया गया, जिसके बाद शादी की तैयारियां शुरू हुईं।

रिवाज के अनुसार जब दूल्हे को मंडप में बिठाया गया, कुछ समय बाद अचानक वह नजरों से ओझल हो गया। जब काफी देर बीत गई और शादी की रस्में रुकीं रहीं, तो लड़की पक्ष के लोग और घराती उसे खोजने निकल पड़े। पहले जनवासे में तलाश की गई, लेकिन वहां कोई सुराग नहीं मिला।

बाद में गांव के पास स्थित एक बागीचे में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ नशा करते हुए पाया गया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।

लेकिन गांव के बड़े-बुजुर्गों, बरातियों और रिश्तेदारों के समझाने के बाद विवाद शांत हुआ और विवाह की रस्में विधिवत पूरी कराई गईं।