Breaking
Thu. Jul 2nd, 2026

साइकिल सवार बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहम्मदपुर गांव निवासी अनरजीत प्रजापति (60 वर्ष) मिट्टी के बर्तन लेकर साइकिल से बसहिया खुर्द गांव जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।घटना बसहिया खुर्द गांव के सामने हुई। बाइक सवार की पहचान कोठीभार थाना क्षेत्र के शितलापुर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *